Ind vs NZ: न्यूजीलैंड दौरे पर सचिन का यह रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं धोनी, सहवाग भी छूट जाएंगे पीछे

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत में लगातार तीन अर्धशतक लगाने के बाद धोनी के सामने न्यूजीलैंड दौरे पर सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड सामने है।

By सुमित राय | Published: January 21, 2019 09:43 AM2019-01-21T09:43:10+5:302019-01-21T09:43:10+5:30

Ind vs NZ: MS Dhoni on verge of breaking Sachin Tendulkar and Virender Sehwag's record | Ind vs NZ: न्यूजीलैंड दौरे पर सचिन का यह रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं धोनी, सहवाग भी छूट जाएंगे पीछे

सचिन तेंदुलकर के साथ एमएस धोनी (फाइल फोटो)

googleNewsNext

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार बल्लेबाजी से टीम इंडिया को जीत दिलाने वाले एमएस धोनी ने साल 2018 के खराब फॉर्म को पीछे छोड़कर 2019 की शानदार शुरुआत की है। टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत में लगातार तीन अर्धशतक लगाने के बाद धोनी के सामने न्यूजीलैंड दौरे पर सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड सामने है।

धोनी अपना फॉर्म न्यूजीलैंड में भी बरकरार रखते हैं तो वो न्यूजीलैंड में वनडे मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने के सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे। इसके लिए धोनी को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले 5 वनडे मैच में 197 रन बनाने हैं।

धोनी ने अब तक न्यूजीलैंड में खेले 10 मैचों में 76 की औसत से 456 रन बना चुके हैं। इसमें उन्होंने 5 अर्धशतक भी जमाए हैं। धोनी के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सहवाग के पास है, जिन्होंने 12 मैचों में 54.36 की औसत से 598 रन बनाए थे। इसमें 3 शतक भी शामिल हैं।

न्यूजीलैंड में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के पास है, जिन्होंने न्यूजीलैंड में खेले 18 मैचों में 38.35 की औसत से 652 रन बनाए हैं। इसके एक शतक भी शामिल है, जो उनका उच्चतम स्कोर (163) भी है। सचिन का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए धोनी को 197 रन बनाने हैं।

भारतीय टीम ने साल 2014 में धोनी की कप्तानी में न्यूजीलैंड का दौरा किया था, तब टीम को पांच मैचों की सीरीज में 0-4 से हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि उस समय धोनी का व्यक्तिगत प्रदर्शन शानदार रहा था और उन्होंने 68 की औसत से 272 रन बनाए थे। इसमें तीन अर्धशतक भी शामिल है।

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में धोनी अपने रंग में नजर आए थे और शानदार बल्लेबाजी के बाद उन्हें मैन ऑफ द सीरीज का चुना गया था। धोनी ने 3 मैचों की सीरीज में 193 के औसत से 193 रन बनाए थे। उन्होंने पहले मैच में 51 रन बनाए थे, जबकि दूसरे मैच में नाबाद 55 और तीसरे मैच में नाबाद 87 रनों की पारी खेली थी।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 23 जनवरी से नेपियर में होगी। इसके बाद 25 और 28 जनवरी को माउंट माउंगानुई में, 31 जनवरी को हैमिल्टन और 2 फरवरी को वेलिंगटन में वनडे मैच खेले जाएंगे। इसके अलावा दोनों टीमों के बीच वेलिंगटन, ऑकलैंड और हैमिल्टन तीन टी20 मैचों की मेजबानी करेंगे।

Open in app