IPL 2018: संजू सैमसन ने खेली 92 रन की तूफानी पारी, बनाया एक 'हैरान' करने वाला रिकॉर्ड

Sanju Samson: संजू सैमसन ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ खेली 45 गेंदों में 92 रन की आतिशी पारी

By अभिषेक पाण्डेय | Published: April 16, 2018 05:42 PM2018-04-16T17:42:22+5:302018-04-16T17:44:22+5:30

IPL 2018: Sanju Samson Achieves unique Feat vs Royal Challengers Bangalore in 92 runs knock | IPL 2018: संजू सैमसन ने खेली 92 रन की तूफानी पारी, बनाया एक 'हैरान' करने वाला रिकॉर्ड

संजू सैमसन ने बैंगलोर के खिलाफ खेली 92 रन की तूफानी पारी

googleNewsNext

नई दिल्ली, 16 अप्रैल: अपनी धमाकेदार बैटिंग रविवार को बैंगलोर के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स को जीत दिलाने वाले संजू सैमसन ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। सैमसन ने महज 45 गेंदों में 10 छक्कों और 2 चौकों की मदद से 92 रन की शानदार पारी खेली। उनकी इस पारी की मदद से राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 217 रन बनाए। उनकी इस पारी की बदौलत राजस्थान ने बैंगलोर को 19 रन से हरा दिया।

अपनी 92 रन की तूफानी पारी के दौरान सैमसन ने बनाया एक खास रिकॉर्ड

अपनी 92 रन की पारी के दौरान संजू सैमसन ने एक ऐसा खास रिकॉर्ड अपने नाम किया, जिसकी ओर किसी का ध्यान नहीं गया। सैमसन ने आईपीएल में बिना चौके के सबसे बड़े स्कोर के नीतीश राणा के रिकॉर्ड को तोड़ा। राणा ने पिछले साल मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए पंजाब के खिलाफ बिना एक भी चौका जड़े 34 गेंदों में 62 रन की पारी खेली थी। राणा की इस पारी की बदौलत मुंबई ने पंजाब को 8 विकेट से हरा दिया।

रविवार को संजू सैमसन ने अपनी 92 की तूफानी पारी के दौरान बिना चौके जड़े 71 रन बनाए और राणा का रिकॉर्ड तोड़ दिया। उन्होंने अपना पहला चौका राजस्थान की पारी के 19वें ओवर में क्रिस वोक्स के खिलाफ जड़ा। सैमसन की इस पारी का दूसरा और आखिरी चौका भी वोक्स के खिलाफ अगली ही गेंद पर आ गया। (पढ़ें: RCB Vs RR: संजू सैमसन की 10 छक्कों वाली पारी ने मचाया तहलका, ऑरेंज कैप पर कब्जा)

इसके बाद 23 वर्षीय सैमसन ने उमेश यादव द्वारा फेंके राजस्थान की पारी के आखिरी ओवर में दो छक्के जड़ते हुए राजस्थान का स्कोर 20 ओवर में 217/4 तक पहुंचा दिया। अपनी इस जोरदार पारी में सैमसन ने 10 छक्के और 2 चौके जड़े। 

इस पारी के दौरान सैमसन एक और बड़ा रिकॉर्ड बनाने से चूक गए। अब वह आईपीएल में 100 रन से कम पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। ये रिकॉर्ड आंद्रे रसेल के नाम है, जिन्होंने चेन्नई के खिलाफ अपनी 88 रन की पारी में 11 छक्के जड़ थे।

Open in app