Highlightsआईसीसी वर्ल्ड कप की शुरुआत 30 मई से इंग्लैंड और वेल्स में हो रही है।टीम इंडिया अपने वर्ल्ड कप जर्नी की शुरुआत 5 जून से साउथ अफ्रीका के खिलाफ करेगी।भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप के लिए 15 खिलाड़ियों का ऐलान किया था।
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 12वां सीजन प्लेऑफ में पहुंच चुका है, जहां पहले क्वालिफायर में मुंबई का सामना चेन्नई से होगा, जबकि एलिमिनेटर मैच में दिल्ली की टीम एलिमिनेटर मैच में भिड़ेगी। 12 मई को फाइनल मुकाबले के बाद सभी की नजरें वर्ल्ड कप में चुने गए खिलाड़ियों पर होगी, लेकिन उससे पहले ही हम आपको बता रहे हैं कि आईपीएल के लीग राउंड तक टीम इंडिया में शामिल 15 खिलाड़ियों ने कैसा प्रदर्शन किया।
देखें कैसा रहा खिलाड़ियों का प्रदर्शन-
खिलाड़ी | टीम में रोल | मैच | रन | विकेट | स्ट्राइक रेट | औसत | 50/100 | बेस्ट स्कोर |
---|
विराट कोहली (कप्तान) | बल्लेबाज | 14 | 464 | - | 141.46 | 33.14 | 2/1 | 100 |
शिखर धवन | बल्लेबाज | 14 | 486 | - | 137.28 | 37.38 | 5/0 | 97 |
रोहित शर्मा (उपकप्तान) | बल्लेबाज | 13 | 386 | - | 129.09 | 32.16 | 2/0 | 67 |
केएल राहुल | बल्लेबाज | 14 | 593 | - | 135.38 | 53.90 | 6/1 | 100 |
विजय शंकर | ऑलराउंडर | 14 | 219 | 1 | 120.32 | 19.90 | 0/0 | 40 |
एमएस धोनी | विकेटकीपर | 12 | 368 | 8-कैच 5-स्टंप | 139.92 | 122.66 | 3/0 | 66 |
हार्दिक पंड्या | ऑलराउंडर | 14 | 380 | 14 | 198.95 | 47.50 | 1/0 | 91 |
दिनेश कार्तिक | विकेटकीपर | 14 | 252 | - | 146.24 | 31.62 | 2/0 | 97 |
केदार जाधव | ऑलराउंडर | 14 | 162 | - | 95.85 | 18.62 | 1/0 | 58 |
रवींद्र जडेजा | ऑलराउंडर | 13 | 101 | 13 | 121.68 | 33.66 | 0/0 | 31 |
भुवनेश्वर कुमार | गेंदबाज | 14 | | 11 | | | | |
मोहम्मद शमी | गेंदबाज | 14 | | 19 | | | | |
जसप्रीत बुमराह | गेंदबाज | 14 | | 17 | | | | |
युजवेंद्र चहल | गेंदबाज | 14 | | 18 | | | | |
कुलदीप यादव | गेंदबाज | 9 | | 4 | | | | |
(सभी आंकड़ें आईपीएल 2019 में खेले गए 56 लीग मैचों तक के हैं)
30 मई से शुरू होगा वर्ल्ड कप, 14 जुलाई को फाइनल
आईसीसी वर्ल्ड कप की शुरुआत 30 मई से इंग्लैंड और वेल्स में हो रही है और पहला मैच इंगलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। वहीं भारतीय टीम अपने वर्ल्ड कप जर्नी की शुरुआत 5 जून से साउथ अफ्रीका के खिलाफ करेगी। 30 मई से 14 जुलाई तक होने वाले आईसीसी विश्व कप में 10 टीमें भाग ले रही हैं। इनमें मौजूदा चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया, भारत, वेस्टइंडीज, पाकिस्तान, श्रीलंका, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं। इन टीमों पांच ऐसी टीमें है जो कभी भी खिताब नहीं जीत पाई हैं, जबकि 5 टीमें पहले चैंपियन बन चुकी हैं।