Ind Vs Eng 3rd Test: चौथे दिन का खेल खत्म, इंग्लैंड का स्कोर- 311/9, भारत को पांचवें दिन का इंतजार

India Vs England, 3rd Test, Day 4 Live updates: नॉटिंघम में जारी तीसरे टेस्ट के चौथे दिन का लाइव अपडेट

By विनीत कुमार | Published: August 21, 2018 03:16 PM2018-08-21T15:16:35+5:302018-08-21T23:43:10+5:30

india vs england 3rd test live score update and blog day 4 at nottingham | Ind Vs Eng 3rd Test: चौथे दिन का खेल खत्म, इंग्लैंड का स्कोर- 311/9, भारत को पांचवें दिन का इंतजार

India vs England 3rd test, Day 4

googleNewsNext

नॉटिंघम, 21 अगस्त: इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच में भारत जीत के बेहद करीब पहुंच गया है। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 9 विकेट खोकर 311 रन बना लिये हैं और उसे जीत के लिए अभी भी 210 रनों की जरूरत है। जबकि इंग्लैंड का केवल एक विकेट शेष है। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक आदिश राशिद 55 गेंदों पर 30 रन और जेम्स एंडरसन 16 गेंदों पर 8 रन बनाकर खेल रहे हैं। इंग्लैंड के सामने 521 रनों का लक्ष्य है।

चौथे दिन का खेल भारतीय गेंदबाजों के नाम रहा। जसप्रीत बुमराह ने 85 रन देकर पांच विकेट झटके जबकि इशांत शर्मा को दो सफलता मिली। मोहम्मद शमी और हार्दिक पंड्या भी एक-एक विकेट निकालने में सफल रहे। भारत पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में 0-2 से पीछे चल रहा है। 

बता दें कि पांच दिवसीय क्रिकेट के इतिहास में कोई टीम चौथी पारी में 451 से अधिक रन नहीं बना पाई है। यह रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के नाम दर्ज है जिसने मार्च 2002 में इंग्लैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च में 451 रन बनाए थे। इंग्लैंड में चौथी पारी में सर्वाधिक रन का रिकॉर्ड भी न्यूजीलैंड के नाम दर्ज है जिसने नॉटिंघम में ही मार्च 1973 में इंग्लैंड के खिलाफ 440 रन बनाए थे। 

India Vs England 3rd Test Live update

- चौथे दिन का खेल खत्म, इंग्लैंड का स्कोर- 311/9. इंग्लैंड अब भी जीत से 210 रन दूर है। आदिश राशिद 55 गेंदों पर 30 रन और जेम्स एंडरसन 16 गेंदों पर 8 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- 96.2 ओवर: इंग्लैंड को 9वां झटका। बुमराह ने स्टुअर्ट ब्रॉड (20) को राहुल के हाथों कराया कैच। इंग्लैंड का स्कोर- 291/9. राशिद 22 रनों पर खेल रहे हैं। जेम्स एंडरसन अब बैटिंग करने आये हैं।

- 95.2 ओवर: आदिल राशिद (22) और स्टुअर्ट ब्रॉड (20) के बीच 50 रनों की साझेदारी पूरी हुई। इंग्लैंड का स्कोर- 291/8

- 85.5 ओवर: इंग्लैंड को 8वां झटका। हार्दिक पंड्या ने बेन स्टोक्स (62) को केएल राहुल के हाथों कैच कराया। इंग्लैंड का स्कोर- 241/8. अब स्टुअर्ट ब्रॉड और आदिल राशिद क्रीज पर।

- 84.4 ओवर: इंग्लैंड को सातवां झटका। बुमराह ने क्रिस वोक्स (4) को ऋषभ पंत के हाथों कराया कैच। बुमराहा को चौथी सफलता। इंग्लैंड का स्कोर- 241/7.

