Ind Vs Eng 3rd ODI: इंग्लैंड ने भारत को 8 विकेट से हराया, वनडे सीरीज पर 2-1 से किया कब्जा

IND Vs Eng 3rd ODI: भारत के खिलाफ इस जीत के साथ ही इंग्लैंड की तीन वनडे मैचों की सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया।

By सुमित राय | Published: July 17, 2018 04:23 PM2018-07-17T16:23:24+5:302018-07-18T00:13:52+5:30

IND Vs Eng 3rd ODI: India vs England Third One Day live update and live score | Ind Vs Eng 3rd ODI: इंग्लैंड ने भारत को 8 विकेट से हराया, वनडे सीरीज पर 2-1 से किया कब्जा

IND Vs Eng 3rd ODI Live Scores: India vs England Live Scorecard, live cricket score and live match updates

googleNewsNext

लीड्स, 17 जुलाई। शानदार गेंदबाजी के बाद जो रूट (नाबाद 100) और इयोन मोर्गन (नाबाद 88) की शानदार पारी की बदौलत इंग्लैंड ने भारत को तीसरे वनडे में 8 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड की तीन वनडे मैचों की सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया। टॉस हारकर भारतीय टीम ने 50 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 256 रन बनाए थे। 257 रनों के लक्ष्य को इंग्लैंड की टीम ने दो विकेट गंवाकर 33 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं: 

भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, दिनेश कार्तिक, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, शार्दूल ठाकुर, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल। 

इंग्लैंड: इयोन मोर्गन (कप्तान), जेम्स विंस, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (विकेटकीपर), मोइन अली, डेविड विली, आदिल राशिद, लियाम प्लंकेट और मार्क वुड।

IND Vs Eng 3rd ODI: India vs England लाइव अपडेट -

- 257 रनों के लक्ष्य को इंग्लैंड ने 44.3 ओवर में दो विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। इंग्लैंड की ओर से जो रूट (नाबाद 100) और इयोन मोर्गन (नाबाद 88) ने शानदार पारी खेली।

- 43 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 250 रन। क्रीज पर जो रूट (93) और इयोन मोर्गन (87) मौजूद।

- 41 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 239 रन। क्रीज पर जो रूट (86) और इयोन मोर्गन (85) मौजूद।

- 37 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 219 रन। क्रीज पर जो रूट (78) और इयोन मोर्गन (73) मौजूद।

- 34 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 211 रन। क्रीज पर जो रूट (74) और इयोन मोर्गन (69) मौजूद।

- 30 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 181 रन। क्रीज पर जो रूट (60) और इयोन मोर्गन (57) मौजूद।

- 28वें ओवर की पांचवीं गेंद पर एक रन लेकर इयोन मोर्गन ने 58 गेंदों में पूरा किया अर्धशतक। 

- 25 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 152 रन। क्रीज पर जो रूट (54) और इयोन मोर्गन (35) मौजूद।

- 25वें ओवर की पहली गेंद पर जो रूट ने चौका लगाकर पूरा किया अर्धशतक। रूट ने 60 गेंदों में पूरा किया करियर का 29वां अर्धशतक।

- 24 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 143 रन। क्रीज पर जो रूट (49) और इयोन मोर्गन (31) मौजूद।

- 20 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 121 रन। क्रीज पर जो रूट (40) और इयोन मोर्गन (19) मौजूद।

- 15 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 103 रन। क्रीज पर जो रूट (31) और इयोन मोर्गन (10) मौजूद।

- 10 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 78 रन। क्रीज पर जो रूट (12) और इयोन मोर्गन (4) मौजूद।

- 10वें ओवर की पहली गेंद पर जेम्स विंस रन आउट होकर पवेलियन लौटे। विंस ने 27 गेंदों में 5 चौके की मदद से खेली 27 रनों की पारी।

- आठ ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 67 रन। क्रीज पर जेम्स विंस (26) और जो रूट (6) मौजूद।

- पांच ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 43 रन। क्रीज पर जेम्स विंस और जो रूट मौजूद।

- पांचवें ओवर की चौथी गेंद पर शार्दुल ठाकुर ने जॉनी बेयरस्टो को आउट कर भारत को दिलाई पहली सफलता। बेयरस्टो 13 गेंदों में 7 चौके की मदद से 30 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

- दो ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर बिना किसी नुकसान के 7 रन। क्रीज पर जेम्स विंस और जॉनी बेयरस्टो मौजूद।

