Ind Vs Eng, 5th Test: चौथे दिन का खेल खत्म, भारत 3 विकेट गंवाकर संकट में, जीत अब भी काफी दूर

India vs England, Fifth test, day 4 latest updates in hindi: भारत और इंग्लैंड के बीच लंदन के ओवल मैदान पर खेले जा रहे पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच के चौथे दिन के खेल का लाइव अपडेट...

By विनीत कुमार | Published: September 10, 2018 03:16 PM2018-09-10T15:16:46+5:302018-09-10T22:44:30+5:30

india vs england 5th test 4th day live blog and update from oval landon | Ind Vs Eng, 5th Test: चौथे दिन का खेल खत्म, भारत 3 विकेट गंवाकर संकट में, जीत अब भी काफी दूर

भारत vs इंग्लैंड

googleNewsNext

लंदन, 10 सितंबर: इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट मैच में 464 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही टीम इंडिया ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक तीन विकेट खोकर 58 रन बना लिये हैं। दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम की ओर से लोकेश राहुल 46 और अजिंक्य रहाणे 10 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

भारत की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही और केवल दो रनों तक उसके शीर्ष तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे। भारत को पहला झटका तीसरे ही ओवर में शिखर धवन (1) के रूप में जेम्स एंडरसन ने दिया। इसके बाद इसी ओवर की आखिरी गेंद पर एंडरसन ने चेतेश्वर पुजारा को LBW किया। पुजारा भी अपना खाता नहीं खोल सके। अगले ही ओवर में स्टुअर्ट ब्रॉड ने भारतीय कप्तान विराट कोहली को चलता कर भारत को तीसरा झटका देते हुए मुश्किल में डाल दिया।  

इससे पहले इंग्लैंड ने 423/8 रनों पर अपनी दूसरी पारी घोषित करते हुए भारत के सामने 464 रनों का लक्ष्य रखा।  इंग्लैंड की दूसरी पारी एलेस्टेयर कुक के नाम रही जिन्होंने अपनी आखिरी टेस्ट पारी शानदार शतक लगाते हुए 147 रन बनाए। वहीं, कप्तान जो रूट ने भी 125 रनों की बेहतरीन पारी खेली। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 259 रनों की साझेदारी की।

वहीं, भारत की ओर से रवींद्र जडेजा और हनुमा विहारी ने तीन-तीन विकेट झटके। मोहम्मद शमी को दो सफलता मिली। बता दें कि इंग्लैंड ने पहली पारी में 332 रन बनाये थे। जवाब में भारत की पहली पारी 292 रनों पर सिमट गई थी।

इंग्लैंड पांच मैचों की इस सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त के साथ आगे है। ओवल के मैदान पर भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच 1936 में खेला गया था जिसे मेजबान ने 9 विकेट से जीता था। इसके बाद इस मैदान पर इन दोनों टीमों के बीच 12 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं जिनमें भारत ने एक टेस्ट मैच जीता है जबकि इंग्लैंड ने चार टेस्ट जीते हैं, बाकी के 7 टेस्ट ड्रॉ रहे हैं। 

Ind Vs Eng 5th Test Live update

- 18 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 58/3. लोकेश राहुल 51 गेंदों पर 46 रन और अजिंक्य रहाणे 47 गेंदों पर 10 रन बनाकर खेल रहे हैं। चौथे दिन का खेल खत्म, भारत को अब भी जीत के लिए 406 रनों की जरूरत (लक्ष्य- 464)

- 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 49/3. लोकेश राहुल 37 और रहाणे 10 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- 9 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 36/3. अजिंक्य रहाणे 8 रन और केएल राहुल 27 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत को जीत के लिए अभी भी 428 रनों की जरूरत

- 3.2 ओवर: भारत को तीसरा झटका, स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंद पर विराट कोहली बिना खाता खोले जॉनी बेयरस्टो के हाथों विकेट के पीछे कैच आउट। भारत का स्कोर- 2/3

- 2.6 ओवर: भारत को दूसरा झटका, चेतेश्वर पुजारा बिना खाता खोले LBW आउट। भारत का स्कोर- 1/2

- 2.3 ओवर: भारत की खऱाब शुरुआत, जेम्स एंडरसन की गेंद पर शिखर धवन 1 रन बनाकर LBW हुए

- भारत की पारी शुरू, शिखर धवन और केएल राहुल ओपनिंग करने उतरे।

112.3 ओवर:हनुमा विहारी की गेंद पर सैम कर्रन (21) के आउट होते ही इंग्लैंड ने पारी घोषित की। इंग्लैंड ने 423/8 पर घोषित की पारी। भारत के सामने 464 का लक्ष्य।


109.4 ओवर: जडेजा की गेंद पर बेन स्टोक्स 37 रन बनाकर कैच आउट। इंग्लैंड का स्कोर- 397/7. इंग्लैंड की बढ़त- 437 रन

- 108 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 375/6. सैम कर्रन 14 रन और बेन स्टोक्स 22 रन बनाकर खेल रहे हैं। इंग्लैंड की बढ़त 420 रनों की हुई। टी-ब्रेक की घोषणा

- टी-ब्रेक के बाद खेल एक बार फिर शुरू...

