Ind Vs SA: भारत ने आखिरी वनडे में दक्षिण अफ्रीका को 8 विकेट से हराया, सीरीज पर 5-1 से कब्जा

India Vs South Africa, 6th ODI Live Cricket Score & Live Updates: सेंचुरियन के सुपर स्पोर्ट पार्क मैदान में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे छठे वनडे का लाइव अपडेट्स...

By विनीत कुमार | Published: February 16, 2018 03:13 PM2018-02-16T15:13:02+5:302018-02-16T23:13:25+5:30

India Vs South Africa, 6th ODI: Live Cricket Score and Live Updates from SuperSports Park Centurion | Ind Vs SA: भारत ने आखिरी वनडे में दक्षिण अफ्रीका को 8 विकेट से हराया, सीरीज पर 5-1 से कब्जा

India Vs South Africa, 6th ODI: Live Cricket Score and Live Updates from SuperSports Park Centurion

googleNewsNext

सेंचुरियन में शुक्रवार को खेले गए आखिरी वनडे में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 8 विकेट से हरा दिया। भारत को जीत के लिए 205 रनों का लक्ष्य मिला था जिसे उसने 32.1 ओवर में हासिल किया। विराट कोहली ने शतकीय पारी खेलते हुए 96 गेंदों पर नाबाद 129 रन बनाए। इस जीत के साथ भारत ने 6 मैचों की सीरीज पर 5-1 से कब्जा जमाया।

बता दें कि टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीकी टीम भारतीय बॉलर्स की कसी हुई गेंदबाजी के सामने केवल 46.5 ओवर में 204 रनों पर सिमट गई। शार्दुल ठाकुर ने 4 जबकि जसप्रीत बुमराह सहित युजवेंद्र चहल ने 2-2 विकेट झटके।

हार्दिक पंड्या और कुलदीप यादव को एक-एक सफलता मिली। दक्षिण अफ्रीका के लिए ख्या जोंडो ने सबसे ज्यादा 54 रन बनाए, उन्होंने 74 गेंदों की पारी में तीन चौके और दो छक्के जड़े। एबी डिविलियर्स ने 30 रनों का योगदान दिया। कप्तान ऐडेन मार्करम ने 24 और हेइनरिक क्लासेन ने 22 रन बनाए। एंडिले फेहुलकवायो आखिरी बल्लेबाज के तौर पर 34 रन बनाकर पविलियन लौटे।

India Vs South Africa: लाइव अपडेट

- 32.1 ओवर: कोहली ने चौका लगाकर भारत को जीत (लक्ष्य- 205 रन) तक पहुंचाया। भारत की 8 विकेट से जीत।

- 31 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 195/2. इमरान ताहिर के इस ओवर से 15 रन आए। कोहली ने इस ओवर में लगातार दो छक्के लगाए। भारत को जीत के लिए 10 रनों की जरूरत।

- 27 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 165/2. ओवर की आखिरी गेंद पर कोहली ने चौका लगाकर वनडे में अपना 35वां शतक पूरा किया।


- 25 ओवर के बाद भारत- 154/2. कोहली 93 और रहाणे 19 रनों पर खेल रहे हैं।

- 18 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 118/2. विराट कोहली 62 और अजिंक्य रहाणे 14 रन बनाकर खेल रहे हैं। कोहली 47 गेंदों की पारी में अब तक 11 चौके लगा चुके हैं।

- 15.3 ओवर: कोहली ने चौका लगाकर अपना 47वां अर्धशतक पूरा किया। 16 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 110/2. भारत को जीत के लिए और 95 रनों की जरूरत।

- 14 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 101/2. कोहली 48 और रहाणे 11 रनों पर खेल रहे हैं।

- 13 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 85/2. कोहली 42 और रहाणे 1 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- 12.4 ओवर: भारत को दूसरा झटका, शिखर धवन (18) लुंगी एंगिडी का दूसरा शिकार बने। अब बल्लेबाजी के लिए अजिंक्य रहाणे आए हैं।

- 7.5 ओवर: कोहली का लगातार दूसरा चौका। भारत के 50 रन पूरे। 8 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 53/1. 

