DC predicted XI: मुंबई के खिलाफ ऋषभ पंत कर सकते हैं दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी, जानिए संभावित XI

DC predicted XI: मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की टीम कर सकती है कौन से बदलाव, कप्तान के न खेलने पर कौन लेगा उनकी जगह, जानें संभावित प्लेइंग इलेवन

By अभिषेक पाण्डेय | Published: April 18, 2019 12:50 PM2019-04-18T12:50:41+5:302019-04-18T13:19:43+5:30

IPL 2019: DC vs MI, Delhi Capitals predicted XI against Mumbai Indians, Shreyas Iyer Suffers injury scare | DC predicted XI: मुंबई के खिलाफ ऋषभ पंत कर सकते हैं दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी, जानिए संभावित XI

श्रेयस अय्यर की गैरमौजूदगी में ऋषभ पंत करेंगे दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी!

googleNewsNext

मुंबई इंडियंस के खिलाफ गुरुवार (18 अप्रैल) को खेले जाने वाले आईपीएल 2019 के मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की कमान ऋषभ पंत को मिल सकती है। पंत को हाल ही में वर्ल्ड कप 2019 के लिए घोषित भारत की 15 सदस्यीय टीम में नहीं चुना गया था और चयनकर्ताओं ने अनुभवी विकेटकीपर दिनेश कार्तिक को उन पर तरजीह दी थी।

लगातार तीन मैच जीत चुकी दिल्ली कैपिटल्स के नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर को बुधवार को ट्रेनिंग सेशन के दौरान दाएं हाथ में चोट लग गई थी और उनका मुंबई के खिलाफ मैच में खेलना संदिग्ध है। अय्यर के न खेलने पर दिल्ली टीम की कप्तानी ऋषभ पंत कर सकते हैं। 

दिल्ली की टीम अब तक इस सीजन में 8 में से 5 मैच जीत चुकी है और 10 अंकों के साथ प्लेऑफ में पहुंचने की प्रबल दावेदार है। वहीं तीन बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने भी अब तक 5 मैच जीते हैं और उसे भी अगले दौर में पहुंचने के दावेदारों में माना जा रहा है।

मुंबई के खिलाफ दिल्ली की टीम में होंगे कौन से बदलाव?

अपने बच्चे के जन्म की वजह से पिछले मैच में नहीं खेले कॉलिन इनग्राम के नहीं खेलने पर इस मैच में भी कॉलिन मुनरो को ही मौका मिलेगा। साथ ही दिल्ली ने चोटिल हर्षल पटेल की जगह जे सुचित को साइन किया है और ये देखना रोचक होगा कि क्या उन्हें कोटला की विकेट पर मौका मिलता है या नहीं।

साथ ही कोटल की धीमी विकेट को देखते हुए दिल्ली विंडीज तेज गेंदबाज कीमो पॉल की जगह नेपाली स्पिनर संदीप लामिछाने को उतार सकती है। श्रेयस अय्यर का चोटिल होने की वजह से खेलना संदिग्ध है और उनके ने खेलने पर हनुमा विहारी को मौका मिल सकता है। 

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), कॉलिन मुनरो, श्रेयस अय्यर (कप्तान)/हनुमा विहारी, संदीप लामिछाने, क्रिस मॉरिस, अक्षर पटेल, अमित मिश्रा, कगीसो रबादा, इशांत शर्मा।

Open in app