IND vs AUS, 4th ODI: धवन का धमाका, विराट-डिविलियर्स के बाद इस मामले में बने नंबर-3

India vs Australia, 4th ODI: ये धवन की वनडे क्रिकेट में 16वीं सेंचुरी रही। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस फॉर्मेट में तीसरा शतक लगाया है। धवन भारत में अब तक कुल 5 सेंचुरी लगा चुके हैं।

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: March 10, 2019 04:47 PM2019-03-10T16:47:24+5:302019-03-10T16:48:09+5:30

India vs Australia, 4th ODI:fastest to 10,000 runs in List A cricket record: 219 innings - SHIKHAR DHAWAN 239 innings, after Virat Kohli and AB de Villiers | IND vs AUS, 4th ODI: धवन का धमाका, विराट-डिविलियर्स के बाद इस मामले में बने नंबर-3

IND vs AUS, 4th ODI: धवन का धमाका, विराट-डिविलियर्स के बाद इस मामले में बने नंबर-3

googleNewsNext

India vs Australia, 4th ODI: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली में सलामी बल्लेबाज शिखर धवन वनडे क्रिकेट में एक बार फिर फॉर्म में नजर आए। धवन ने 17 पारियों के बाद इस फॉर्मेट में शतक लगाया। शिखर 115 गेंदों में 18 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 143 रन बनाकर आउट हुए। ये उनके वनडे करियर का सर्वोच्च स्कोर भी रहा।

धवन लिस्ट-ए में सबसे तेज 10 हजार रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर आ चुके हैं। इस बल्लेबाज ने लिस्ट-ए में अब तक कुल 10,030 रन बना चुके हैं। वह लिस्ट-ए क्रिकेट में 10 हजारी बनने वाले 11वें भारतीय हैं।

लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज 10,000 रन:

219 पारियां - विराट कोहली
225 पारियां - एबी डिविलियर्स
239 पारियां - शिखर धवन
240 पारियां - जैक्स रुडॉल्फ

लिस्ट-ए क्रिकेट में 10,000 रन पूरा करने वाले भारतीय:
21999 सचिन तेंदुलकर
15622 सौरव गांगुली
15271 राहुल द्रविड
13080 महेंद्र सिंह धोनी
12931 मोहम्मद अजहरुद्दीन
12663 युवराज सिंह
12258 विराट कोहली
10454 वीरेंद्र सहवाग
10196 रोहित शर्मा
10077 गौतम गंभीर
10,030 शिखर धवन

ये धवन की वनडे क्रिकेट में 16वीं सेंचुरी रही। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस फॉर्मेट में तीसरा शतक लगाया है। धवन भारत में अब तक कुल 5 सेंचुरी लगा चुके हैं।

धवन का धमाल -
- 16वां वनडे शतक।
- भारत में 5वां शतक।
- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा शतक।
- 18 पारियों बाद वनडे शतक।

वनडे में धवन का सर्वोच्च प्रदर्शन:
143 वर्सेज ऑस्ट्रेलिया, मोहाली, 2019 
137 वर्सेज साउथ अफ्रीका, एमसीजी, 2015
132* वर्सेज श्रीलंका, दांबुला, 2017
127 वर्सेज हॉन्ग-कॉन्ग, दुबई, 2018
126 वर्सेज ऑस्ट्रेलिया, कैनबरा, 2016

दोनों टीमों के बीच सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में धवन 5वें नंबर पर आ चुके हैं। ये रिकॉर्ड फिलहाल रोहित शर्मा के नाम दर्ज है, जिन्होंने 2013 में बेंगलुरु में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 209 रन ठोके थे।

भारत बना ऑस्ट्रेलिया मुकाबले में सर्वोच्च निजी प्रदर्शन (वनडे):
209 रोहित शर्मा, बेंगलुरु, 2013
175 सचिन तेंदुलकर, हैदराबाद, 2009
171* रोहित शर्मा, पर्थ, 2016
143 सचिन तेंदुलकर, शारजाह, 1998
143 शिखर धवन, मोहाली, 2019
141* रोहित शर्मा, जयपुर, 2013
141 सचिन तेंदुलकर, ढाका, 1998

Open in app