Ind vs Ban, 1st Test, Day-2: दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत को 343 रनों की बढ़त, मयंक अग्रवाल ने जड़ा दोहरा शतक

Ind vs Ban, 1st Test, Day-2 Live Score Update: भारत और बांग्लादेश के बीच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन के खेल का लाइव अपडेट...

By सुमित राय | Published: November 15, 2019 09:25 AM2019-11-15T09:25:57+5:302019-11-15T17:05:06+5:30

India vs Bangladesh, 1st Test, Day-2 Live Score Update, Live Streaming and commentary from Holkar Stadium Indore | Ind vs Ban, 1st Test, Day-2: दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत को 343 रनों की बढ़त, मयंक अग्रवाल ने जड़ा दोहरा शतक

Ind vs Ban, 1st Test, Day-2: दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत को 343 रनों की बढ़त, मयंक अग्रवाल ने जड़ा दोहरा शतक

googleNewsNext

मयंक अग्रवाल (243) की शानदार पारी की बदौलत बांग्लादेश के खिलाफ इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक छह विकेट के नुकसान पर 493 रन रन बना लिए थे। भारतीय टीम की कुल बढ़त 343 रनों की हो गई है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत की ओर से रवींद्र जडेजा 60 रन और उमेश यादव 25 रन बनाकर खेल रहे थे।

मयंक अग्रवाल ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए टेस्ट करियर का दूसरा दोहरा शतक जड़ा। उन्होंने 330 गेंदों में 28 चौके और 8 छक्के की मदद से 243 रनों की पारी खेली। मयंक अग्रवाल को मेहदी हसन मिराज ने बाउंड्री लाइन पर अबु जायेद के हाथों कैच कराया।

इसके अलावा भारत की ओर से अजिंक्य रहाणे ने 86 रनों की पारी खेली, उन्होंने 172 गेंदों की पारी में 9 चौके लगाए। बांग्लादेश की ओर से अबू जायेद ने चार विकेट लिए हैं जबकि इबादत हुसैन और मेहेदी हसन मिराज को एक-एक सफलता मिली है।

इससे पहले बांग्लादेश की टीम मोहमम्द शमी (27 रन पर तीन विकेट), ईशांत शर्मा (20 रन पर दो विकेट), रविचंद्रन अश्विन (43 रन पर दो विकेट) और उमेश यादव (47 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने 58.3 ओवर में 150 रन पर ही सिमट गई थी।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं -

भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, रवींद्र जडेजा, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी और उमेश यादव।

बांग्लादेश : मोमिनुल हक (कप्तान) , इमरूल कायेस, शादमान इस्लाम, मोहम्मद मिथुन, मुशफिकुर रहीम, महमुदुल्लाह रियाद, लिटन दास (विकेटकीपर), मेहिदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, अबु जायेद और इबादत हुसैन।

LIVE

Get Latest Updates

05:02 PM

दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत को 343 रनों की बढ़त

114 ओवर का खेल खत्म होने के बाद अंपायरों ने दूसरे दिन का खेल खत्म करने का फैसला किया। दूसरे दिन का खेल खत्म होने  तक भारतीय टीम ने छह विकेट के नुकसान पर 493 रन बना लिए थे और बांग्लादेश के खिलाफ 343 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक रवींद्र जडेजा 60 रन और उमेश यादव 25 रन बनाकर खेल रहे थे। 

04:59 PM

रवींद्र जडेजा का अर्धशतक

रवींद्र जडेजा ने 114वें ओवर की पहली गेंद पर चौका लगाकर 74 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। 

04:43 PM

रिद्धिमान साहा 12 रन बनाकर आउट

111वें ओवर की पांचवीं गेंद पर इबादत हुसैन ने रिद्धिमान साहा को बोल्ड कर भारत को छठा झटका दिया। साहा 11 गेंदों में दो चौके की मदद से 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 110.5 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर छह विकेट के नुकसान पर 454 रन। भारतीय टीम ने 304 रनों की बढ़त हासिल कर ली है।

04:26 PM

मयंक अग्रवाल 243 रन बनाकर आउट

108वें ओवर की तीसरी गेंद पर मेहदी हसन मिराज ने मयंक अग्रवाल को अबु जायेद के हाथों कैच कराकर भारत को पांचवां झटका दिया। मयंक 330 गेंदों में 28 चौके और 8 छक्के की मदद से 243 रनों की पारी खेली। 107.3 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर पांच विकेट के नुकसान पर 432 रन। भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ 282 रनों की बढ़त हासिल कर ली है।

03:49 PM

मयंक अग्रवाल ने पूरा किया दोहरा शतक

99वें ओवर की पांचवीं गेंद पर मयंक अग्रवाल ने छक्का लगाकर टेस्ट करियर का दूसरा दोहरा शतक पूरा किया।

02:52 PM

अजिंक्य रहाणे 86 रन बनाकर आउट

86वें ओवर की चौथी गेंद पर अबु जायेद ने अजिंक्य रहाणे को तैजुल इस्लाम के हाथों कैच कराकर भारत को चौथा झटका दिया। रहाणे 172 गेंदों में 9 चौके की मदद से 86 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 85.6 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 309 रन। भारतीय टीम ने बांग्लादेश की पहली पारी के स्कोर से 159 रनों की बढ़त हासिल कर ली है।

