न्यूजीलैंड को टी20 में उसके घर में पहली बार हराने उतरेगा भारत, रोहित शर्मा के पास भी एक खास कारनामा करने का मौका

रोहित शर्मा के पास इस सीरीज में बतौर कप्तान विराट कोहली को पीछे छोड़ने का मौका होगा।

By विनीत कुमार | Published: February 5, 2019 06:36 PM2019-02-05T18:36:02+5:302019-02-05T18:36:02+5:30

india vs nz 1st t20 wellington rohit sharma may surpass kohli record as indian captain | न्यूजीलैंड को टी20 में उसके घर में पहली बार हराने उतरेगा भारत, रोहित शर्मा के पास भी एक खास कारनामा करने का मौका

रोहित शर्मा (फाइल फोटो)

googleNewsNext

ऑस्ट्रेलिया में विराट कोहली के नेतृत्व इतिहास रच चुकी टीम इंडिया का विजय क्रम न्यूजीलैंड में भी जारी है। भारतीय टीम न्यूजीलैंड में वनडे सीरीज 4-1 से जीत चुकी है। ऐसे में अब उसकी कोशिश टी20 में भी विजय पताका फहराने की होगी। वैसे कोहली फिलहाल टीम के सदस्य नहीं हैं और उन्हें आराम दिया गया है। ऐसे में रोहित शर्मा भारतीय टीम की कमान संभाल रहे हैं और उनके पास इतिहास रचने का एक शानदार मौका है।

न्यूजीलैंड में पहली टी20 जीत दिलाएंगे रोहित

भारत ने न्यूजीलैंड में केवल दो टी20 मैच 2009 में खेले थे और इन दोनों मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा था। क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने भारत को 7 विकेट से और फिर वेलिंगटन में 5 विकेट से हराया था। इस लिहाज से भारत को अब भी न्यूजीलैंड में अपनी पहली टी20 जीत का इंतजार है। 

अगर भारत ने सीरीज अपने नाम किया तो यह न्यूजीलैंड में टीम इंडिया की यह पहली टी20 सीरीज जीत होगी। वैसे, न्यूजीलैंड को भारत के खिलाफ कुल 9 टी20 में से 6 मैचों में जीत मिली है। भारत को सिर्फ 2 ही मुकाबले में जीत नसीब हुई है। इसके अलावा एक मैच रद्द हुआ था।

रोहित शर्मा के लिए बतौर कप्तान यह मौका इसलिए भी खास होगा क्योंकि अगर भारत सीरीज जीतता है तो वे न्यूजीलैंड में टी20 सीरीज जीतने वाले पहले भारतीय कप्तान बन जाएंगे। 

रोहित छोड़ेंगे विराट कोहली को पीछे

रोहित के पास इस सीरीज में बतौर कप्तान विराट कोहली को पीछे छोड़ने का मौका होगा। रोहित की कप्तानी में भारत ने 12 टी20 मैच खेले हैं और इसमें 11 में उसे जीत मिली है। वहीं, विराट कोहली के नाम बतौर कप्तान टी20 में 12 जीत है। 

ऐसे में रोहित यहां कोहली को पीछे छोड़ते हुए भारत के लिए बतौर कप्तान सबसे ज्यादा टी20 मैच जीतने की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच जाएंगे। टी20 में भारत के लिए सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हैं जिनके नाम 72 मैचों में 41 जीत हैं।

Open in app