भारत के सबसे उम्रदराज क्रिकेटर ने पूरा किया उम्र का शतक, सचिन ने खास अंदाज में किया बर्थडे विश

Vasant Raiji: भारत के सबसे उम्रदराज प्रथम श्रेणी क्रिकेटर वसंत रायजी रविवार को 100 साल के हो गए, सचिन ने खास अंदाज में दी शुभकामनाएं

By भाषा | Published: January 26, 2020 01:33 PM2020-01-26T13:33:20+5:302020-01-26T13:33:20+5:30

India's oldest living First-class cricketer Vasant Raiji turns 100 | भारत के सबसे उम्रदराज क्रिकेटर ने पूरा किया उम्र का शतक, सचिन ने खास अंदाज में किया बर्थडे विश

भारत के सबसे उम्रदराज प्रथम श्रेणी क्रिकेटर वसंतरायजी के जन्मदिन पर केक काटते सचिन और स्टीव वॉ

googleNewsNext
Highlights वसंत रायजी का जन्म 26 जनवरी 1950 को वडोदरा में हुआ था1940 के दशक में वह नौ प्रथम श्रेणी मैच खेले थे जिसमें 277 रन बनाये

मुंबई: भारत के सबसे उम्रदराज प्रथम श्रेणी क्रिकेटर वसंत रायजी ने रविवार को अपनी जिंदगी का शतक पूरा किया। 26 जनवरी 1920 को जन्मे दायें हाथ के बल्लेबाज रायजी 100 साल के हो गये हैं। उन्होंने 1940 के दशक में नौ प्रथम श्रेणी मैच खेले थे जिसमें 277 रन बनाये थे। उनका उच्चतम स्कोर 68 रन था।

इतिहासकार रायजी तब 13 साल के थे जब भारत ने दक्षिण मुंबई के बांबे जिमखाना में पहला टेस्ट मैच खेल था। वह भारतीय क्रिकेट की संपूर्ण यात्रा के गवाह रहे हैं। वह बंबई (अब मुंबई) और बड़ौदा के लिये खेला करते थे। दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर हाल में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ के साथ रायजी से मिलने के लिये गये थे।

सचिन ने दी वसंय रायजी को 100वें जन्मदिन की शुभकामनाएं

तेंदुलकर ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘आपको 100वें जन्मदिन की शुभकामनाएं श्री वसंत रायजी। स्टीव और मैंने आपके साथ बहुत अच्छा समय बिताया और अतीत की कुछ अद्भुत क्रिकेट कहानियां सुनी। हमारे प्यारे खेल के बारे में यादों का खजाना आगे तक पहुंचाने के लिये आपका आभार।’’

रायजी ने लाला अमरनाथ, विजय मर्चेंट, सीके नायडू और विजय हजारे के साथ ड्रेसिंग रूम साझा किया है। उन्होंने कई किताबें लिखी हैं।

Open in app