Ind Vs Eng 3rd Test: तीसरे दिन का खेल खत्म, इंग्लैंड को जीत के लिए अब भी 498 रनों की जरूरत

India Vs England, 3rd Test, Day 3 Live updates: नॉटिंघम में जारी तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन का लाइव अपडेट

By विनीत कुमार | Published: August 20, 2018 03:10 PM2018-08-20T15:10:15+5:302018-08-20T23:13:39+5:30

india vs england 3rd test live score update and blog day 3 at nottingham | Ind Vs Eng 3rd Test: तीसरे दिन का खेल खत्म, इंग्लैंड को जीत के लिए अब भी 498 रनों की जरूरत

India Vs England Live

googleNewsNext

नॉटिंघम, 20 अगस्त: इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में भारत बेहद मजबूत स्थिति में पहुंच गया है। इंग्लैंड के सामने 521 रनों का लक्ष्य है और तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान ने बिना किसी नुकसान के 23 रन बना लिये हैं। इस लिहाज से इंग्लैंड को अभी और 498 रन बनाने हैं। इससे पहले भारत ने कप्तान विराट कोहली की शतकीय पारी की बदौलत दूसरी पारी 7 विकेट के नुकसान पर 352 रन बनाते हुए घोषित की। कोहली ने 103 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, हार्दिक पंड्या ने भी नाबाद 52 रन बनाए। 

भारत ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 2 विकेट पर 124 रन बना लिये थे। गौरतलब है कि भारत ने तीसरे टेस्ट में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 329 रन बनाये थे। जवाब में हार्दिक पंड्या (28/5) की घातक गेंदबाजी के सामने इंग्लैंड 161 रनों पर सिमट गया था और भारत को पहली पारी के आधार पर 168 रनों की बढ़त मिली थी। बर्मिंघम और फिर लॉर्ड्स टेस्ट में हार के बाद इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में भारतीय टीम 0-2 से पीछे चल रही है। 

India Vs England 3rd Test Live update

- तीसरे दिन का खेल खत्म, इंग्लैंड ने 9 ओवर में बिना नुकसान के 23 रन बना लिये हैं। इंग्लैंड को अब भी जीत के लिए 498 रनों की जरूरत है। कुक 9 रन जबकि जेनिंग्स 13 रन बनाकर क्रीज पर हैं।


- 4 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर- 14/0. कुक 1 रन और जेनिंग्स 13 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- इंग्लैंड की बैटिंग शुरू, एलेस्टेयर कुक और कीटोन जेनिंग्स पारी की शुरुआत करने उतरे हैं। जसप्रीत बुमराह का पहला ओवर।

- भारत ने 352/7 पर की पारी घोषित,  पंड्या 52 और अश्विन 1 रन बनाकर नाबाद लौटे। भारत की कुल बढ़त 520 रनों की है। अब इंग्लैंड को जीतने के लिए 521 रन बनाने होंगे।


- 109.3 ओवर: आदिल राशिद का तीसरा शिकार बने मोहम्मद शमी (3),  रविचंद्रन अश्विन अब बैटिंग के लिए आए हैं। पंड्या ने इसी ओवर की दूसरी गेंद पर अपना चौथा टेस्ट अर्धशतक जमाया। भारत 349/7. भारत की बढ़त 517 रनों की हुई।

- पंड्या 44 रनों पर खेल रहे हैं। भारत- 339/6. भारत की बढ़त 507 रनों की हुई

107.1 ओवर: रहाणे आउट। आदिल राशिग की गेंद पर 29 रन बनाकर बोल्ड। भारत- 329/6. अब मोहम्मद शमी खेलने आए हैं। 

- 106 ओवर के बाद भारत- 321/5. हार्दिक पंड्या 36 गेंदों पर 27 रन और रहाणे 93 गेंदों पर 29 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- 94.4 ओवर: भारत को पांचवां झटका। ऋषभ पंत 1 रन बनाकर एंडरसन की गेंद पर आउट। भारत का स्कोर- 282/5

- 93.4 ओवर:विराट कोहली आउट। क्रिस वोक्स की गेंद पर कोहली 103 रन बनाकर LBW हुए। कोहली ने अपनी पारी में 10 चौके लगाये। भारत का स्कोर- 281/4. ऋषभ पंत अब बैटिंग करने आये हैं।

- 91.3 ओवर: क्रिस वोक्स की गेंद पर चौका लगाकर कोहली ने लगाया 23वां टेस्ट शतक। भारत का स्कोर- 279/3. कोहली 102 रन बनाकर क्रीज पर।

- टी-ब्रेक के बाद एक बार फिर खेल शुरू

- टी- ब्रेक तक भारत का स्कोर- 270/3. कोहली 182 गेंदों पर 93 रन जबकि अजिंक्य रहाणे 17 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत की बढ़त 438 रनों की हुई।


- 81 ओवर के बाद भारत- 255/3. कोहली 82 और रहाणे 13 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- 73 ओवर के बाद भारत- 225/3. रहाणे 1 रन और कोहली 125 गेंदों पर 68 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- 71.3 ओवर: भारत को तीसरा झटका, बेन स्टोक्स की गेंद पर चेतेश्वर पुजारा (72) कुक के हाथों कैच आउट। पुजारा ने 208 गेंदों की पारी में 9 चौके लगाए। अब अजिंक्य रहाणे क्रीज पर

- भारत का स्कोर 200 के पार, 63 ओवर के बाद भारत- 203/2. कोहली 101 गेंदों पर 57 और पुजारा 181 गेंदों पर 62 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत की बढ़त 371 रनों की हुई।

- लंच के बाद एक बार फिर खेल शुरू

- लंच की घोषणा, दूसरी पारी में 60 ओवर में भारत का स्कोर- 194/2. विराट कोहली 96 गेंदों पर 54 रन और पुजारा 168 गेंदों पर 56 रन बनाकर खेल रहे हैं।


- 58 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 189/2. पुजारा- 54 और कोहली 51 रनों पर खेल रहे हैं।

- 48 ओवर में भारत का स्कोर 150/2, कोहली 24 रन और पुजारा 42 रनों पर खेल रहे हैं।

- 41 ओवर के बाद भारत- 145/2. कोहली 21 और पुजारा 41 रनों पर खेल रहे हैं।

- 39.2 ओवर: एंडरसन की गेंद पर पुजारा का कैच जोस बटलर से छूटा। पुजारा इस समय 40 रनों पर खेल रहे हैं। भारत का स्कोर- 142/2

- 34 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 129/2. कोहली 12 और पुजारा 34 रनों पर खेल रहे हैं।

- तीसरे दिन का खेल शुरू, जेम्स एंडरसन डाल रहे हैं पहला ओवर

- भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 3.30 बजे से शुरू होगा तीसरे दिन का खेल। चेतेश्वर पुजारा 67 गेंदों पर 33 रन और कप्तान विराट कोहली 23 गेंदों पर 8 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं-

भारत: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह

इंग्लैंड: जो रूट (कप्तान), एलेस्टेयर कुक, कीटोन जेनिंग्स, ओली पोप, जॉनी बेयरेस्टो, बेन स्टोक्स, जोस बटलर, क्रिस वोक्स, आदिल राशिद, स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन।

Open in app