Ind vs Eng, 2nd Test: दूसरे दिन का खेल खत्म, एंडरसन की गेंदबाजी के सामने भारत 107 पर सिमटा

Ind vs Eng, 2nd Test Live: भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स मैदान में दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का लाइव अपडेट...

By विनीत कुमार | Published: August 10, 2018 02:49 PM2018-08-10T14:49:54+5:302018-08-10T23:58:10+5:30

india vs england 2nd test 2nd day live score and updates from lords | Ind vs Eng, 2nd Test: दूसरे दिन का खेल खत्म, एंडरसन की गेंदबाजी के सामने भारत 107 पर सिमटा

India Vs England Live

googleNewsNext

लंदन, 10 अगस्त: इंग्लैंड ने लॉर्ड्स में जारी वर्षा से बाधित दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन भारत को पहली पारी में 107 रनों पर समेट दिया है। इंग्लैंड की ओर से जेम्स एंडरसन ने सबसे अधिक 5 विकेट झटके। वहीं, भारत की ओर से सबसे अधिक रन रविचंद्रन अश्विन (29) ने बनाए। विराट कोहली 23 रन बनाकर आउट हुए। इंग्लैंड ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले भारत को बैटिंग के लिए बुलाया था। भारतीय पारी के खत्म होते ही दूसरे दिन का खेल खत्म होने की भी घोषणा कर दी गई।

इस टेस्ट का पहला दिन बारिश के कारण धुल गया था और टॉस तक नहीं हो सका था। टीम इंडिया ने प्लेइंग-11 में दो बदलाव किये हैं। शिखर धवन और उमेश यादव की जगह चेतेश्वर पुजारा और कुलदीप यादव को टीम में जगह दी गई है। वहीं, इंग्लैंड ने बेन स्टोक्स की जगह क्रिस वोक्स को शामिल किया है। ओली पोप भी इंग्लैंड की ओर से पहला टेस्ट मैच खेल रहे हैं। पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड की टीम 1-0 से आगे चल रही है। इंग्लैंड ने पहले टेस्ट में भारत को 31 रनों से हराया था।

India Vs England 2nd Test Live:

- 35.2 ओवर: एंडरसन की गेंद पर इशांत शर्मा (0) LBW आउट। भारत की पहली पारी 107 पर सिमटी। इसी के साथ दूसरे दिन का खेल खत्म करने की भी घोषणा कर दी गई है। 


- 34.5 ओवर: स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंद पर मोहम्मद शमी के चौके से भारत के 100 रन पूरे। स्कोर- 103/4

- 34.2 ओवर: अश्विन 29 रन बनाकर ब्रॉड की गेंद गेंद पर LBW. अश्विन ने 38 गेंदों की पारी में 4 चौके लगाये। भारत को 9वां झटका। भारत का स्कोर- 96/9

- 33.6 ओवर: कुलदीप यादव (0) आउट। एंडरसन को चौथा विकेट। भारत को 8वां झटका। भारत का स्कोर 34 ओवर के बाद 96/8

-29.4 ओवर: भारत को 7वां झटका। एंडरसन ने अजिंक्य रहाणे (18) को वापस भेजा। रहाणे ने 44 गेंदों की पारी में 2 चौके लगाये। अब कुलदीप यादव बैटिंग के लिए आए हैं। अश्विन 17 रन बनाकर खेल रहे हैं। 30 ओवर के बाद भारत- 84/7

- 24.2 ओवर: दिनेश कार्तिक (1) बोल्ड। सैम कर्रन को मिला विकेट, भारत को छठा झटका। 25 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 69/6. रहाणे 36 गेंदों पर 17 रन और रविचंद्रन अश्विन 3 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- 24 ओवर के बाद भारत- 62/5

- 23.3 ओवर: भारत को पांचवां झटका, हार्दिक पंड्या 11 रन बनाकर क्रिस वोक्स का दूसरा शिकार बने। भारत का स्कोर- 61/5. अब दिनेश कार्तिक बैटिंग के लिए आए हैं।

- 21.4 ओवर: कोहली आउट, क्रिस वोक्स की गेंद पर जोस बटलर ने लिया कोहली (23) का कैच। कोहली ने 57 गेंदों की अपनी पारी में 2 चौके लगाये। अब हार्दिक पंड्या बैटिंग के लिए आए हैं। भारत का स्कोर- 49/4. रहाणे 12 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- भारत का स्कोर- 31/3

- बारिश बंद होने के बाद एक बार फिर खेल शुरू, अजिंक्य रहाणे और कोहली क्रीज पर। 9 ओवर के बाद भारत- 15/3

- एक बार फिर तेज शुरू बारिश...खेल रोका गया। 

- 8.3 ओवर: भारत को तीसरा झटका। एंडरसन के ओवर में पुजारा (1) को ओली पोप ने किया रन आउट। पुजारा ने 25 गेंदों का सामना किया।

- 8 ओवर के बाद भारत- 15/2. कोहली 3 रन और पुजारा 1 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- बारिश के बाद दूसरे दिन का खेल एक बार फिर शुरूविराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा बैटिंग कर रहे हैं।

- एक बार फिर बारिश शुरू, लंच की घोषणा कर दी गई है।


- अच्छी खबर! कवर्स हटाया गया। थोड़ी देर में शुरू हो सकता है खेल।

- बारिश के कारण खेल रुका


- भारत का स्कोर -11/2

- 6.1 ओवर: भारत को दूसरा झटका। जेम्स एंडरसन की गेंद पर केएल राहुल (8) विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टो के हाथों कैच आउट। अब विराट कोहली क्रीज पर

- 5 ओवर के बाद भारत- 9/1

- चौथे ओवर की चौथी गेंद पर लोकेश राहुल ने चौका लगाया। इसके साथ ही भारत का खाता खुला। यह ओवर स्टुअर्ट ब्रॉड ने डाला।

- विजय के बाद चेतेश्वर पुजारा बैटिंग करने आए हैं।  3 ओवर का खेल हो चुका है, लेकिन भारत का खाता अब तक नहीं खुला है।

- भारत को पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर झटका। जेम्स एंडरसन ने मुरली विजय (0) को बोल्ड किया। भारत का अभी खाता भी नहीं खुल सका है।

- भारत की बैटिंग शुरू, मुरली विजय और लोकेश राहुल ओपनिंग करने उतरे हैं।

- इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने टॉस जीता, पहले गेंदबाजी का किया फैसला।

- यह देखने वाली बात होगी कि टॉस जीतने वाली टीम क्या फैसला लेती है...


- पहले दिन के नुकसान की भरपाई के लिए शाम को स्थानीय समय के अनुसार शाम 7 बजे तक खेल जारी रह सकता है।

- पहले दिन टॉस भी नहीं हो सका था। दूसरे दिन धूप खिली हुई है और उम्मीद जताई जा रही है कि समय से खेल शुरू होगा। 


दोनों टीमें इस प्रकार हैं: 

भारत: मुरली विजय, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा।

इंग्लैंड: जो रूट (कप्तान), एलेस्टेयर कुक, कीटोन जेनिंग्स, ओली पोप, जॉनी बेयरेस्टो, जोस बटलर, क्रिस वोक्स, सैम कर्रन, आदिल राशिद, स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन।

खेल जगत से जुड़ी हिंदी खबरों और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें। यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

Open in app