- इंग्लैंड की ओर से जेम्स विंस और जॉनी बेयरस्टो ने शुरू की पारी। भारती की ओर से भुवनेश्वर कुमार ने की गेंदबाजी की शुरुआत।


- 50 ओवर के बाद भारतीय टीम ने आठ विकेट गंवाकर बनाए 256 रन और इंग्लैंड को दिया 257 रनों का लक्ष्य। भारत की ओर से अंतिम ओवरों में शार्दुल ठाकुर 12 गेंदों में दो छक्के की मदद से 34 रन बनाकर नाबाद लौटे।

- 50वें ओवर की आखिरी गेंद पर डेविड विली ने भुवनेश्वर कुमार को आउट कर टीम इंडिया को दिया आठवां झटका। भुवनेश्वर कुमार 35 गेंदों में एक चौके की मदद से 21 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

- 49वें ओवर में शार्दुल ठाकुर ने दो छक्के लगाकर टीम इंडिया को 250 के आगे पहुंचाने में मदद की।

- 48 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर सात विकेट के नुकसान पर 234 रन। क्रीज पर भुवनेश्वर कुमार (19) और शार्दुल ठाकुर (3) मौजूद।

- 46 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर सात विकेट के नुकसान पर 222 रन। क्रीज पर भुवनेश्वर कुमार (10) और शार्दुल ठाकुर (1) मौजूद।

- 46वें ओवर की पांचवीं गेंद पर डेविड विली ने महेंद्र सिंह को आउट कर टीम इंडिया को दिया सातवां झटका। धोनी 67 गेंदों में 4 चौके की मदद से 42 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

- 44 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर छह विकेट के नुकसान पर 212 रन। क्रीज पर महेंद्र सिंह धोनी (37) और भुवनेश्वर कुमार (7) मौजूद।

- 39 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर छह विकेट के नुकसान पर 195 रन। क्रीज पर महेंद्र सिंह धोनी (27) और भुवनेश्वर कुमार (1) मौजूद।

- 39वें ओवर की दूसरी गेंद पर मार्क वुड ने हार्दिक पंड्या को आउट कर टीम इंडिया को दिया छठा झटका। पंड्या 21 गेंदों में 2 चौके की मदद से 21 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

- 36 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर पांच विकेट के नुकसान पर 181 रन। क्रीज पर महेंद्र सिंह धोनी (25) और हार्दिक पंड्या (10) मौजूद।

- 34 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर पांच विकेट के नुकसान पर 173 रन। क्रीज पर महेंद्र सिंह धोनी (21) और हार्दिक पंड्या (8) मौजूद।

- 31 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर पांच विकेट के नुकसान पर 158 रन। क्रीज पर महेंद्र सिंह धोनी (14) और हार्दिक पंड्या (0) मौजूद।

- 31वें ओवर की आखिरी गेंद पर आदिल राशिद ने सुरेश रैना को आउट कर टीम इंडिया को दिया पांचवा झटका। रैना 4 गेंदों में सिर्फ 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

- कोहली के आउट होने के बाद सुरेश रैना क्रीज पर आए।

- 31वें ओवर की पहली गेंद पर आदिल राशिद ने विराट कोहली को आउट कर टीम इंडिया को दिया चौथा झटका। कोहली 72 गेंदों में 8 चौके की मदद से 71 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

- 30 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 156 रन। क्रीज पर विराट कोहली (71) और महेंद्र सिंह धोनी (13) मौजूद।

- 25 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 128 रन। क्रीज पर विराट कोहली (55) और महेंद्र सिंह धोनी (2) मौजूद।

- टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने पूरा किया वनडे करियर का 48वां अर्धशतक।


- 25वें ओवर की दूसरी गेंद पर मोइन अली ने दिनेश कार्तिक को आउट कर टीम इंडिया को दिया तीसरा झटका। कार्तिक 22 गेंदों में 3 चौके की मदद से 21 रन बनाकर पवेलियिन लौटे।

- 19 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 98 रन। क्रीज पर विराट कोहली (40) और दिनेश कार्तिक (9) मौजूद।

- शिखर धवन के आउट होने के बाद चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए दिनेश कार्तिक मैदान पर आए।

- 18वें ओवर की चौथी गेंद पर रन लेने की कोशिश में सलामी बल्लेबाज शिखर धवन हुए आउट। धवन ने 49 गेंदों में 7 चौके की मदद से 44 रनों की पारी खेली।


