IND vs NZ: रोहित शर्मा दो और छक्के जड़ते ही रच देंगे नया इतिहास, तीसरे टी20 में विश्व रिकॉर्ड बनाने का मौका

Rohit Sharma: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा को टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में छक्कों का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए दो और छक्कों की जरूरत है

By अभिषेक पाण्डेय | Published: February 10, 2019 10:51 AM2019-02-10T10:51:08+5:302019-02-10T12:07:07+5:30

India vs New Zealand: Rohit Sharma needs two more sixes to make new record of most sixes in t20i | IND vs NZ: रोहित शर्मा दो और छक्के जड़ते ही रच देंगे नया इतिहास, तीसरे टी20 में विश्व रिकॉर्ड बनाने का मौका

रोहित शर्मा टी20 इंटरनेशनल में छक्कों के विश्व रिकॉर्ड के करीब

googleNewsNext

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा जब रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ हैमिल्टन में तीसरे टी20 में उतरेंगे तो उनकी नजरें एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाने पर होंगी। रोहित ने ऑकलैंड में खेले गए दूसरे टी20 में 29 गेंदों पर 4 छक्कों की मदद से 50 रन की पारी खेलते हुए दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए थे। 

अपनी इस पारी की मदद से रोहित न सिर्फ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने थे बल्कि वह इस फॉर्मेट में 100 छक्के जड़ने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज और दुनिया के कुल तीसरे बल्लेबाज भी बने थे। 

दो छक्के जड़ते ही एक नया रिकॉर्ड बना देंगे रोहित शर्मा

अब तीसरे टी20 में एक और बड़ा रिकॉर्ड रोहित का इंतजार कर रहा है। अब तक टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 102 छक्के जड़ चुके रोहित को इस फॉर्मेट में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बनने के लिए सिर्फ दो और छक्के जड़ने की जरूरत है। 

टी20 इंटरनेशनल में अब तक सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल और मार्टिन गप्टिल के नाम है, जिन्होंने 103 छक्के जड़े हैं। यानी, कि इन दोनों के रिकॉर्ड की बराबरी के लिए रोहित को सिर्फ एक छक्के और नया रिकॉर्ड बनाने के लिए दो छक्के जड़ने की जरूरत है। 

रोहित ने दूसरे टी20 में जिस अंदाज में बैटिंग की उसे देखते हुए हैमिल्टन में उनके लिए ये रिकॉर्ड बनाना मुश्किल नहीं लग रहा है।

टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज:

मार्टिन गप्टिल-103 छक्के
क्रिस गेल-103 छक्के
रोहित शर्मा-102 छक्के
ब्रैंडन मैकलम-91 छक्के
कॉलिन मुनरो-85 छक्के

टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज:

रोहित शर्मा-2288 रन
मार्टिन गप्टिल-2272 रन
शोएब मलिक-2263 रन
विराट कोहली-2167 रन
ब्रैंडन मैकलम-2140 रन

Open in app