विराट कोहली ने क्रिस गेल को जमकर सराहा, बताया क्या है उनके व्यक्तित्व में सर्वश्रेष्ठ

कोहली ने 39 साल के गेल को शानदार व्यक्ति करार दिया, जो युवाओं की मदद के लिए हमेशा तैयार रहता है। कोहली और गेल आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से एक साथ खेल चुके हैं।

By भाषा | Published: August 15, 2019 03:39 PM2019-08-15T15:39:06+5:302019-08-15T15:39:06+5:30

India vs West Indies: He is a gem of a human being: Virat Kohli pays tribute to Chris Gayle | विराट कोहली ने क्रिस गेल को जमकर सराहा, बताया क्या है उनके व्यक्तित्व में सर्वश्रेष्ठ

विराट कोहली ने क्रिस गेल को जमकर सराहा, बताया क्या है उनके व्यक्तित्व में सर्वश्रेष्ठ

googleNewsNext

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के अनुभवी बल्लेबाज क्रिस गेल की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें क्रिकेट की उनकी उपलब्धियों के अलावा जिंदादिली और दोस्ताना रवैये के लिए जाना जाएगा। माना जा रहा था कि गेल ने भारत के खिलाफ तीसरे और अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच के साथ बुधवार को संभवत: अपना अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच खेल लिया है। हालांकि गेल ने इसे खारिज कर दिया।

कोहली ने 39 साल के गेल को शानदार व्यक्ति करार दिया, जो युवाओं की मदद के लिए हमेशा तैयार रहता है। कोहली और गेल आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से एक साथ खेल चुके हैं। कोहली ने तीसरे वनडे में डकवर्थ लुईस पद्धति से भारत की छह विकेट की जीत के बाद कहा, ‘‘मैं शानदार करियर, वेस्टइंडीज के लिए खेलने पर उन्हें बधाई देना चाहता हूं। उन्होंने वेस्टइंडीज क्रिकेट के लिए इतना कुछ किया है और दुनिया भर में वह आइकन हैं। वह शानदार इंसानों में से एक हैं, जो मेरी नजर में उसका सबसे बड़ा गुण है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सभी लोग उनके क्रिकेट के बारे में जानते हैं लेकिन वह बेहतरीन इंसान हैं, वह युवाओं की मदद करते हैं, जिंदादिल हैं और बेहद दबाव की स्थिति में भी हंसते रहते हैं। मैं भाग्यशाली हूं कि मित्र के रूप में उनके साथ काफी समय बिताया और एक व्यक्ति के रूप में उन्हें जानने का मौका मिला। वह बेहतरीन इंसान हैं और उन्हें इस पर गर्व होना चाहिए।’’

Open in app