IPL 2020: दिल्ली कैपिटल्स ने 18.85 करोड़ रुपये खर्च कर खरीदे 8 खिलाड़ी, देखें पूरी टीम

Indian Premier League IPL 2020 Delhi Capital (DC) Full Squad List: Leनीलामी में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 76 करोड़ रुपये खर्च किए और 8 खिलाड़ी खरीदे।

By सुमित राय | Published: December 20, 2019 12:22 PM2019-12-20T12:22:29+5:302019-12-20T13:17:31+5:30

Indian premier league ipl t20 2020 DC full squad player list Complete Delhi Capitals member name | IPL 2020: दिल्ली कैपिटल्स ने 18.85 करोड़ रुपये खर्च कर खरीदे 8 खिलाड़ी, देखें पूरी टीम

IPL 2020: दिल्ली कैपिटल्स ने 18.85 करोड़ रुपये खर्च कर खरीदे 8 खिलाड़ी

googleNewsNext
Highlightsआईपीएल 2020 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी कोलकाता में 19 दिसंबर की हुई।नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 18.85 करोड़ रुपये खर्च किए।अब दिल्ली कैपिटल्स टीम में कुल 22 खिलाड़ी हो गए हैं।

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी कोलकाता में 19 दिसंबर की हुई। नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 18.85 करोड़ रुपये खर्च किए और 8 खिलाड़ी खरीदे। अब दिल्ली कैपिटल्स टीम में कुल 22 खिलाड़ी हो गए हैं।

दिल्ली की टीम ने सबसे बड़ी बोली वेस्टइंडीज के खिलाड़ी शिमरोन हेटमायेर पर लगाई और उन्हें 7.75 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। इसके अलावा दिल्ली की टीम ने मार्कस स्टोइनिस को 4.8 करोड़ रुपये, एलेक्स कैरी को 2.4 करोड़ रुपये, जेसन रॉय 1.5 करोड़ और क्रिस वोक्स को 1.5 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया।

दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम

रिटेन किए गए खिलाड़ी : श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, पृथ्वी शॉ, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, रविचंद्रन अश्विन, अमित मिश्रा, संदीप लामीछाने, कगीसो रबाडा, इशांत शर्मा, कीमो पॉल और अवेश खान।

नीलामी में खरीदे गए खिलाड़ी :शिमरोन हेटमायेर (7.75 करोड़ रुपये), मार्कस स्टोइनिस (1 करोड़ रुपये), एलेक्स केरी (2.4 करोड़ रुपये), जेसन रॉय (1.5 करोड़ रुपये), क्रिस वोक्स (1.5 करोड़ रुपये), मोहित शर्मा (50 लाख रुपये), तुषार देशपांडे (20 लाख रुपये) और ललित यादव (20 लाख रुपये)।

Open in app