IND vs SA: रोहित शर्मा के पास नया इतिहास रचने का मौका, इस मामले में बन सकते हैं नंबर वन बल्लेबाज

Rohit Sharma: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा के नाम टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पहले ही कई रिकॉर्ड हैं, बना सकते हैं एक नया इतिहास

By अभिषेक पाण्डेय | Published: September 15, 2019 10:36 AM2019-09-15T10:36:10+5:302019-09-15T11:35:36+5:30

India vs South Africa: Rohit Sharma on verge of another T20I record in Dharamsala | IND vs SA: रोहित शर्मा के पास नया इतिहास रचने का मौका, इस मामले में बन सकते हैं नंबर वन बल्लेबाज

रोहित शर्मा के पास टी20 सीरीज में नया रिकॉर्ड बनाने का मौका

googleNewsNext
Highlightsरोहित शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अब तक 340 टी20 रन बनाए हैंदक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सर्वाधिक टी20 रन बनाने का रिकॉर्ड मार्टिन गप्टिल (424) के नाम है

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा के पास दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रविवार को खेले जाने वाले पहले टी20 मैच के दौरान अपने शानदार करियर में एक और उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा। 

भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन टी20 और इतने ही टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है, जिसका पहला मैच रविवार को धर्मशाला में खेला जाएगा। 

रोहित के पास टी20 सीरीज में नया इतिहास रचने का मौका

रोहित के नाम पहले ही टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के कई रिकॉर्ड दर्ज हैं और अब वह एक और रिकॉर्ड बनाने की कगार पर हैं। रोहित इस फॉर्मट में सर्वाधिक रन, सबसे ज्यादा शतक और सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं।

अब रोहित शर्मा के पास दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 में सर्वाधिक रन बनाने वाला बल्लेबाज बन जाने का मौका होगा। अभी ये रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल के नाम है, जिन्होंने इस फॉर्मेट में 424 रन बनाए हैं। 

अभी रोहित के नाम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 में 341 रन दर्ज हैं, ऐसे में अगर वह 84 और बना लेते हैं, तो वह गप्टिल को पीछे छोड़ते हुए इस टीम के खिलाफ टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।  

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20i में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज

1. मार्टिन गप्टिल- 424 रन
2. रोहित शर्मा- 341 रन
3. सुरेश रैना- 339 रन
4. डेविड वॉर्नर- 329 रन 
5. क्रिस गेल- 307 रन

रोहित की फॉर्म इस सीरीज में भारतीय टीम के लिए महत्वपूर्ण होगी, क्योंकि भारत ने अब तक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घर में एक भी टी20 मैच नहीं जीता है। 

दक्षिण अफ्रीका ही एकमात्र ऐसी टीम है, जिसके खिलाफ भारत ने घर में अब तक कोई टी20 नहीं जीता है। इन दोनों के बीच 2015 में भारत में खेली गई तीन टी20 मैचों की सीरीज दक्षिण अफ्रीका ने 2-0 से जीती है। 

टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज

2422: रोहित शर्मा (भारत)

2369: विराट कोहली (भारत)

2283: मार्टिन गप्टिल (न्यूजीलैंड)

2263: शोएब मलिक (पाकिस्तान/आईसीसी)

2140: ब्रैंडन मैकलम (न्यूजीलैंड)

Open in app