आईपीएल सीजन-13 का शेड्यूल जारी, मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा उद्घाटन मैच

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का उदघाटन मैच 19 सितंबर को मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: September 6, 2020 05:01 PM2020-09-06T17:01:34+5:302020-09-06T19:47:15+5:30

Indian Premier League (IPL) Governing Council releases the complete fixtures for the league stage of the Dream11 IPL 2020 to be held in UAE. | आईपीएल सीजन-13 का शेड्यूल जारी, मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा उद्घाटन मैच

आईपीएल सीजन-13 का शेड्यूल जारी, मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा उद्घाटन मैच

googleNewsNext
Highlightsबीसीसीआई ने जारी किया आईपीएल-13 का शेड्यूल।मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा पहला मैच।अबुधाबी में 20 और शारजाह में 12 मैच खेले जाएंगे।

इंडियन प्रीमियर लीग-2020 का शेड्यूल 6 सितंबर को जारी कर दिया गया है। पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाना है। ये मैच शाम साढ़े 7 बजे से शुरू होगा। आईपीएल के 24 मैच दुबई में, 20 मैच अबु धाबी में और 12 मैच शारजाह में होंगे।

शेड्यूल जारी करने में क्यों हुई इतनी देरी?

कार्यक्रम अगस्त के आखिरी सप्ताह में ही जारी किये जाने की संभावना थी लेकिन चेन्नई सुपरकिंग्स के 13 सदस्यों के कोविड-19 के लिये पॉजीटिव पाये जाने के कारण इसकी घोषणा में देरी हुई। इसके अलावा दुबई और अबुधाबी में पृथकवास के अलग अलग नियमों के कारण भी आईपीएल संचालन टीम को कार्यक्रम को अंतिम रूप देने में देरी हुई।

तीन वेन्यू पर खेले जाएंगे मुकाबले

भारत में कोविड-19 के मामलों के बढ़ने के कारण विश्व की सबसे बड़ी टी20 लीग का आयोजन इस साल संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के तीन स्थानों दुबई, अबुधाबी और शारजाह में किया जाएगा।

टूर्नामेंट के उदघाटन मैच के बाद अगले दिन दुबई में दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब आमने सामने होंगे, जबकि 21 सितंबर को सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच मैच होगा। शारजाह में पहला मैच 22 सितंबर को राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा।

कोरोना के चलते इस बार आईपीएल का आयोजन यूएई में करवाया जा रहा है।
कोरोना के चलते इस बार आईपीएल का आयोजन यूएई में करवाया जा रहा है।

10 दिन होंगे डबल हेडर मैच

आईपीएल-13 में कुल दस दिन डबल हेडर मैच (एक ही दिन में 2 मुकाबले) खेले जाएंगे। इनमें पहला मैच भारतीय समयानुसार साढ़े 3 बजे से,  जबकि दूसरा मुकाबला शाम साढ़े 7 बजे से शुरू होगा।

प्लेऑफ के वेन्यू का ऐलान बाद में

आईपीएल 2020 के प्लेऑफ के स्थानों की घोषणा बाद में की जाएगी। फाइनल 10 नवंबर को होगा। यह टूर्नामेंट कुल 53 दिन तक चलेगा और इस तरह से यह आईपीएल के इतिहास में सबसे लंबा चलने वाला सत्र बन जाएगा।

Indian Premier League 2020 Full Schedule :

19 सितंबर:मुंबई इंडियंस VS चेन्नई सुपर किंग्स, अबू धाबी (शाम साढ़े 7 बजे से)

20 सितंबर: दिल्ली कैपिटल्स VS किंग्स इलेवन पंजाब, दुबई (शाम साढ़े 7 बजे से)

21 सितंबर: तीसरा मैच - सनराइजर्स हैदराबाद VS रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दुबई (शाम साढ़े 7 बजे से) 