- 7 ओवर के बाद भारत- 42/1. धवन 5 और कोहली 14 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- 4 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 20/1. धवन तीन रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि कोहली को अपना खाता खोलना है।

- 3.4 ओवर: भारत को पहला झटका। लुंगी एंगिडी की गेंद पर रोहित शर्मा (15) कैच आउट। रोहित शर्मा ने 3 चौके लगाए। अब बल्लेबाजी के लिए विराट कोहली आए हैं।

- पहले ओवर में रोहित शर्मा ने जमाए दो चौके। एक ओवर के बाद भारत का स्कोर- 9/0

- भारत की पारी शुरू, रोहित शर्मा और शिखर धवन क्रीज पर। भारतीय टीम के सामने 205 रनों का लक्ष्य।


- 46.5 ओवर: एंडिले फेहुलकवायो (34) बने शार्दुल ठाकुर का शिकार। 204 रनों पर सिमटी दक्षिण अफ्रीकी टीम। भारत के सामने जीत के लिए 205 का लक्ष्य।

- 45.4 ओवर: दक्षिण अफ्रीका को 9वां झटका। जसप्रीत बुमराह ने इमरान ताहिर (2) को कोहली के हाथों कैच कराया। 46 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर- 192/9. एंडिले फेहुलकवायो (22 नाबाद) और लुंगी एंगिडी (0) क्रीज पर।

- 44 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका- 188/8

- 43.4 ओवर: दक्षिण अफ्रीका को 8वां झटका। हार्दिक पंड्या की गेंद पर मोर्ने मोर्कल (20) कैच आउट।

- 42 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका- 176/7

- 36.6 ओवर: दक्षिण अफ्रीका को 7वां झटका। जोंडो 54 रन बनाकर युजवेंद्र चहल की गेंद पर हार्दिक पंड्या के हाथों कैच हुए। 37 ओवर के बाद स्कोर- 151/7.

33.5 ओवर: ख्या जोंडो का अर्धशतक पूरा। जोंडो के इंटरनेशनल करियर का यह पहला अर्धशतक है। जोंडो ने 66 गेंदों पर यह हाफ सेंचुरी लगाई। 34 ओवर के बाद स्कोर- 143/6 

- 33.3 ओवर: कुलदीप यादव ने क्रिस मोरिस को भेजा पविलियन। क्रिस मोरिस 4 रन बनाकर आउट। अब बल्लेबाजी के लिए एंडिले फेहुलकवायो आए हैं।

- 33 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर- 139/5. ख्या जोंडो 48 और क्रिस मोरिस 2 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- 31.2 ओवर: बेहरदीन 1 रन बनाकर शार्दुल ठाकुर का बने शिकार, दक्षिण अफ्रीका को पांचवां झटका। अब बल्लेबाजी के लिए क्रिस मोरिस आए हैं।


- 31 ओवर के बाद स्कोर- 136/4

- 30.3 ओवर: जसप्रीत बुमराह ने दिया दक्षिण अफ्रीका को चौथा झटका। हेनरिक क्लासेन 40 गेंदों पर 22 रन बनाकर विराट कोहली के हाथों कैच आउट हुए। इस मैच में बुमराह की यह पहली सफलता है। अब बल्लेबाजी के लिए फरहान बेहरदीन आए हैं। ख्या जोंडो 47 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- 25 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका- 116/3. जोंडो 44 और क्लासेन 6 रन बनाकर खेल रहे हैं। जोंडो ने 54 गेंदों की पारी में अब तक दो छक्के और तीन चौके लगाए हैं।

- 21 ओवर के बाद स्कोर- 106/3

- 20.5 ओवर:  डिविलियर्स (30) बोल्ड। युजवेंद्र चहल ने लिया विकेट। डिविलियर्स ने 34 गेंदों की पारी में 4 चौके लगाए। अब बल्लेबाजी के लिए हेनरिक क्लासेन आए हैं।


