Highlights मुंबई ने दिल्ली को हराकर जीता खिताब। मुंबई ने रिकॉर्ड 5वीं बार आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा किया।
आईपीएल 2020 के फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से मात देकर रिकॉर्ड 5वीं बार खिताब अपने नाम कर लिया। मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 156 रन बनाए। टारगेट का पीछा करते हुए मुंबई ने 18.4 ओवरों 5 विकेट गंवाकर मैच अपने नाम कर लिया।
6 में से सिर्फ 1 बार ही मुंबई को फाइनल में मिली हार मुंबई को इतिहास में अब तक सिर्फ एक बार ही खिताबी मैच में हार का सामना करना पड़ा है। इसके बाद उसने सबसे पहली बार साल 2013 में टाइटल अपने नाम किया था। यहां से इस टीम का सुनहरा सफर शुरू हुआ और उसने साल 2015, 2017, 2019 और 2020 में भी इस ट्रॉफी को अपने नाम किया।
आईपीएल में अब तक विजेता और उपविजेता (2008-2014) साल चैंपियन रनर अप 2008 राजस्थान रॉयल्स चेन्नई सुपर किंग्स 2009 डेक्कन चार्जर्स हैदराबाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 2010 चेन्नई सुपर किंग्स मुंबई इंडियंस 2011 चेन्नई सुपर किंग्स रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 2012 कोलकाता नाइट राइडर्स चेन्नई सुपर किंग्स 2013 मुंबई इंडियंस चेन्नई सुपर किंग्स 2014 कोलकाता नाइट राइडर्स किंग्स इलेवन पंजाब 2015 मुंबई इंडियंस चेन्नई सुपर किंग्स 2016 सनराइजर्स हैदराबाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 2017 मुंबई इंडियंस राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स 2018 चेन्नई सुपर किंग्स सनराजर्स हैदराबाद 2019 मुंबई इंडियंस चेन्नई सुपर किंग्स 2020 मुंबई इंडियंस दिल्ली कैपिटल्स
पोलार्ड ने मुंबई इंडियंस को बताया विश्व की सर्वश्रेष्ठ टी20 टीम मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों ने इंडियन प्रीमियर लीग में पांचवीं बार खिताब जीतने का श्रेय टीम प्रयास को दिया और कहा कि एक महीने पहले आकर यूएई की परिस्थितियों से सामंजस्य बिठाने का भी टीम को फायदा मिला।
ऑलराउंडर किरोन पोलार्ड ने मुंबई को विश्व की सर्वश्रेष्ठ टी20 टीम बताया। पोलार्ड ने कहा, ‘‘यह बहुत अच्छा अहसास है कि मैं पिछले 11 वर्षों से इस टीम से जुड़ा हूं और यह पांचवीं ट्रॉफी है। मुंबई के पास जितनी ट्रॉफी हैं, जैसा कौशल है, आप यह कह सकते हो कि मुंबई सर्वश्रेष्ठ टी20 टीम है।’’
टीम के ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या ने कहा, "बहुत कुछ श्रेय हमारी तैयारियों को जाता है। हम एक महीने पहले यहां आ गये थे और हर कोई अपनी भूमिका जानता था। हर कोई खेलने के लिये अपनी सर्वश्रेष्ठ स्थिति में था।’’
Web Title: Indian Premier League Record: IPL Winners and Runners List of All Seasons