IND vs SA, 3rd Test: क्लीन स्वीप से सिर्फ 2 विकेट दूर भारत, तीसरे दिन की समाप्ति तक साउथ अफ्रीका- 132/8

IND vs SA, 3rd Test: पहली इनिंग के बाद दूसरी पारी में भी मेहमान टीम के लिए स्थिति नहीं बदली और उसके विकेटों का पतन जल्दी शुरू हो गया।

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: October 21, 2019 05:13 PM2019-10-21T17:13:07+5:302019-10-21T17:14:28+5:30

India vs South Africa, 3rd Test: Day 3: Stumps, South Africa trail by 203 runs | IND vs SA, 3rd Test: क्लीन स्वीप से सिर्फ 2 विकेट दूर भारत, तीसरे दिन की समाप्ति तक साउथ अफ्रीका- 132/8

IND vs SA, 3rd Test: क्लीन स्वीप से सिर्फ 2 विकेट दूर भारत, तीसरे दिन की समाप्ति तक साउथ अफ्रीका- 132/8

googleNewsNext

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया रांची टेस्ट जीतने के बेहद करीब है। तीसरे दिन की समाप्ति तक मेहमान टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 132 रन बना लिए हैं। फिलहाल एनरिक नार्जे (5) और थेयुनिस डी ब्रूयन (30) क्रीज पर मौजूद हैं।

टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी नौ विकेट के नुकसान पर 497 रनों पर घोषित कर दी थी। इस लिहाज से भारत के पास 335 रनों की बढ़त है। भारत ने मेजबान टीम को फॉलोऑन दिया है। 

दक्षिण अफ्रीका ने दिन की शुरुआत अपने पहली पारी के स्कोर दो विकेट के नुकसान पर नौ रनों के साथ की थी। पहली पारी में दक्षिण अफ्रीका के सिर्फ तीन बल्लेबाज ही दहाई के आंकड़े को छू सके थे। हमजा ने उनमें सबसे ज्यादा 62 रन बनाए थे। बावुमा ने 32 और जॉर्ज लिंडा ने 37 रनों का योगदान दिया है।

हमाजा ने बावुमा के साथ चौथे विकेट के लिए 91 रनों की साझेदारी की थी। वहीं लिंडा ने एनरिक नॉर्टजे (4) के साथ आठवें विकेट के लिए 32 रन जोड़े थे जो पहली पारी में दक्षिण अफ्रीका की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी रही थी।

पहली पारी में भारत के लिए उमेश यादव ने तीन विकेट लिए। शमी, रवींद्र जडेजा और पदार्पण टेस्ट खेल रहे शहबाज नदीम ने दो-दो सफलताएं अर्जित कीं।

दूसरी पारी में भी मेहमान टीम के लिए हालांकि स्थिति नहीं बदली और उसके विकेटों का पतन जल्दी शुरू हो गया। पहले क्विंटन डी कॉक (5) को उमेश यादव ने बेहतरीन गेंद पर बोल्ड किया। इसके बाद मोहम्मद शमी ने पहली पारी में अर्धशतक जमाने वाले जुबेर हमजा को खाता खोले बिना बोल्ड कर मेहमान टीम का स्कोर 10 रनों पर दो विकेट कर दिया।

कप्तान फाफ डु प्लेसिस (4) भी शमी का शिकार बने। शमी ने टेम्बा बावुमा को भी खाता नहीं खोलने दिया। रिद्धिमान साहा ने शमी की गेंद पर बावुमा का कैच पकड़ा। साउथ अफ्रीका की ओर से जॉर्ज लिंडे (27) और डेन पीट (23) ने जरूर कुछ हद तक संभलकर खेलने की कोशिश की। टीम इंडिया की ओर से दूसरी पारी में मोहम्मद शमी 3, उमेश यादव 2 और रवींद्र जडेजा-रविचंद्रन अश्विन 1-1 शिकार कर चुके हैं।

Open in app