IPL 2019: राजस्थान की ओर से ये कारनामा करने वाले पहले बल्लेबाज बने अजिंक्य रहाणे

IPL 2019: रहाणे ने 63 गेंदों में 3 छक्कों और 11 चौकों की मदद से 105 रन बनाए। इसके साथी ही वह इस टीम की ओर से उच्चतम स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए।

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: April 23, 2019 02:09 PM2019-04-23T14:09:10+5:302019-04-23T14:12:11+5:30

IPL 2019: Ajinkya Rahane has now scored 3,000 runs for RR in T20 cricket | IPL 2019: राजस्थान की ओर से ये कारनामा करने वाले पहले बल्लेबाज बने अजिंक्य रहाणे

(Photo Courtesy: Twitter/IPL)

googleNewsNext

इंडियन प्रीमियर लीग सीजन-12 में दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच खेला गया। इस मुकाबले में अजिंक्य रहाणे ने नाबाद शतकीय पारी खेली। इसी के साथ रहाणे राजस्थान रॉयल्स की ओर से 3 हजार रन पूरी करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए।

रहाणे ने 63 गेंदों में 3 छक्कों और 11 चौकों की मदद से 105 रन बनाए। इसके साथी ही वह इस टीम की ओर से उच्चतम स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए। उनसे पहले ये रिकॉर्ड शेन वॉट्सन (104*) के नाम था, जिन्होंने केकेआर की ओर से ये कारनामा किया था। 

राजस्थान रॉयल्स की ओर से उच्चतम स्कोर:
105* अजिंक्य रहाणे बनाम दिल्ली, जयपुर 2019
104* शेन वॉट्सन बनाम केकेआर, मुंबई 2015
103* अजिंक्य रहाणे बनाम आरसीबी, बैंगलोर 2012
102* संजू सैमसन बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, हैदराबाद 2019

इस मुकाबले में दिल्ली ने 6 विकेट से जीत दर्ज की। मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाए। टारगेट का पीछा करते हुए दिल्ली ने 19.2 ओवर में 4 विकेट खोकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

Open in app