Ind Vs SA: पुजारा ने 54 गेंदों पर खोला खाता फिर भी नहीं टूटा 23 साल पुराना ये रिकॉर्ड

सबसे ज्यादा गेंद खेलकर खाता खोलने के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बात करें तो ये इस खिलाड़ी के नाम है।

By विनीत कुमार | Published: January 24, 2018 03:47 PM2018-01-24T15:47:50+5:302018-01-24T16:04:28+5:30

india vs south africa cheteshwar pujara and record for most balls to get off mark in test | Ind Vs SA: पुजारा ने 54 गेंदों पर खोला खाता फिर भी नहीं टूटा 23 साल पुराना ये रिकॉर्ड

चेतेश्ववर पुजारा

googleNewsNext

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जोहांसबर्ग में जारी तीसरे टेस्ट के पहले दिन बुधवार को एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला। दरअसल, टीम इंडिया के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने 54वें गेंद पर अपना पहला रन लिया। इसके साथ ही पुजारा भारत के लिए किसी भी टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलकर अपना खाता खोलने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए।

जोहांसबर्ग के वांडर्रस स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में टॉस भारतीय कप्तान विराट कोहली ने जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। हालांकि, भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और उसके दो विकेट 13 रनों पर गिर गए। ओपनिंग करने आए लोकेश राहुल बिना खाता खोले और फिर मुरली विजय भी 8 रन बनाकर पवेलिनय लौट गए। इसके बाद दारोमदार विराट कोहली और पुजारा पर आ गया।

नहीं टूटा ये दिलचस्प रिकॉर्ड

भारत की ओर से किसी टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलकर खाता खोलने का रिकॉर्ड राजेश चौहान के नाम हैं। चौहान ने 1994 में अहमदाबाद में श्रीलंका के खिलाफ मैच में  57 गेंद खेलकर पहला रन बनाया था। वैसे, जोहांसबर्ग में ही भारत के मौजूदा कोच रवि शास्त्री भी ऐसा ही एक कारनामा कर चुके हैं। 1992-93 के उस दक्षिण अफ्रीकी दौरे में रवि शास्त्री ने 68 गेंद बिना रन बनाए निकाले थे। हालांकि, तब वह 9 रन बनाकर खेल रहे थे।  

अगर सबसे ज्यादा गेंद खेलकर खाता खोलने के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बात करें तो ये इंग्लैंड के क्रिकेटर जॉन मरे के नाम है। मरे ने  ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में 1963 में खेले गए टेस्ट मैच में 80 गेंद खेलकर अपना खाता खोला था। बताते चलें कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज भारत गंवा चुका है। भारत को पहले केपटाउन में 72 रनों से और फिर सेंचुरियन में 135 रनों की हार मिल चुकी है।

Open in app