Ind Vs Aus, 3rd Test: तीसरे दिन का खेल खत्म, भारत ने दूसरी पारी में गंवाए 5 विकेट, बढ़त 346 रनों की हुई

By विनीत कुमार | Published: December 28, 2018 05:08 AM2018-12-28T05:08:24+5:302018-12-28T12:36:21+5:30

india vs australia 3rd test 3rd day live score blog and update from melbourne | Ind Vs Aus, 3rd Test: तीसरे दिन का खेल खत्म, भारत ने दूसरी पारी में गंवाए 5 विकेट, बढ़त 346 रनों की हुई

India Vs Australia Live update

googleNewsNext
Highlightsमेलबर्न में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्टभारत ने सात विकेट पर 443 रन बनाकर पहली पारी की घोषित

मेलबर्न टेस्ट में भारत ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में 5 विकेट गंवाकर 54 रन बना लिये हैं। इस तरह भारत की कुल बढ़त 346 रनों की हो गई है। ऑस्ट्रेलिया के पहली पारी में 151 रनों पर ऑलआउट होने के बाद भारत को 292 रनों की बढ़त पहली पारी में मिली थी। हालांकि, भारत की बैटिंग दूसरी पारी में अब तक निराशाजनक रही है। पैट कमिंस ने चार विकेट लेकर भारत को दूसरी पारी में दबाव में ला दिया है।

इससे पहले जसप्रीत बुमराह (33/6) की बदौलत भारत ने ऑस्ट्रेलिया को सस्ते में समेटकर अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर ली। भारत के सामने ऑस्ट्रेलिया को फॉलोऑन खिलाने का मौका था लेकिन कप्तान विराट कोहली ने दूसरी बार बैटिंग को तरजीह दी।

इससे पहले भारत की तरफ से पहली पारी में चेतेश्वर पुजारा ने 106, कप्तान विराट कोहली ने 82, मयंक अग्रवाल ने 76 और रोहित शर्मा ने नाबाद 63 रन बनाए। पैट कमिंस पहली पारी में भी ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 72 रन देकर तीन विकेट लिए। मिशेल स्टार्क ने 87 रन देकर दो विकेट हासिल किए।

चार मैचों की ये सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबरी पर है। इस सीरीज का पहला मैच भारत ने ऐडिलेड में जीता था जबकि पर्थ में मेजबान ऑस्ट्रेलियाई टीम बाजी मारने में कामयाब रही थी।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं : 

भारतीय टीम: विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), मयंक अग्रवाल, हनुमा विहारी, चेतेश्वर पुजारा, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, ईशांत शर्मा और जसप्रीत बुमराह।

ऑस्ट्रेलियाई टीम: टिम पेन (कप्तान/विकेटकीपर), आरोन फिंच, मार्कस हैरिस, उस्मान ख्वाजा, शॉन मार्श, ट्रेविस हेड, मिशेल मार्श, मिशेल स्टॉर्क, पैट कमिंस, नाथन लायन और जोश हेजलवुड।

LIVE

Get Latest Updates

12:29 PM

तीसरे दिन का खेल खत्म

तीसरे दिन का खेल खत्म। भारत ने दिन का खेल खत्म होने तक 5 विकेट के नुकसान पर 54 रन बना लिये हैं। ऋषभ पंत 12 गेंद पर 6 रन जबकि मयंक अग्रवाल 79 गेंद पर 28 रन बना कर जमे हुए हैं। भारत की कुल बढ़क 346 रनों की हो चुकी है।

12:10 PM

भारत को पांचवां झटका

22.5 ओवर: भारत को पांचवां झटका। रोहित शर्मा 5 रन बनाकर आउट। जोस हेजलवुड ने लिया विकेट। मयंक अग्रवाल 25 रनों पर खेल रहे हैं। भारत- 44/5. ऋशभ पंत अब बैटिंग के लिए आए हैं।

11:43 AM

भारत को चौथा झटका

16.1 ओवर: भारत को चौथा झटका, पैट कमिंस की गेंद पर अजिंक्य रहाणे (1) आउट। टिम पेन ने लिया कैच। भारत- 32/4. मयंक अग्रवाल 44 गेंदों पर 18 रन बनाकर खेल रहे हैं और तीन चौके लगा चुके हैं। रोहित शर्मा अब क्रीज पर

