Ind vs SA, 2nd Test: भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहली पारी के आधार पर बनाई दूसरी बड़ी लीड

Ind vs SA, 2nd Test: इससे पहले टीम इंडिया ने कोलकाता में इस टीम के खिलाफ 347 रन की लीड हासिल की थी।

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: October 12, 2019 05:07 PM2019-10-12T17:07:26+5:302019-10-12T17:07:26+5:30

India vs South Africa, 2nd Test: South Africa trail by 326 runs, 2nd Highest 1st inngs leads for Ind vs SA | Ind vs SA, 2nd Test: भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहली पारी के आधार पर बनाई दूसरी बड़ी लीड

Ind vs SA, 2nd Test: भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहली पारी के आधार पर बनाई दूसरी बड़ी लीड

googleNewsNext

भारत ने शनिवार को पुणे में दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन दक्षिण अफ्रीका को 275 रन पर समेटकर पहली पारी में 326 रन की विशाल बढ़त हासिल की। भारत ने पहली पारी पांच विकेट पर 601 रन पर घोषित की थी। 

इसके साथ ही भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहली पारी के आधार पर दूसरी सबसे बड़ी लीड हासिल कर ली। इससे पहले टीम इंडिया ने कोलकाता में इस टीम के खिलाफ 347 रन की लीड हासिल की थी।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहली पारी के आधार पर भारत की लीड:
347 कोलकाता 2009/10
326 पुणे 2019/20 *
213 दिल्ली 2015/16
165 जोहान्सबर्ग 2006/07
136 नागपुर 2015/16

दक्षिण अफ्रीका की ओर से निचले क्रम के बल्लेबाज केशव महाराज ने 132 गेंदों पर 12 चौकों की मदद से सर्वाधिक 72 रन बनाए। उनके अलावा कप्तान फॉफ डु प्लेसिस ने 64, वॉर्नोन फिलेंडर ने नाबाद 44, थ्यूनिस डी ब्यून ने 30 और क्विंटन डी कॉक ने 31 रन बनाए। महाराज और फिलेंडर ने नौवें विकेट के लिए 109 रनों की साझेदारी की।

भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन ने चार, तेज गेंदबाज उमेश यादव ने तीन, मोहम्मद शमी ने दो और रवींद्र जडेजा ने एक विकेट हासिल किया। अश्विन ने इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने 50 विकेट पूरे कर लिए हैं।

Open in app