22 सितंबर: राजस्थान रॉयल्स VS चेन्नई सुपर किंग्स, शारजाह (शाम साढ़े 7 बजे से)

23 सितंबर: कोलकाता नाइट राइडर्स VS मुंबई इंडियंस, अबू धाबी (शाम साढ़े 7 बजे से) 

24 सितंबर: किंग्स इलेवन पंजाब VS रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दुबई (शाम साढ़े 7 बजे से)

25 सितंबर: चेन्नई सुपर किंग्स VS दिल्ली कैपिटल्स, दुबई (शाम साढ़े 7 बजे से) 

26 सितंबर: कोलकाता नाइट राइडर्स VS सनराइजर्स हैदराबाद, अबू धाबी (शाम साढ़े 7 बजे से)

27 सितंबर: राजस्थान रॉयल्स VS किंग्स इलेवन पंजाब, शारजाह (शाम साढ़े 7 बजे से)

28 सितंबर: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर VS मुंबई इंडियंस, दुबई (शाम साढ़े 7 बजे से) 

29 सितंबर: दिल्ली कैपिटल्स VS सनराइजर्स हैदराबाद, अबू धाबी (शाम साढ़े 7 बजे से)

30 सितंबर: राजस्थान रॉयल्स VS कोलकाता नाइट राइडर्स, दुबई (शाम साढ़े 7 बजे से)

1 अक्टूबर: किंग्स इलेवन पंजाब VS मुंबई इंडियंस, अबू धाबी (शाम साढ़े 7 बजे से)

2 अक्टूबर: चेन्नई सुपर किंग्स VS सनराइजर्स हैदराबाद, दुबई (शाम साढ़े 7 बजे से)

3 अक्टूबर:

राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, अबू धाबी (दोपहर साढ़े 3 बजे से)

दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स, शारजाह (शाम साढ़े 7 बजे से)

4 अक्टूबर:

मुंबई इंडियंस VS सनराइजर्स हैदराबाद (दोपहर साढ़े 3 बजे से) 

किंग्स इलेवन पंजाब VS चेन्नई सुपर किंग्स, दुबई (शाम साढ़े 7 बजे से)

5 अक्टूबर: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर VS दिल्ली कैपिटल्स, दुबई (शाम साढ़े 7 बजे से)

6 अक्टूबर: मुंबई इंडियंस VS राजस्थान रॉयल्स, अबू धाबी (शाम साढ़े 7 बजे से) 

7 अक्टूबर: चेन्नई सुपर किंग्स VS कोलकाता नाइट राइडर्स, अबू धाबी (शाम साढ़े 7 बजे से)

8 अक्टूबर: किंग्स इलेवन पंजाब VS सनराइजर्स हैदराबाद, दुबई (शाम साढ़े 7 बजे से)

9 अक्टूबर: दिल्ली कैपिटल्स VS राजस्थान रॉयल्स, शारजाह (शाम साढ़े 7 बजे से)

10 अक्टूबर:

किंग्स इलेवन पंजाब VS कोलकाता नाइट राइडर्स, अबू धाबी (दोपहर साढ़े 3 बजे से)

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर VS चेन्नई सुपर किंग्स, दुबई (शाम साढ़े 7 बजे से)

11 अक्टूबर: 

राजस्थान रॉयल्स VS सनराइजर्स हैदराबाद, दुबई (दोपहर साढ़े 3 बजे से)

मुंबई इंडियंस VS दिल्ली कैपिटल्स (शाम साढ़े 7 बजे से)

12 अक्टूबर: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर VS कोलकाता नाइट राइडर्स, शारजाह (शाम साढ़े 7 बजे से)

13 अक्टूबर: चेन्नई सुपर किंग्स VS सनराइजर्स हैदराबाद, दुबई (शाम साढ़े 7 बजे से)

14 अक्टूबर: दिल्ली कैपिटल्स VS राजस्थान रॉयल्स, दुबई (शाम साढ़े 7 बजे से)