11:36 AM

कोहली आउट

14.6 ओवर: भारत को तीसरा झटका, पैट कमिंस की गेंद पर विराट कोहली बिना खाता खोले आउट। मार्कस हैरिस ने लिया कैच। भारत- 28/3. मयंक अग्रवाल 39 गेंदों पर 15 रन बनाकर खेल रहे हैं और तीन चौके लगा चुके हैं। अजिंक्य रहाणे अब बैटिंग के लिए आए हैं।

11:31 AM

पुजारा आउट

14.2 ओवर: भारत को दूसरा झटका, पैट कमिंस की गेंद पर चेतेश्वर पुजारा बिना खाता खोले आउट। मार्कस हैरिस ने लिया कैच। भारत- 28/2. मयंक अग्रवाल 39 गेंदों पर 15 रन बनाकर खेल रहे हैं और तीन चौके लगा चुके हैं। अब विराट कोहली बैटिंग के लिए आए हैं।

11:23 AM

हनुमा विहारी आउट

12.6 ओवर: भारत को पहला झटका, पैट कमिंस की गेंद पर हनुमा विहारी (13) कैच आउट। उस्मान ख्वाजा ने लिया कैच। भारत- 28/1. मयंक अग्रवाल 33 गेंदों पर 15 रन बनाकर खेल रहे हैं। चेतेश्वर पुजारा अब बैटिंग के लिए आए हैं।

10:54 AM

भारत दूसरी पारी में

भारत ने दूसरी पारी में 6 ओवर के बाद बिना किसी नुकसान के 18 रन बना लिये हैं। मयंक अग्रवाल ने 13 गेंदों पर 9 रन जबकि हनुमा विहारी ने 23 गेंदों पर 9 रन बनाये हैं।

10:30 AM

भारत की बैटिंग शुरू

भारत ने दूसरी पारी में बैटिंग शुरू की। हनुमा विहारी और मयंक अग्रवाल ओपनिंग करने उतरे हैं।

10:29 AM

भारत करेगा फिर बैटिंग

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को फॉलोऑन नहीं देने का फैसला किया है। इस लिहाज से एक बार फिर टीम इंडिया बैटिंग करने उतरेगी।

10:19 AM

ऑस्ट्रेलिया ऑलआउट

66.5 ओवर: जोस हेजलवुड बिना खाता खोले बोल्ड। बुमराह ने लिया विकेट। बुमराह को मिली छठी सफलता। ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 151 पर ऑलआउट

10:15 AM

9 विकेट गिरे

66.2 ओवर: नाथन लायन बिना खाता खोले LBW आउट। बुमराह ने लिया विकेट। बुमराह को मिली पांचवीं सफलता। ऑस्ट्रेलिया- 151/9

10:09 AM

ऑस्ट्रेलिया को 8वां झटका

64.3 ओवर: जसप्रीत बुमराह की गेंद पर टिम पेन (22) विकेट के पीछे ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर- 147/8. मिशेल स्टार्क 7 रन पर खेल रहे हैं। नाथन लायन अब बैटिंग के लिए आए हैं।

10:05 AM

टी-ब्रेक के बाद खेल शुरू

एक बार फिर खेल शुरू। 64 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया- 146/7

09:43 AM

टी-ब्रेक

63 ओवर तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर- 145/7. टी-ब्रेक की घोषणा। मिशेल स्टार्क 5 रन और टिम पेन 22 रनों पर खेल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया अब भी पहली पारी में भारत से 298 रन पीछे। 


09:34 AM

ऑस्ट्रेलिया को 7वां झटका

60.6 ओवर: मोहम्मद शमी की गेंद पर पैट कमिंस (17) बोल्ड। कमिंस ने 48 गेंदों की पारी में 2 चौके लगाये। टिम पेन 20 रनों पर अभी खेल रहे हैं। अब मिशेल स्टार्क बैटिंग के लिए आए हैं। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर- 138/7

09:15 AM

ऑस्ट्रेलिया के सामने बड़ी चुनौती

53 ओवर: ऑस्ट्रेलिया का स्कोर- 121/6. पैट कमिंस 24 गेंदों पर 5 रन जबकि टिम पेन 47 गेंदों पर 16 रन बनाकर खेल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया अब भी भारत से पहली पारी के आधार पर 322 रन पीछे है।

08:57 AM

ऑस्ट्रेलिया के सामने बड़ी चुनौती

53 ओवर: ऑस्ट्रेलिया का स्कोर- 121/6. पैट कमिंस 24 गेंदों पर 5 रन जबकि टिम पेन 47 गेंदों पर 16 रन बनाकर खेल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया अब भी भारत से पहली पारी के आधार पर 322 रन पीछे है।

