Video: विकेटकीपिंग छोड़ अब ये करने लगे धोनी, क्या इस रोल में आएंगे नजर

विकेट के पीछे फूर्ती से स्टंप करने के लिए मशहूर धोनी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे मैचों में अब नए रोल में नजर आ सकते हैं।

By सुमित राय | Published: February 13, 2018 01:01 PM2018-02-13T13:01:50+5:302018-02-13T13:31:03+5:30

India vs South Africa: MS Dhoni Turns Leg-Spinner Ahead Of 5th ODI | Video: विकेटकीपिंग छोड़ अब ये करने लगे धोनी, क्या इस रोल में आएंगे नजर

India vs South Africa: MS Dhoni Turns Leg-Spinner Ahead Of 5th ODI

googleNewsNext

हेलीकॉप्टर शॉट और विकेट के पीछे फूर्ती से स्टंप करने के लिए मशहूर महेंद्र सिंह धोनी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे मैचों में अब नए रोल में नजर आ सकते हैं। ऐसा एक वीडियो के सामने आने के बाद कहा जा रहा है। वीडियो में धोनी लेग स्पिन बॉलिंग की प्रैक्टिस करते नजर आ रहे हैं।

धोनी के इस नए वीडियो को बीसीसीआई ने अपने ट्विटर पर शेयर किया है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांचवे वनडे से पहले प्रैक्टिस सेशन के दौरान धोनी ने अक्षर पटेल के साथ बल्लेबाजों को स्पिन प्रैक्टिस कराई। वीडियो को शेयर करते हुए बीसीसीआई ने लिखा 'अक्षर पटेल और एमएस धोनी टीम इंडिया को लेग स्पिन की प्रैक्टिस कराते हुए।'


हालांकि यह पहली बार नहीं है, जब धोनी को गेंदबाजी करते हुए देखा जा रहा है। धोनी ने इससे पहले साल 2009 में वेस्टइंडीज के खिलाफ गेंदबाजी की थी और उनके नाम एक विकेट भी दर्ज है। धोनी ने ट्रेविस डोवलिन को पवेलियन भेज पहला विकेट हासिल किया था।

Open in app