Highlightsभारत और न्यूजीलैंड की टीमें टी20 मैचों में अब तक 11 बार आमने-सामने आ चुकी है।न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम ऑकलैंड पहुंच चुकी हैं।
भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए ऑकलैंड पहुंच चुके हैं। दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की सीरीज की शुरुआत 24 जनवरी से होगी और सीरीज का पहला मैच ऑकलैंड में खेला जाएगा।
भारत और न्यूजीलैंड के टीमें 5 मैचों की टी20 सीरीज में भिड़ने के लिए तैयार हैं। इससे पहले हम आपको बता रहे हैं दोनों टीमों के बीच खेले गए मुकाबलों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले और सबसे ज्यादा विकेट झटकने वाले खिलाड़ियों के बारें में।
भारत और न्यूजीलैंड की टीमें टी20 मैचों में अब तक 11 बार आमने-सामने आ चुकी है। न्यूजीलैंड ने भारतीय टीम को 8 मुकाबलों में मात दी है, जबकि टीम इंडिया सिर्फ 3 मैचों में जीत दर्ज कर पाई है।
सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड
भारत और न्यूजीलैंड के बीच सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड किवी खिलाड़ी बैंडन मैकुलम के नाम है, जिन्होंने भारत के खिलाफ खेले 4 टी20 मैचों में 261 रन बनाए हैं। इस दौरान मैकुलम ने 130.5 की औसत और 137.36 की स्ट्राइक रेट से रन बटोरे हैं। 4 मैचों में उन्होंने 3 अर्धशतक जमाए हैं और उनका उच्चतम स्कोर 91 रन है।
सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी
खिलाड़ी | रन |
---|
ब्रैंडन मैकुलम | 261 |
कोलिन मुनरो | 248 |
एमएस धोनी | 223 |
रोहित शर्मा | 198 |
विराट कोहली | 197 |
सबसे ज्यादा विकेट का रिकॉर्ड
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 मैचों में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड लेग स्पिनर ईश सोढ़ी के नाम है, जिन्होंने 7 मैचों में 16.18 की औसत और 12.5 की स्ट्राइक रेट से 11 विकेट झटके हैं। इसमें टी20 वर्ल्ड के दौरान 15 मार्च 2016 को खेले गए मैच में 18 रन देकर 3 विकेट भी शामिल है।
सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी
खिलाड़ी | विकेट |
---|
ईश सोढ़ी | 11 |
मिशेल सैंटनर | 9 |
टिम साउदी | 7 |
ट्रेंट बोल्ट | 6 |
डेनियल विटोरी | 6 |
टीम का उच्चतम स्कोर
भारत और न्यूजीलैंड के बीच सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड 219 रनों का है, जो न्यूजीलैंड ने 6 फरवरी 2019 को वेलिंग्टन में बनाया था, जब भारतीय टीम न्यूजीलैंड दौरे पर गई थी। इस मैच में ओपनर टिम सेफर्ट ने 43 गेंदों में 84 रनों की पारी खेली थी। जवाब में भारतीय टीम 139 रनों पर ऑल आउट हो गई थी और टीम को 80 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।
दोनों टीमों के उच्चतम स्कोर
टीम | स्कोर | ग्राउंड |
---|
न्यूजीलैंड | 219/6 | वेलिंगटन |
न्यूजीलैंड | 212/4 | हैमिल्टन |
भारत | 208/6 | हैमिल्टन |
भारत | 202/3 | दिल्ली |
न्यूजीलैंड | 196/2 | राजकोट |
सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय
खिलाड़ी | मैच | रन | स्ट्राइक रेट |
---|
एमएस धोनी | 11 | 223 | 111.50 |
रोहित शर्मा | 9 | 198 | 155.00 |
विराट कोहली | 5 | 197 | 127.00 |
शिखर धवन | 7 | 152 | 128.81 |
सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय
खिलाड़ी | मैच | विकेट |
---|
इरफान पठान | 4 | 5 |
भुवनेश्वर कुमार | 6 | 5 |
हरभजन सिंह | 3 | 4 |
क्रुमाल पंड्या | 3 | 4 |
जसप्रीत बुमराह | 4 | 4 |
सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले भारतीय
खिलाड़ी | छक्के |
---|
रोहित शर्मा | 9 |
वीरेंद्र सहवाग | 6 |
सुरेश रैना | 6 |
विराट कोहली | 6 |
युवराज सिंह | 6 |
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत 24 जनवरी से हो रही है और सीरीज का पहला मैच ऑकलैंड में खेला जाएगा। दूसरा मैच 26 जनवरी को ऑकलैंड में, तीसरा मैच 29 जनवरी को हैमिल्टन में, चौथा मैच 31 जनवरी को वेलिंग्टन में और पांचवां मैच 2 फरवरी को माउंट माउंगानुई में खेला जाएगा।