08:22 AM

ऑस्ट्रेलिया को छठा झटका

43.3 ओवर: रवींद्र जडेजा की गेंद पर मिशेल मार्श (9) कैच आउट। ऑस्ट्रेलिया को छठा झटका। जडेजा के लिए दूसरी सफलता। स्कोर- 102/6. टिम पेन 2 रन बनाकर खेल रहे हैं। पैट कमिंस अब बैटिंग के लिए आए हैं।

08:13 AM

ऑस्ट्रेलिया के 100 रन

40.5 ओवर: मोहम्मद शमी की गेंद पर मिशेल मार्श ने जड़ा छक्का। ऑस्ट्रेलिया के 100 रन पूरे। 41 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया- 101/5. मार्श 28 गेंदों पर 9 रन जबकि टिम पेन 7 गेंद पर 1 रन बनाकर खेल रहे हैं।

07:57 AM

ऑस्ट्रेलिया को पांचवां झटका

36.4 ओवर: बुमराह को तीसरी सफलता। ट्रेविस हेड (20) बोल्ड। ऑस्ट्रेलिया को पांचवां झटका। स्कोर- 92/5. टिम पेन अब बैटिंग के लिए आए हैं। मिशेल मार्श 1 रन पर खेल रहे हैं।

07:50 AM

लंच के बाद दोबारा खेल शुरू

लंच के बाद एक बार फिर तीसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है। शॉन मार्श के आउट होने के बाद मिशेल मार्श बैटिंग के लिए आए हैं। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर- 91/4. ट्रेविस हेड 20 रन बना कर खेल रहे हैं।

07:05 AM

ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका, लंच की घोषणा

32.6 ओवर: लंच से ठीक पहले आखिरी गेंद पर ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका। बुमराह की गेंद पर शॉन मार्श (19) LBW आउट। मार्श ने 61 गेंदों का सामना किया। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर- 89/4. ट्रेविस हेड 18 रन पर खेल रहे हैं। लंच की घोषणा। ऑस्ट्रेलिया अब भी भारत की पहली पारी के आधार पर 354 रन पीछे 


06:14 AM

ख्वाजा आउट

19.5 ओवर: ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका। रवींद्र जडेजा की गेंद पर उस्मान ख्वाजा (21) कैच आउट। मयंक अग्रवाल ने लिया अपने इंटरनेशनल करियर का दूसरा कैच। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर- 53/3. शॉन मार्श 1 रन बनाकर खेल रहे हैं। अब ट्रेविस हेड बैटिंग के लिए आए हैं।

06:12 AM

ऑस्ट्रेलिया के 50 रन

19.4 ओवर: रवींद्र जडेजा की गेंद पर उस्मान ख्वाजा के चौके से ऑस्ट्रेलिया के 50 रन पूरे। ऑस्ट्रेलिया- 53/3

05:43 AM

भारत को दूसरी सफलता

13.3 ओवर: जसप्रीत बुमराह की गेंद पर मार्कस हैरिस (22) आउट। हैरिस ने 35 गेंदों की पारी में 2 चौके लगाये। इशांत शर्मा ने लिया हैरिस का कैच। ऑस्ट्रेलिया- 36/2. उस्मान ख्वाजा 5 रन बनाकर खेल रहे हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज शॉन मार्श अब बैटिंग के लिए आए हैं।
 

05:27 AM

ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका

इशांत शर्मा ने दिया ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका, एरॉन फिंच 36 गेंदों पर 8 रन बनाकर आउट। मयंक अग्रवाल ने लिया कैच। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 24/1. अब उस्मान ख्वाजा क्रीज पर

05:12 AM

तीसरे दिन का खेल शुरू

तीसरे दिन का खेल शुरू, इशांत शर्मा ने डाला दिन का पहला ओवर। पहले ओवर में 4 रन आए। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर दिन के पहले ओवर के बाद 12/0. मार्कस हैरिस 7 और एरॉन फिंच 4 रन बनाकर खेल रहे हैं।

05:10 AM

दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया के 8/0

भारत ने 7 विकेट पर 443 रन बनाकर गुरुवार को दूसरे दिन अपनी पहली पारी घोषित कर दी थी। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक बिना किसी नुकसान के 8 रन बनाये थे। 



 

Open in app