IPL 2020, CSK Full Squad & Schedule: जानिए कब खेले जाएंगे चेन्नई सुपर किंग्स के मुकाबले, क्या है पूरी टीम

19 सितंबर से चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबले के साथ आईपीएल सीजन-13 की शुरुआत होने जा रही है...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: September 10, 2020 06:13 AM2020-09-10T06:13:51+5:302020-09-10T06:13:51+5:30

Indian Premier League 2020, Chennai Super Kings Full Squad & Schedule:  | IPL 2020, CSK Full Squad & Schedule: जानिए कब खेले जाएंगे चेन्नई सुपर किंग्स के मुकाबले, क्या है पूरी टीम

चेन्नई सुपर किंग्स सर्वाधिक आईपीएल खिताब जीतने के मामले में दूसरे पायदान पर है।

googleNewsNext
Highlights19 सितंबर से आईपीएल-13 की शुरुआत।मुंबई-चेन्नई के बीच खेला जाएगा सीजन का पहला मैच।महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में 3 खिताब जीत चुकी सीएसके।

Chennai Super Kings Full Squad & Schedule 2020: आईपीएल 2020 की शुरुआत 19 सितंबर से होने जा रही है। चेन्नई सुपरकिंग्स तीन बार खिताब अपने नाम कर चुकी है। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में सीएसके ने साल 2010, 2011 और 2018 में ट्रॉफी अपने नाम की थी। इसके अलावा चेन्नई 5 बार फाइनल (2008, 2012, 2013, 2015 और 2019) में पहुंचकर खिताब से चूक गई।

चेन्नई-मुंबई के बीच खेला जाएगा सीजन का पहला मैच

आईपीएल-13 में कुल दस दिन डबल हेडर मैच (एक ही दिन में 2 मुकाबले) खेले जाएंगे। इनमें पहला मैच भारतीय समयानुसार साढ़े 3 बजे से, जबकि दूसरा मुकाबला शाम साढ़े 7 बजे से शुरू होगा। इस सीजन का उद्घाटन मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाना है। कुल 53 दिन तक चलने वाले आईपीएल 2020 के प्लेऑफ के स्थानों की घोषणा बाद में की जाएगी। फाइनल 10 नवंबर को होगा।

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में सीएसके ने 3 बार आईपीएल खिताब अपने नाम किया है।
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में सीएसके ने 3 बार आईपीएल खिताब अपने नाम किया है।

कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का अनुभव आएगा काम

सीएसके की टीम का मजबूत पक्ष खुद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का अनुभव है। यहां स्पिनर इमरान खान, रवींद्र जडेजा और पीयूष चावला अपने दम पर मैच का कभी भी रुख पलट सकते हैं क्योंकि यूएई के विकेट स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार हैं। शेन वॉट्सन, मुरली विजय और अंबाती रायडू की तिकड़ी टीम की बल्लेबाजी को मजबूती प्रदान करती है। हालांकि सुरेश रैना की कमी जरूर खल सकती है।

मुंबई-चेन्नई के बीच इस सीजन का पहला मैच खेला जाना है।
मुंबई-चेन्नई के बीच इस सीजन का पहला मैच खेला जाना है।

Chennai Super Kings Full Schedule:

19 सितंबर: मुंबई इंडियंस VS चेन्नई सुपर किंग्स, अबू धाबी (शाम साढ़े 7 बजे से)

22 सितंबर: राजस्थान रॉयल्स VS चेन्नई सुपर किंग्स, शारजाह (शाम साढ़े 7 बजे से)

25 सितंबर: चेन्नई सुपर किंग्स VS दिल्ली कैपिटल्स, दुबई (शाम साढ़े 7 बजे से) 

2 अक्टूबर: चेन्नई सुपर किंग्स VS सनराइजर्स हैदराबाद, दुबई (शाम साढ़े 7 बजे से)

4 अक्टूबर: किंग्स इलेवन पंजाब VS चेन्नई सुपर किंग्स, दुबई (शाम साढ़े 7 बजे से)

7 अक्टूबर: चेन्नई सुपर किंग्स VS कोलकाता नाइट राइडर्स, अबू धाबी (शाम साढ़े 7 बजे से)

10 अक्टूबर: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर VS चेन्नई सुपर किंग्स, दुबई (शाम साढ़े 7 बजे से)

13 अक्टूबर: चेन्नई सुपर किंग्स VS सनराइजर्स हैदराबाद, दुबई (शाम साढ़े 7 बजे से)

17 अक्टूबर: दिल्ली कैपिटल्स VS चेन्नई सुपर किंग्स, शारजाह (शाम साढ़े 7 बजे से)

19 अक्टूबर: चेन्नई सुपर किंग्स VS राजस्थान रॉयल्स, अबू धाबी (शाम साढ़े 7 बजे से)

23 अक्टूबर: चेन्नई सुपर किंग्स VS मुंबई इंडियंस, शारजाह (शाम साढ़े 7 बजे से)

25 अक्टूबर: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर VS चेन्नई सुपर किंग्स, अबू धाबी, दुबई (दोपहर साढ़े 3 बजे से)

29 अक्टूबर: चेन्नई सुपर किंग्स VS कोलकाता नाइट राइडर्स, दुबई (शाम साढ़े 7 बजे से)

1 नवंबर: चेन्नई सुपर किंग्स VS किंग्स इलेवन पंजाब, अबू धाबी (दोपहर साढ़े 3 बजे से)

Chennai Super Kings Full Squad:

एमएस धोनी (कप्तान), फाफ डु प्लेसिस, मुरली विजय, रविंद्र जडेजा, मिचेल सैंटनर, लुंगी एंगिडी, केदार जाधव, अंबाती रायडू, नारायण जगदीशन, केएम आसिफ, शार्दुल ठाकुर, शेन वॉटसन, इमरान ताहिर, ऋतुराज गायकवाड़, दीपक चाहर, मोनू कुमार, कर्ण शर्मा, ड्वेन ब्रावो, सैम कर्रन, पीयूष चावला, रविश्रीनिवासन साई किशोर, जोश हेजलवुड।

Open in app