Ind Vs BAN T20: बांग्लादेश को 17 रनों से हराकर निदाहास ट्रॉफी के फाइनल में भारत

Nidahas Trophy T20, IND vs BAN, Live: निदाहास ट्रॉफी ट्राई सीरीज में भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबले का लाइव अपडेट....

By विनीत कुमार | Published: March 14, 2018 05:03 PM2018-03-14T17:03:51+5:302018-03-14T22:45:35+5:30

india vs bangladesh t20 live score and update nidahas trophy 2018 5th match in sri lanka | Ind Vs BAN T20: बांग्लादेश को 17 रनों से हराकर निदाहास ट्रॉफी के फाइनल में भारत

भारत Vs बांग्लादेश, लाइव स्कोर

googleNewsNext

कोलंबो, 14 मार्च: श्रीलंका में जारी तीन देशों की टी20 ट्राई सीरीज निदाहास ट्रॉफी के पांचवें मैच में भारत ने बांग्लादेश को 17 रनों से हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। बांग्लादेश के सामने जीत के लिए 177 रनों का लक्ष्य था लेकिन टीम निर्धारित ओवरों में 6 विकेट खोकर 159 रन ही बना सकी। बांग्लादेश की ओर से मुशफिकुर रहीम ने सबसे ज्यादा नाबाद 72 रनों की पारी खेली। वहीं, भारत की ओर से वॉशिंगटन सुंदर ने तीन विकेट झटके।

इससे पहले भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन रोहित शर्मा ने बनाए। रोहित ने 61 गेंदों की पारी में 5 छक्के और इतने ही चौकों की मदद से 89 रन बनाए। वह आखिरी गेंद पर रन आउट हुए। सुरेश रैना 47 रन बनाकर 20वें ओवर की पहली गेंद पर आउट हुए। रैना और रोहित के बीच दूसरे विकेट के लिए 102 रनों की साझेदारी हुई। भारत ने 20 ओवरों में तीन विकेट खोकर 176 रन बनाए थे।

Ind Vs Bangladesh, Live अपडेट

- 20 ओवर में बांग्लादेश 6 विकेट खोकर 159 रन ही बना सका। भारत 17 रनों से जीतकर निदाहास ट्रॉफी के फाइनल में।


- 19. 2 ओवर: बांग्लादेश को छठा झटका। सिराज के ओवर में मोहदी हसन (7 रन) कैच आउट

- 19 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर- 149/5.  बांग्लादेश को 6 गेंदों पर अब 28 रनों की जरूरत। मुश्फिकुर रहीम 63 रन और मेहदी हसन 7 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- 16.4 ओवर: बांग्लादेश को पांचवां झटका। शार्दुल ठाकुर ने सब्बीर रहमान (27) को बोल्ड किया। 17 ओवर के बाद बांग्लादेश- 128/5

- 16 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर- 120/4. मुश्फिकुर रहीम 40 गेंदों पर 48 और सब्बीर रहमान 19 गेंदों पर 21 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- 12 ओवर के बाद बांग्लादेश- 94/4. इस ओवर से 14 रन गए। विजय शंकर ने यह ओवर डाला था।

- 11वां ओवर खासा महंगा साबित हुआ। मोहम्मद सिराज की ओर से डाले गए इस ओवर से  बांग्लादेशी बल्लेबाजों ने 16 रन बटोरे। ओवर में दो चौके और एक छक्का लगा। 11 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर- 80/4. यह सभी रन मुश्फिकुर रहीम के बल्ले से निकले। रहीन 24 गेंदों पर 29 रन बनाकर खेल रहे हैं। सब्बीर ने अभी एक रन बनाया है।

- 10 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर- 64/4

- 8.4 ओवर: बांग्लादेश को चौथा झटका। कप्तान महमुदुल्लाह 11 रन बनाकर आउट। इस बार युजवेंद्र चहल ने विकेट लिया। अब बल्लेबाजी के लिए सब्बीर रहमान आए हैं। 9 ओवर के बाद बांग्लादेश- 61/4

- 8 ओवर के बाद बांग्लादेश- 57/3. महमुदुल्लाह-10 रन और मुश्फिकुर -11 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- 5.4 ओवर: बांग्लादेश को तीसरा झटका। तमीम इकबाल 27 रन बनाकर वॉशिंगटन सुंदर की गेंद पर बोल्ड हुए। अब बल्लेबाजी के लिए बांग्लादेश के कप्तान महमुदुल्लाह आए हैं और आते ही उन्होंने इसी ओवर में लगातार दो चौके लगाए। 6 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर- 48/3


- 5 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर- 39/2

- 3.4 ओवर: वॉशिंगटन सुंदर ने सौम्य सरकार (1) को किया बोल्ड। बांग्लादेश को दूसरा झटका। 4 ओवर के बाद बांग्लादेश- 36/2. अब बल्लेबाजी के लिए मुश्फिकुर रहीम आए हैं। तमीम इकबाल 26 रन बनाकर खेल रहे हैं। 


- 3 ओवर के बाद बांग्लादेश- 31/1

- 1.5 ओवर: बांग्लादेश को पहला झटका। वॉशिंगटन सुंदर की गेंद पर लिटन दास को दिनेश कार्तिक ने स्टंप किया। दो ओवर के बाद बांग्लादेश- 12/1. अब तमीम इकबाल के साथ बल्लेबाजी के लिए सौम्य सरकार आए हैं।