- 15 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 67 रन। क्रीज पर शिखर धवन (40) और विराट कोहली (22) मौजूद।

- 12 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 40 रन। क्रीज पर शिखर धवन (21) और विराट कोहली (17) मौजूद।

- टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने 15वां रन बनाने के साथ ही कप्तान के रूप में 3000 रन पूरा कर लिया।

- 9 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 25 रन। क्रीज पर शिखर धवन (14) और विराट कोहली (9) मौजूद।

- 6 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 17 रन। क्रीज पर शिखर धवन (11) और विराट कोहली (5) मौजूद।

- रोहित शर्मा के आउट होने के बाद विराट कोहली क्रीज पर आए और चौके के साथ अपना खाता खोला।


- छठे ओवर की चौथी गेंद पर डेविड विली ने रोहित शर्मा को आउट कर टीम इंडिया को दिया पहला झटका। रोहित शर्मा 18 गेंदों में सिर्फ 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

- धीमी शुरुआत के बाद टीम इंडिया को बड़ा झटका। सलामी बल्लेबाजी रोहित शर्मा सिर्फ 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

- पांच ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर बिना किसी नुकसान के 12 रन। क्रीज पर रोहित शर्मा (2) और शिखर धवन (10) मौजूद।

- तीन ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर बिना किसी नुकसान के 11 रन। क्रीज पर रोहित शर्मा (1) और शिखर धवन (10) मौजूद।

- इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में भारतीय टीम की धीमी शुरुआत।

- भारत की ओर से रोहित शर्मा और शिखर धवन ने शुरू की पारी। इंग्लैंड की ओर से मार्क वुड ने की गेंदबाजी की शुरुआत।

- इंग्लैंड की टीम में भी एक बदलाव किया गया है। इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय को उंगली में चोट के कारण प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया है। जेसन रॉय की जगह पर जेम्स विंस को टीम में जगह मिली है।


- आखिरी वनडे में भारतीय टीम ने तीन बदलाव किए हैं। केएल राहुल की जगह पर दिनेश कार्तिक को शामिल किया गया है। वहीं उमेश यादव और सिद्धार्थ कौल की जगह शार्दुल ठाकुर और भुवनेश्वर कुमार की वापसी हुई है।


- इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने टॉस जीतकर किया गेंदबाजी करने का फैसला। विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम पहले करेगी बल्लेबाजी।

- इंग्लैंड के खिलाफ हेडिंग्ले में भारत का रिकॉर्ड थोड़ा डराने वाला है। दरअसल, भारत ने इस मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ अब तक 6 वनडे मैच खेले हैं और चार में उसे हार का सामना करना पड़ा है। केवल दो बार, साल-1990 और 2007 में भारतीय टीम यहां एक-एक मैच जीतने में कामयाब रही है।

- इंग्लैंड की बात की जाए तो उसने दूसरे मैच में अपने प्रदर्शन से बता दिया है कि वह बिना किसी तैयारी के नहीं उतरती। इंग्लैंड की बल्लेबाजी जेसन रॉय, जॉनी बेयर्सटो, कप्तान इयोन मोर्गन, जोए रूट और बेन स्टोक्स के दम पर है। 

- भारत ने दूसरे मैच में कुछ गलतियां की थीं जिसका खामियाजा उसे भुगतना पड़ा था। पहले भारतीय गेंदबाजों ने जमकर रन लुटाए थे तो वहीं बल्लेबाज इंग्लैंड द्वारा रखे गए मजबूत स्कोर को हासिल नहीं कर पाए थे। 

- वहीं भारतीय टीम में भुवनेश्वर कुमार की वापसी हो सकती है।

- इंग्लैंड के स्टार ओपनर जेसन रॉय की उंगुली में चोट है और उनका तीसरे वनडे में खेलना संदिग्ध है।


- भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा और आखिरी मैच भारतीय समय के अनुसार शाम 5 बजे से खेला जाएगा और शाम 4.30 बजे टॉस होगा।

- भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच लीड्स के मैदान पर खेला जा रहा है।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं: 

भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, दिनेश कार्तिक, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, शार्दूल ठाकुर, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल। 

इंग्लैंड: इयोन मोर्गन (कप्तान), जेम्स विंस, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (विकेटकीपर), मोइन अली, डेविड विली, आदिल राशिद, लियाम प्लंकेट और मार्क वुड।

Open in app