- 19 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर- 100/2. जोंडो 36 और डिविलियर्स 28 रन बनाकर खेल रहे हैं। 19वें ओवर में जोंडो ने 2 छक्के लगाए।

- 18.2 ओवर: युजवेंद्र चहल की गेंद पर जोंडो को फील्ड अंपायर ने LBW करार दिया। हालांकि, रिव्यू के इस्तेमाल के बाद टीवी रिप्ले में साफ हुआ कि जोडों आउट नहीं हैं। इसके बाद अगले ही गेंद पर जोंडो ने छक्का लगाया। 


- कुलदीप यादव द्वारा डाले गए 18वें ओवर में डिविलियर्स ने लगातार तीन चौके जमाए। 18 ओवर के बाद स्कोर- 88/2

- 15 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका- 59/2. जोंडो 12 और डिविलियर्स 11 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- 13 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर- 55/2. डिविलियर्स 10 और जोंडो 9 रनों पर खेल रहे हैं।

- 12.1 ओवर: दक्षिण अफ्रीका के 50 रन पूरे।

- 10 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका- 44/2. डिविलियर्स 7 और जोंडो 1 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- 9.5 ओवर: दक्षिण अफ्रीका को दूसरा झटका। शार्दुल ठाकुर ने ऐडेन मार्करम (24) को भेजा पविलियन। श्रेयष अय्यर ने लिया विकेट। अब बल्लेबाजी के लिए ख्या जोंडो आए हैं।

- दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 7 ओवर के बाद- 27/1. ऐडेन मार्करम 15 और डिविलियर्स 1 रन बनाकर क्रीज पर।

- 6.3 ओवर: भारत को पहली सफलता। शार्दुल ठाकुर की गेंद पर हाशिम अमला (10) विकेट के पीछे धोनी के हाथों कैच हुए। अब एबी डिविलियर्स बल्लेबाजी के लिए आए हैं।

- चौथा ओवर मेडन रहा। यह ओवर जसप्रीत बुमराह ने डाला था। 4 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका- 13/0

- जसप्रीत बुमराह ने डाला दूसरा ओवर। दो ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर- 9/0. हाशिम अमला 1 और कप्तान ऐडेन मार्करम 8 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- पहले ही ओवर की दूसरी और तीसरी गेंद पर ऐडेन मार्कराम ने जड़ा चौका। एक ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर- 8/0 

- दक्षिण अफ्रीका के लिए हाशिम अमला और ऐडेन मार्करम ने पारी की शुरुआत की। भारत की ओर से शार्दुल ठाकुर डाल रहे हैं पहला ओवर।

- आखिरी वनडे के लिए ये है भारतीय टीम...


- विराट कोहली ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला


- दूसरे मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका को 118 के स्कोर पर ऑल आउट कर दिया था। 119 रनों के लक्ष्य को भारतीय टीम ने 20.3 ओवर में एक विकेट खोकर हासिल कर लिया था।

- सुपर स्पोर्ट पार्क ग्राउंड पर आखिरी मैच 4 फरवरी 2018 को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच हुआ था, जिसमें भारत ने 9 विकेट से जीत दर्ज की थी।

यह भी पढें: इंडिया के लिए लकी रहा है सेंचुरियन ग्राउंड, दर्ज किए हैं सबसे ज्यादा जीत

- इस ग्राउंड पर पहला मैच 11 दिसंबर 1992 को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया था। इस मैच में भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 4 विकेट से मात दी थी।

- भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आखिरी वनडे सेंचुरियन के सुपर स्पोर्ट पार्क मैदान पर होगा।

दोनों टीमें :

भारत: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पंड्या, महेंद्र सिंह धोनी, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल।

दक्षिण अफ्रीका : ऐडेन मार्करम (कप्तान), हाशिम अमला, एबी डिविलियर्स, ख्या जोंडो, फरहान बेहरदीन, हेनरिक क्लासेन, क्रिस मोरिस, एंडिले फेहुलकवायो, इमरान ताहिर, मोर्ने मोर्कल, लुंगी एंगिडी।

Open in app