- एक ओवर के बाद बांग्लादेश- 8/0. तमीम इकबाल 5 और लिटन दास तीन रनों पर खेल रहे हैं।

- बांग्लादेश की पारी शुरू, तमीम इकबाल और लिटन दास ओपनिंग करने उतरे।  भारत की ओर से मोहम्मद सिराज कर रहे हैं पहला ओवर।

- 20 ओवर के बाद भारत ने तीन विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए। आखिरी गेंद पर रोहित शर्मा 89 रन बनाकर रन आउट हुए।


- 19.1 ओवर: भारत को दूसरा झटका, सुरेश रैना 47 रन बनाकर आउट।


- 18.4 ओवर: रैना और रोहित शर्मा के बीच 53 गेंदों पर 100 रनों की साझेदारी पूरी हुई। 19 ओवर के बाद भारत- 172/1. रोहित शर्मा 88 और रैना 47 रनों पर खेल रहे हैं। पिछले दो ओवर में भारत के लिए 32 रन आए हैं।

- 18वें ओवर से आए 21 रन। अबु हिदर के इस ओवर में रोहित शर्मा ने दो और रैना ने एक छक्का जमाया। 18 ओवर के बाद भारत- 161/1. रोहित 55 गेंदों पर अब 79 रन और रैना 26 गेंदों पर 46 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- 16 ओवर के बाद भारत- 126/1. रोहित 49 गेंदों पर 58 रन और सुरेश रैना 20 गेंदों पर 31 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- 14वें ओवर की तीसरी गेंद पर सुरेश रैना ने छक्का और फिर चौथी गेंद पर चौका लगाया। ओवर से 11 रन आए। 14 ओवर के बाद भारत- 104/1. रैना 15 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

- 12.4 ओवर: रोहित शर्मा का अर्धशतक पूरा हुआ। रोहित ने फिफ्टी 42 गेंदों पर लगाई। रोहित अपनी पारी में अब तक दो छक्के और तीन चौके लगा चुके हैं। 13 ओवर के बाद भारत- 93/1

- 11 ओवर के बाद स्कोर- 80/1. रोहित 35 गेंदों पर 41 रन और रैना 2 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- 9.5 ओवर: भारत को लगा पहला झटका। रुबेल हुसैन ने किया धवन को बोल्ड। धवन ने 27 गेंदों की पारी में पांच चौका और एक छक्का जमाया। अब बल्लेबाजी के लिए सुरेश रैना आए हैं। 10 ओवर के बाद भारत- 71/1

- 8 ओवर के बाद भारत- 63/0

- 6.1 ओवर: भारत के 50 रन पूरे। 7 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 54/0. ओवर की तीसरी गेंद पर धवन को मिला जीवनदान। बाउंड्री लाइन के पास छूटा कैच।

- 6 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 49/0. छठे ओवर से 11 रन आए। धवन 22 और रोहित 26 रन बनाकर खेल रहे हैं।


- गेंदबाजी में एक और बदलाव। पांचवां ओवर मेहदी हसन ने डाला। चौथे गेंद पर रोहित शर्मा ने लगाया छक्का। ओवर से 11 रन आए। भारत का स्कोर- 38/0. रोहित शर्मा 20 गेंदों पर 20 रन और धवन 10 गेंदों पर 17 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर धवन ने लगाया छक्का। चार ओवर के बाद स्कोर- 27/0. मुस्ताफिजुर रहमान के इस ओवर से 9 रन आए। बांग्लादेश की ओर से अब तक चारो ओवर चार अलग-अलग गेंदबाज ने डाले हैं।

- 2.5 ओवर: रोहित शर्मा को मिड ऑन पर मिला जीवनदान। अबु हैदर ने कैच छोड़ा। रुबेल हुसैन के इस ओवर से 7 रन आए। तीन ओवर के बाद स्कोर- 18/0

- दो ओवर के बाद भारत - 11/0. नजमुल इस्लाम के इस ओवर में रोहित और धवन ने एक-एक चौका जमाया। धवन 4 रन और रोहित 6 रनों पर खेल रहे हैं।

- एक ओवर के बाद भारत का स्कोर- 2 रन

- भारत की बल्लेबाजी शुरू, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और शिखर धवन पारी की शुरुआत करने उतरे हैं।

- बांग्लादेश के कप्तान महमुदुल्लाह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का किया फैसला।


- थोड़ी देर में शुरू होगा मैच


टीमें: 

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन (उप-कप्तान), लोकेश राहुल, सुरेश रैना, मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), विजय शंकर, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल।

बांग्लादेश: तमीम इकबाल, सौम्य सरकार, लिटन दास, महमुदुल्लाह (कप्तान), मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), सब्बीर रहमान, मेहदी हसन, रुबेल हुसेन, अबु हिदर रोनी, मुस्ताफिजुर रहमान, नजमुल इस्लाम।  (और पढ़ें- कुलदीप यादव ने धोनी को दिया अपनी सफलता का श्रेय, कोहली के बारे में कही ये बातें)

Open in app