IND vs SA, 3rd Test: रोहित शर्मा ने ठोका टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक, ये रिकॉर्ड भी कर लिया अपने नाम

IND vs SA, 3rd Test: रोहित शर्मा इसी के सााथ एक सीरीज में 500+ बनाने वाले पांचवें भारतीय ओपनर बन गए हैं। सुनील गावस्कर ने ये कारनामा अपने करियर में 5 बार किया था।

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: October 20, 2019 12:23 PM2019-10-20T12:23:05+5:302019-10-20T12:23:05+5:30

India vs South Africa, 3rd Test: ROHIT Sharma first double century in test | IND vs SA, 3rd Test: रोहित शर्मा ने ठोका टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक, ये रिकॉर्ड भी कर लिया अपने नाम

IND vs SA, 3rd Test: रोहित शर्मा ने ठोका टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक, ये रिकॉर्ड भी कर लिया अपने नाम

googleNewsNext

टीम इंडिया के बल्लेबाज रोहित शर्मा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ रांची में जारी तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच में डबल सेंचुरी ठोकी। ये रोहित शर्मा के टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक है। उन्होंने इस दौरान 255 गेंदों में 28 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 212 रन की पारी खेली।  रोहित शर्मा इससे पहले वनडे में 3 बार डबल सेंचुरी जड़ चुके हैं। खास बात ये रही कि रोहित शर्मा ने अपना ये दोहरा शतक छक्के के साथ पूरा किया।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में 500+ रन बनाने वाले पहले भारतीय: रोहित अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में 500+ रन बनाने वाले पहले भारतीय बन चुके हैं। इससे पहले मोहम्मद अजहरुद्दीन इस टीम के खिलाफ सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय थे, जिन्होंने 1996/97 में श्रृंखला के दौरान कुल 337 रन जुटाए थे।

रोहित शर्मा इसी के सााथ एक सीरीज में 500+ बनाने वाले पांचवें भारतीय ओपनर बन गए हैं। सुनील गावस्कर ने ये कारनामा अपने करियर में 5 बार किया था।

सीरीज में 500+ बनाने वाले भारतीय ओपनर:
वीनू मांकड़
बुधी कुंदेरन
सुनील गावस्कर (5)
वीरेंद्र सहवाग
रोहित शर्मा

भारत की ओर से एक सीरीज में 3 दोहरे शतक:
3 बनाम न्यूजीलैंड 1955/56 - वीनू माकंड (2), पॉली उमरीगर
3 बनाम साउथ अफ्रीका 2019/20 - मयंक अग्रवाल, विराट कोहली, रोहित शर्मा

करियर पर एक नजर: रोहित शर्मा 30 टेस्ट की 51 पारियों में 7 बार नाबाद रहते 2114 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 6 शतक, 1 दोहरा शतक और 10 अर्धशतक जड़े हैं। बात अगर 218 वनडे मैचों की करें, तो इसमें 32 बार नाबाद रहते हुए रोहित 8686 रन बना चुके हैं। एकदिवसीय मैचों में रोहित 27 शतक, 3 दोहरे शतक और 42 अर्धशतक लगा चुके हैं। वहीं टी20 के 98 मुकाबलों में वह 2443 रन बना चुके हैं। आईपीएल के आंकड़ों पर नजर डालें, तो उन्होंने 188 मैचों में 1 शतक और 36 अर्धशतकों की मदद से 4898 रन बनाए हैं।

Open in app