- अब क्रीज पर बेन स्टोक्स (56) और क्रिस वोक्स (4) मौजूद। इंग्लैंड का स्कोर- 235/6

- 82.4 ओवर: इंग्लैंड को 6ठा झटका। बुमराह ने जॉनी बेयरस्टो (0) को बोल्ड किया। इंग्लैंड- 231/6

- 82.3 ओवर: इंग्लैंड को बड़ा झटका। बटलर (106) आउट। बुमराह ने LBW किया। इंग्लैंड को पांचवां झटका लगा है। इंग्लैंड का स्कोर- 231/5. स्टोक्स अभी 56 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- 75.5 ओवर: शमी की गेंद पर चौके से जोस बटलर का शतक पूरा। बटलर ने 152 गेंदों पर यह शतक लगया है। 23वां टेस्ट खेल रहे बटलर का क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में ये पहला शतक है। 76 ओवर के बाद इंग्लैंड- 220/4. स्टोक्स 52 रन बना चुके हैं। 


- 71.5 ओवर:इशांत शर्मा की गेंद पर दो रन के साथ स्टोक्स का अर्धशतक। 72 ओवर के बाद इंग्लैंड- 201/4. स्टोक्स 148 गेंदों पर 51 रन और बटलर 138 गेंदों पर 86 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- 65 ओवर के बाद इंग्लैंड- 180/4

- टी-ब्रेक के बाद खेल शुरू

- टी ब्रेक की घोषणा। इंग्लैंड का स्कोर- 173/4. स्टोक्स 111 गेंदों पर 42 और जोस बटलर 115 गेंदों पर 67 रन बना चुके हैं। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 111 रनों की साझेदारी हो चुकी है।


- 50 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर- 150/4. बटलर 47 रन और स्टोक्स 39 रनों पर खेल रहे हैं।

- 51 ओवर के बाद इंग्लैंड- 138/4. स्टोक्स 33 रन और बटलर 41 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 76 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

- 41. 3 ओवर: इशांत शर्मा की गेंद पर स्टोक्स के चौके से इंग्लैंड के 100 रन पूरे। इस ओवर में ये दूसरा चौका। पहली गेंद पर भी स्टोक्स ने चौका लगाया था।

- 41 ओवर के बाद इंग्लैंड- 94/4. स्टोक्स 8 रन और बटलर 23 रन बनाकर खेल रहे हैं

- लंच के बाद एक बार फिर खेल शुरू

- लंच की घोषणा, इंग्लैंड का स्कोर- 84/4. जोस बटलर 19 रन और बेन स्टोक्स 3 रन बनाकर खेल रहे हैं। इंग्लैंड को अब भी जीत के लिए 437 रनों की जरूरत है (लक्ष्य- 521)।

- 30 ओवर के बाद इंग्लैंड- 66/4

- 25.1 ओवर: इंग्लैंड को चौथा झटका। मोहम्मद शमी की गेंद पर विराट कोहली ने लिया ओली पोप (16) का स्लिप में शानदार कैच। इंग्लैंड- 62/4

- 24.3 ओवर: इंग्लैंड को तीसरा झटका। जसप्रीत बुमराह की गेंद पर जो रूट 13 रन बनाकर आउट। इंग्लैंड का स्कोर- 62/3. स्टोक्स अब बैटिंग के लिए आए हैं। ओली पोप 16 रनों पर खेल रहे हैं।

- 21 ओवर के बाद इंग्लैंड- 61/2. ओली पोप 32 गेंदों पर 16 रन और रूट 25 गेंदों पर 12 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- 14 ओवर के बाद इंग्लैंड- 40/2

- 11.6 ओवर: इंग्लैंड को दूसरा झटका। कुक 17 रन बनाकर आउट। इशांत को दूसरी सफलता। इंग्लैंड का स्कोर- 32/2. टेस्ट करियर में इशांत ने 11वीं बार कुक को आउट किया है। अब ओली पोप और जो रूट क्रीज पर।


- 10 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर- 27/1. कुक 12 रन बनाकर खेल रहे हैं। जेनिंग्स के बाद जो रूट बैटिंग करने आए हैं।

- 9.5 ओवर: इंग्लैंड को पहला झटका। दिन के पहले ही ओवर में इशांत ने जेनिंग्स (13) का विकेट लिया।

- चौथे दिन का खेल शुरू, इशांत शर्मा का दिन का पहला ओवर।

- चौथे दिन का खेल दोपहर 3.30 बजे से होगा शुरू, इंग्लैंड के सामने 521 का लक्ष्य। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान ने बिना किसी नुकसान के 23 रन बना लिये हैं। इस लिहाज से इंग्लैंड को अभी और 498 रन बनाने हैं। एलेस्टेयर कुक 9 रन जबकि कीटोन जेनिंग्स 13 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं-

भारत: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह

इंग्लैंड: जो रूट (कप्तान), एलेस्टेयर कुक, कीटोन जेनिंग्स, ओली पोप, जॉनी बेयरेस्टो, बेन स्टोक्स, जोस बटलर, क्रिस वोक्स, आदिल राशिद, स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन।

Open in app