02:19 PM

टी ब्रेक तक भारत ने बनाई 153 रनों की बढ़त

84 ओवर के बाद अंपायरों ने टी ब्रेक का फैसला किया। टी ब्रेक तक भारतीय टीम ने तीन विकेट के नुकसान पर 303 रन बना लिए थे। भारतीय टीम बांग्लादेश के 150 रनों के स्कोर से 153 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। टी ब्रेक तक मयंक अग्रवाल 156 रन और अजिंक्य रहाणे 82 रन बनाकर खेल रहे थे। 

01:49 PM

78 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 285/3

78 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 285 रन। क्रीज पर मयंक अग्रवाल (152) और अजिंक्य रहाणे (69) मौजूद।

01:48 PM

मयंक अग्रवाल ने पूरे किए 150 रन

मयंक अग्रवाल ने 77वें ओवर की तीसरी गेंद पर चौका लगाकर 150 रन पूरा किया। 

01:00 PM

अजिंक्य रहाणे का अर्धशतक

66वें ओवर की तीसरी गेंद पर अजिंक्य रहाणे ने सिंगल लेकर 105 गेंदों में टेस्ट करियर का 21वीं अर्धशतक पूरा किया। 

12:33 PM

मयंक अग्रवाल ने जड़ा करियर का तीसरा शतक

60वें ओवर की तीसरी गेंद पर सिंगल लेकर मयंक अग्रवाल ने 183 गेंदों में टेस्ट करियर का तीसरा शतक पूरा किया। 

12:17 PM

लंच के बाद मैच दोबारा शुरू

लंच ब्रेक के बाद भारत और बांग्लादेश के बीच मैच शुरू हो गया है। लंच ब्रेक तक भारत ने तीन विकेट के नुकसान पर 188 रन बना लिए थे। मयंक अग्रवाल 91 रन और अजिंक्य रहाणे 35 रन बनाकर खेल रहे थे।

11:34 AM

लंच ब्रेक तक टीम इंडिया ने बनाई 38 रनों की बढ़त

54 ओवर का खेल खत्म होने के बाद अंपायरों ने लंच ब्रेक का फैसला किया है। लंच ब्रेक तक भारत ने तीन विकेट के नुकसान पर 188 रन बना लिए थे। टीम इंडिया ने बांग्लादेश की पहली पारी में बनाए 150 रनों से 38 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। लंच ब्रेक तक मयंक अग्रवाल 91 रन और अजिंक्य रहाणे 35 रन बनाकर खेल रहे थे। जबकि इससे पहले चेतेश्वर पुजारा 54 रन बनाकर आउट हुए थे, जबकि कप्तान विराट कोहली खाता भी नहीं खोल पाए थे। 

10:52 AM

भारत ने बनाई 6 रनों की बढ़त

43 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 156 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया बांग्लादेश की पहली पारी में बनाए 150 रनों से 6 रन आगे हो गई है। क्रीज पर मयंक अग्रवाल (72) और अजिंक्य रहाणे (22) मौजूद। 

10:04 AM

विराट कोहली खाता भी नहीं खोल पाए

32वें ओवर की पांचवीं गेंद पर अबु जायेद ने विराट कोहली को एलबीडब्ल्यू कराकर भारत को तीसरा झटका दिया। अंपायर ने कोहली को नॉट आउट दिया था, लेकिन बांग्लादेश ने रिव्यू लिया और रिप्ले में साफ दिखा कि गेंद कोहली के पैड पर लगी थी। विराट कोहली 2 गेंद खेलकर खाता भी नहीं खोल पाए। 31.5 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 119 रन।

09:56 AM

मयंक अग्रवाल का अर्धशतक

31वें ओवर की चौथी गेंद पर चौका लगाकर मयंक अग्रवाल ने टेस्ट करियर का पांचवां अर्धशतक 98 गेंदों में पूरा किया। 

09:52 AM

चेतेश्वर पुजारा 54 रन बनाकर आउट

30वें ओवर की पांचवीं गेंद पर अबु जायेद ने चेतेश्वर पुजारा को सैफ के हाथों कैच कराकर भारतीय टीम को दूसरा झटका दिया। पुजारा 72 गेंदों में 9 चौके की मदद से 54 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 29.5 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 105 रन।

09:42 AM

चेतेश्वर पुजारा का अर्धशतक

28वें ओवर की पांचवीं गेंद पर चौका लगाकर चेतेश्वर पुजारा ने 68 गेंदों में टेस्ट करियर का 23वां अर्धशतक पूरा किया।

09:35 AM

दूसरे दिन का खेल शुरू

भारत ने पहले दिन के स्कोर एक विकेट पर 86 रन से आगे खेलना शुरू किया। पहले दिन स्टंप्स के समय मयंक अग्रवाल 37 और चेतेश्वर पुजारा 43 रन बनाकर खेल रहे थे।

09:29 AM

भारतीय गेंदबाजों ने किया शानदार प्रदर्शन

बांग्लादेश की टीम इससे पहले शमी (27 रन पर तीन विकेट), ईशांत शर्मा (20 रन पर दो विकेट), रविचंद्रन अश्विन (43 रन पर दो विकेट) और उमेश यादव (47 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने 58.3 ओवर में 150 रन पर ही सिमट गई थी।

09:28 AM

भारत ने पहले दिन एक विकेट पर बनाए 86 रन

भारतीय क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ इंदौर से होल्कर स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट के नुकसान पर 86 रन बना लिए थे। स्टंप्स के समय मयंक अग्रवाल 37 और चेतेश्वर पुजारा 43 रन बनाकर नाबाद लौटे। मयंक 81 गेंदों पर छह चौके और पुजारा 61 गेंदों पर सात चौके लगा चुके हैं।

Open in app