IPL 2019: तीन बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को झटका, ये स्टार तेज गेंदबाज हुआ बाहर

Mumbai Indians: तीन बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस टीम को जोरदार झटका लगा है, टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही न्यूजीलैंड का ये स्टार गेंदबाज हुआ बाहर

By अभिषेक पाण्डेय | Published: March 23, 2019 03:20 PM2019-03-23T15:20:23+5:302019-03-23T15:20:23+5:30

IPL 2019: Another blow for Mumbai Indians, Adam Milne ruled out due to injury | IPL 2019: तीन बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को झटका, ये स्टार तेज गेंदबाज हुआ बाहर

मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज एडम मिल्ने हुए बाहर

googleNewsNext

आईपीएल 2019 का सीजन शुरू होने से पहले ही मुंबई इंडियंस को करारा झटका लगा है। लसिथ मलिंगा के सीजन के पहले छह मैच न खेलने की खबर के बाद अब न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज एडम मिल्ने भी चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। 

एडम मिल्ने को मुंबई ने आईपीएल 2019 की नीलामी में 75 लाख रुपये में खरीदा था लेकिन अब टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही उनका बाहर होना टीम के लिए झटका है।

हालांकि मुंबई इंडियंस ने एडम मिल्ने की जगह अब तक किसी खिलाड़ी के नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन ESPNCricinfo की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ के साथ करार करने के करीब है। 

लेकिन मुंबई की टीम मिल्ले की जगह लाए जाने वाले खिलाड़ी को उनसे ज्यादा पैसे नहीं दे सकती है, बल्कि उसे उस खिलाड़ी को भी 75 लाख रुपये ही देने होंगे, जिस कीमत पर उसने मिल्ने को खरीदा था।

ये तीन बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के लिए एक और झटका है। इससे पहले शुक्रवार को उसके स्टार तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने इस आईपीएल सीजन के छह मैच न खेलने की पुष्टि की थी। मलिंगा के मुताबिक, वह वर्ल्ड कप 2019 की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए घरेलू 50 ओवर के टूर्नामेंट में खेलेंगे।

श्रीलंका के चयनकर्ताओं ने खिलाड़ियों से कहा है कि वर्ल्ड कप 2019 में खेलने के लिए उन्हें सुपर प्रोविंसियस वनडे टूर्नामेंट (04 अप्रैल से 11 अप्रैल) तक में खेलना होगा।

मुंबई की टीम में अब सिर्फ तीन तेज गेंदबाज ही बचे हैं, जिनमें न्यूजीलैंड के मिशेल मैक्लेंघन और ऑस्ट्रेलिया के जेसन बेहरेनडॉर्फ और बेन कटिंग शामिल हैं। मुंबई की टीम अपने अभियान की शुरुआत दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रविवार (24 मार्च) को करेगी। 

Open in app