IND vs NZ: धोनी ने की बिजली की स्पीड से स्टंपिंग, महज 0.099 सेकेंड में कर दिया काम तमाम

India vs New Zealand, 3rd T20I: अंपायर को भी स्पष्ट नहीं था, लेकिन धोनी पूरी तरह से आश्वस्त थे। साथी खिलाड़ी उन्हें बधाई देने लगे। मामला थर्ड अंपायर को भेजा गया। जहां काफी देर तक इसे देखा गया और अंतत: बल्लेबाज को आउट दे दिया गया।

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: February 10, 2019 01:41 PM2019-02-10T13:41:33+5:302019-02-10T13:50:52+5:30

India vs New Zealand, 3rd T20I: Mahendra Singh Dhoni quickest stumping ever Reaction time 0.099 seconds | IND vs NZ: धोनी ने की बिजली की स्पीड से स्टंपिंग, महज 0.099 सेकेंड में कर दिया काम तमाम

IND vs NZ: धोनी ने की बिजली की स्पीड से स्टंपिंग, महज 0.099 सेकेंड में कर दिया काम तमाम

googleNewsNext

India vs New Zealand, 3rd T20I: भारत-न्यूजीलैंड (Ind vs NZ latest updates) के बीच हैमिल्टन में तीसरे और अंतिम टी20 के दौरान महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर फैंस की जमकर तारीफें बटोरीं। ये वाकया है न्यूजीलैंड की पारी के 7.4 ओवर का। गेंद कुलदीप यादव के हाथों में थी और स्ट्राइक पर सेफर्ट। गेंद सेफर्ट को बीट करते हुए धोनी के दस्तानों में जा पहुंची। धोनी ने बगैर समय गंवाए बेल्स बिखेर दिए।

अंपायर को भी स्पष्ट नहीं था, लेकिन धोनी पूरी तरह से आश्वस्त थे। साथी खिलाड़ी उन्हें बधाई देने लगे। मामला थर्ड अंपायर को भेजा गया। जहां काफी देर तक इसे देखा गया और अंतत: बल्लेबाज को आउट दे दिया गया।

बता दें कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे मैच में रविवार (10 फरवरी) को टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत ने एक बदलाव करते हुए युजवेंद्र चहल की जगह कुलदीप यादव को टीम में शामिल किया। न्यूजीलैंड ने भी एक बदलाव करते हुए लोकी फर्ग्युसन को आराम देकर उनकी जगह ब्लेयर टिकनर को पदार्पण का मौका दिया।

Open in app