- 105 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 364/6. सैम कर्रन 7 रन और बेन स्टोक्स 13 रन बनाकर खेल रहे हैं। इंग्लैंड की बढ़त 404 रनों की हुई। टी-ब्रेक की घोषणा

104 ओवर: इंग्लैंड का स्कोर 356/6. सैम कर्रन 4 रन और बेन स्टोक्स 13 रन बनाकर खेल रहे हैं। इंग्लैंड की बढ़त 401 रनों की हुई।

101.3 ओवर: इंग्लैंड को छठा झटका, जडेजा की गेंद पर जोस बटलर बिना खाता खोले आउट। इंग्लैंड का स्कोर- 357/6.

100.6 ओवर: इंग्लैंड को पांचवां झटका, शमी की गेंद पर जॉनी बेयरस्टो (18) बोल्ड। इंग्लैंड का स्कोर- 350/5.

- 94.2 ओवर: इंग्लैंड को चौथा झटका। विहारी ने अगली ही गेंद पर कुक को विकेट के पीछे ऋषभ पंत के हाथों कैच कराया। कुक ने 286 गेंदों की अपनी इस आखिरी पारी में 147 रन बनाये। कुक ने अपनी पारी में 14 चौके लगाए। इंग्लैंड का स्कोर- 321/4. इंग्लैंड की बढ़त 361 रनों की हुई।

- 94.1 ओवर: इंग्लैंड को तीसरा झटका, हनुमा विहारी की गेंद पर जो रूट 125 रन बनाकर हार्दिक पंड्या के हाथों कैच आउट। रूट ने 190 गेंदों की पारी में 12 चौके और एक छक्का लगाया।

- 90 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर- 311/2. इंग्लैंड की बढ़त 351 रनों की हुई।

- 87.5 ओवर: जडेजा की गेंद पर कुक के चौके से इंग्लैंड के 300 रन पूरे। 88 ओवर के बाद इंग्लैंड- 305/2. कुक 268 गेंदों पर 140 रन और रूट 170 गेंदों पर 116 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 362 गेंदों पर 243 रनों की साझेदारी हो चुकी है। इंग्लैंड की बढ़त 345 रनों की हुई।

- 79.2 ओवर: जडेजा के ओवर में जो रूट का शतक, पारी के अपने 151वें गेंद पर रूट ने शतक पूरा किया। इंग्लैंड का स्कोर- 265/2. इंग्लैंड की बढ़त 305 रनों की हुई। रूट का ये 14वां टेस्ट शतक है।

- 75 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर- 249/2. इंग्लैंड की बढ़त 289 रनों की हुई।

- लंच के बाद एक बार फिर खेल शुरू...

- 74 ओवर के बाद इंग्लैंड- 243/2. लंच की घोषणाएलेस्टेयर कुक 222 गेंदों पर 103 रन और रूट 132 गेंदों पर 92 रन बनाकर खेल रहे हैं।


- 69.1 ओवर: रवींद्र जडेजा की गेंद पर 5 रन, कुक का 33वां शतक। आखिरी टेस्ट खेल रहे हैं कुक। इंग्लैंड का स्कोर- 230/2. 

- 69 ओवर के बाद इंग्लैंड- 225/2. कुक 209 गेंदों पर 96 रन और जो रूट 115 गेंदों पर 81 रन बनाकर जमे हुए हैं। इंग्लैंड की बढ़त 265 रन

- 56 ओवर के बाद इंग्लैंड- 161/2

- 52 ओवर के बाद इंग्लैंड- 141/2. कुक 158 गेंदों पर 65 रन और रूट 64 गेंदों पर 34 रन बना चुके हैं। इंग्लैंड की बढ़त 181 रनों की हुई।

- 46 ओवर के बाद इंग्लैंड- 128/2. कुक 56 और रूट 32 रनों पर खेल रहे हैं

44.1 ओवर: जसप्रीत बुमराह की गेंद पर चौका लगाकर कुका ने अर्धशतक पूरा किया। कुक ने ये फिफ्टी 137 गेंदों पर लगाई। अपना आखिरी टेस्ट खेल रहे कुक का ये 58वां अर्धशतक हैं।

- चौथे दिन का खेल शुरू, इशांत शर्मा कर रहे हैं दिन का पहला ओवर। इंग्लैंड- 114/2

- चौथे दिन का खेल भारतीय समय के अनुसार दोपहर 3.30 बजे होगा शुरू। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 2 विकेट खोकर 114 रन बना लिये हैं। एलेस्टेयर कुक 46 रन और कप्तान जो रूट 29 रन बनाकर नाबाद हैं।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं-

भारत: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, अंजिक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हनुमा विहारी, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी। 

इंग्लैंड: जो रूट (कप्तान), एलेस्टेयर कुक, कीटोन जेनिंग्स, जॉनी बेयरेस्टो, बेन स्टोक्स, जोस बटलर, सैम कर्रन, आदिल राशिद, मोइन अली, स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन।

Open in app