15 अक्टूबर: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर VS किंग्स इलेवन पंजाब, शारजाह (शाम साढ़े 7 बजे से)

16 अक्टूबर: मुंबई इंडियंस VS कोलकाता नाइट राइडर्स, अबू धाबी (शाम साढ़े 7 बजे से)

17 अक्टूबर:

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर VS राजस्थान रॉयल्स, दुबई (दोपहर साढ़े 3 बजे से)

दिल्ली कैपिटल्स VS चेन्नई सुपर किंग्स, शारजाह (शाम साढ़े 7 बजे से)

18 अक्टूबर:

कोलकाता नाइट राइडर्स VS सनराइजर्स हैदराबाद, अबू धाबी (दोपहर साढ़े 3 बजे से)

मुंबई इंडियंस VS किंग्स इलेवन पंजाब, दुबई (शाम साढ़े 7 बजे से)

19 अक्टूबर: चेन्नई सुपर किंग्स VS राजस्थान रॉयल्स, अबू धाबी (शाम साढ़े 7 बजे से)

20 अक्टूबर: दिल्ली कैपिटल्स VS किंग्स इलेवन पंजाब, दुबई (शाम साढ़े 7 बजे से)

21 अक्टूबर: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर VS कोलकाता नाइट राइडर्स (शाम साढ़े 7 बजे से)

22 अक्टूबर: 40वां मैच - राजस्थान रॉयल्स VS सनराइजर्स हैदराबाद, दुबई (शाम साढ़े 7 बजे से)

23 अक्टूबर: चेन्नई सुपर किंग्स VS मुंबई इंडियंस, शारजाह (शाम साढ़े 7 बजे से)

24 अक्टूबर:

दिल्ली कैपिटल्स VS कोलकाता नाइट राइडर्स, अबू धाबी (दोपहर साढ़े 3 बजे से)

किंग्स इलेवन पंजाब VS सनराइजर्स हैदराबाद, दुबई (शाम साढ़े 7 बजे से)

25 अक्टूबर:

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर VS चेन्नई सुपर किंग्स, अबू धाबी, दुबई (दोपहर साढ़े 3 बजे से)

मुंबई इंडियंस VS राजस्थान रॉयल्स (शाम साढ़े 7 बजे से) 

26 अक्टूबर: किंग्स इलेवन पंजाब VS कोलकाता नाइट राइडर्स, शारजाह (शाम साढ़े 7 बजे से)

27 अक्टूबर: दिल्ली कैपिटल्स VS सनराइजर्स हैदराबाद, दुबई (शाम साढ़े 7 बजे से)

28 अक्टूबर: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर VS मुंबई इंडियंस, अबू धाबी (शाम साढ़े 7 बजे से)

29 अक्टूबर: चेन्नई सुपर किंग्स VS कोलकाता नाइट राइडर्स, दुबई (शाम साढ़े 7 बजे से)

30 अक्टूबर: किंग्स इलेवन पंजाब VS राजस्थान रॉयल्स, अबू धाबी (शाम साढ़े 7 बजे से)

31 अक्टूबर:

दिल्ली कैपिटल्स VS मुंबई इंडियंस, दुबई (दोपहर साढ़े 3 बजे से)

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर VS सनराइजर्स हैदराबाद, शारजाह (शाम साढ़े 7 बजे से)

1 नवंबर:

चेन्नई सुपर किंग्स VS किंग्स इलेवन पंजाब, अबू धाबी (दोपहर साढ़े 3 बजे से)

राजस्थान रॉयल्स VS कोलकाता नाइट राइडर्स, दुबई (शाम साढ़े 7 बजे से)

2 नवंबर: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर VS दिल्ली कैपिटल्स, अबू धाबी (शाम साढ़े 7 बजे से)

3 नवंबर: मुंबई इंडियंस VS सनराइजर्स हैदराबाद, शारजाह (शाम साढ़े 7 बजे से)

Open in app