Ind Vs SA, 1st Test, Day-2: रोहित-मयंक के बीच 300 से ज्यादा रनों की साझेदारी, बन गये ये 5 बड़े रिकॉर्ड

रोहित शर्मा 244 गेंदों पर 176 रन बनाकर 82वें ओवर की दूसरी गेंद पर आउट हुए। इस दौरान उन्होंने 6 छक्के और 23 चौके भी जड़े। हालांकि, आउट होने से पहले तक रोहित शर्मा ने मयंक अग्रवाल के साथ मिलकर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी।

By विनीत कुमार | Published: October 3, 2019 11:49 AM2019-10-03T11:49:54+5:302019-10-03T11:49:54+5:30

India Vs South Africa day 2 Rohit Sharma and Mayank Agarwal third opening pair to score 300 partnership | Ind Vs SA, 1st Test, Day-2: रोहित-मयंक के बीच 300 से ज्यादा रनों की साझेदारी, बन गये ये 5 बड़े रिकॉर्ड

रोहित शर्मा-मयंक अग्रवाल ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

googleNewsNext
Highlightsरोहित शर्मा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के दूसरे दिन 176 रन बनाकर आउटरोहित-मयंक के बीच 300 से ज्यादा रनों की साझेदारी, मयंक अग्रवाल का पहला टेस्ट शतक

Ind Vs SA, 1st Test: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच विशाखापट्टनम में जारी पहले टेस्ट के दूसरे दिन रोहित शर्मा के आउट होने से मयंक अग्रवार के साथ उनकी साझेदारी भले ही टूट गई लेकिन दोनों ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। रोहित शर्मा 244 गेंदों पर 176 रन बनाकर 82वें ओवर की दूसरी गेंद पर आउट हुए। इस दौरान उन्होंने 6 छक्के और 23 चौके भी जड़े। रोहित शर्मा जब पहले विकेट के रूप में केशव महाराज का शिकार बने तब तक भारत स्कोरबोर्ड पर 317 रन टांग चुका था। इसके साथ ही कई कीर्तिमान भी रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो गये।

रोहित-मयंक ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

1) तीसरी सबसे बड़ी भारतीय सलामी जोड़ी: रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल के बीच 300 रनों की साझेदारी हुई। किसी भी टेस्ट मैच में ऐसा करने वाली यह केवल तीसरी भारतीय सलामी जोड़ी है। इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ 1956 में वीनू मांकड़-पंकज राय ने 413 रनों की साझेदारी की थी। वहीं, साल-2006 में पाकिस्तान के खिलाफ वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़ ने 410 रनों की पार्टनरशिप की थी।

2) मयंक अग्रवाल का पहला शतक: दूसरे दिन 84 रनों से आगे खेलने उतरे मयंक अग्रवाल ने 204 गेंदों में टेस्ट शतक जड़ा। यह उनका पहला टेस्ट शतक है। मयंक ने यह शतक भारतीय पारी के 69वें ओवर में ठोका। इसके साथ ही वह किसी टेस्ट में शतक लगाने वाले 86वें भारतीय बल्लेबाज बन गये। यही नहीं, बतौर सलामी बल्लेबाज वह शतक लगाने वाले 33वें भारतीय बल्लेबाज बने। 

3) दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे बड़ी साझेदारी: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यह भारत की ओर से सबसे बड़ी साझेधारी है। इससे पहले यह रिकॉर्ड वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़ के नाम था। इन दोनों बल्लेबाजों ने 2007-08 में दूसरे विकेट के लिए 268 रनों की साझेधारी की थी। वहीं, 2009-10 में सातवें विकेट के लिए वीवीएस लक्ष्मण और महेंद्र सिंह धोनी के बीच कोलकाता में 259 रनों की साझेदारी हुई थी।

4) सबसे ज्यादा छक्के: रोहित शर्मा ने इस पारी में 6 छक्के लगाये। बतौर टेस्ट ओपनर सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड नवजोत सिद्धू के पास है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 8 छक्के लगाये थे। श्रीलंका के खिलाफ ही सहवाग ने 7 और फिर पाकिस्तान के खिलाफ वे 6 छक्के जड़ चुके हैं। ऐसे में रोहित बतौर ओपनर एक टेस्ट पारी मे छक्के लगाने के मामले में चौथे पायदान पर रहे।

5) 10वीं बार दोनों ओपनर्स ने जड़ा शतक: यह 10वीं बार है जब भारत के दोनों सलामी बल्लेबाजों ने किसी टेस्ट में शतक जड़ा है। इससे पहले आखिरी बार शिखर धवन और मुरली विजय ने पिछले साल अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट शतक जमाया था। खास बात ये भी है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 9वीं बार ऐसा हुआ है जब किसी टीम के सलामी बल्लेबाजों ने शतक जड़ा है। यही नहीं, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ऐसा कारनामा करने वाला भारत तीसरा देश है।

Open in app