IPL 2019: मैच के दौरान हुआ कुछ ऐसा, पुलिस को आना पड़ा दर्शकों के बीच, देखें VIDEO

IPL 2019, DC vs CSK, 5th Match: मामला चेन्नई की पारी के 6.4 ओवर का है। अमित मिश्रा की गेंद पर शेन वॉट्सन ने शानदार छक्का लगाया। गेंद सीधे फैंस के बीच पहुंच गई। दर्शकों ने गेंद को पाया, तो वापस लौटाने के लिए उनका मन नहीं माना।

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: March 27, 2019 11:38 AM2019-03-27T11:38:25+5:302019-03-27T11:38:25+5:30

IPL 2019, DC vs CSK, 5th Match: shane watson hit the ball out of boundaries and | IPL 2019: मैच के दौरान हुआ कुछ ऐसा, पुलिस को आना पड़ा दर्शकों के बीच, देखें VIDEO

IPL 2019: मैच के दौरान हुआ कुछ ऐसा, पुलिस को आना पड़ा दर्शकों के बीच, देखें VIDEO

googleNewsNext

IPL 2019, DC vs CSK, 5th Match: इंडियन प्रीमियर लीग सीजन-12 में 26 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला खेला गया। इस दौरान कुछ ऐसा हुआ कि पुलिस को बीच में आना पड़ गया।

दरअसल ये मामला चेन्नई की पारी के 6.4 ओवर का है। अमित मिश्रा की गेंद पर शेन वॉट्सन ने शानदार छक्का लगाया। गेंद सीधे फैंस के बीच पहुंच गई। दर्शकों ने गेंद को पाया, तो वापस लौटाने के लिए उनका मन नहीं माना। आलम ये रहा कि बॉल लेन के लिए पुलिसकर्मियों को इनके बीच पहुंचना पड़ा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

बता दें कि शेन वॉटसन (26 गेंद में 44 रन) की धमाकेदार पारी की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराकर आईपीएल 2019 में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही चेन्नई की टीम के पास चार प्वाइंट हो गए हैं और वह अंक तालिका में नंबर एक पर पहुंच गई है। इससे पहले चेन्नई ने बैंगलोर को पहले मैच में सात विकेट से हराया था।

दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में खेले गए इस मैच में दिल्ली की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन चेन्नई के गेंदबाजों ने डेथ ओवर में शानदार गेंदबाजी करते हुए दिल्ली को 20 ओवर में छह विकेट पर 147 रन ही बनाने दिया। 148 रनों के लक्ष्य को चेन्नई की टीम ने 19.4 ओवर में 4 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया।

Open in app