Ind vs Eng, 2nd Test: तीसरे दिन का खेल खत्म, इंग्लैंड को पहली पारी में 250 रनों की बढ़त

Ind vs Eng, 2nd Test, 3rd Day LIVE: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन का लाइव अपडेट...

By सुमित राय | Published: August 11, 2018 03:22 PM2018-08-11T15:22:17+5:302018-08-11T23:12:02+5:30

Ind vs Eng, 2nd Test, 3rd Day LIVE: India vs England second test third day live update and score | Ind vs Eng, 2nd Test: तीसरे दिन का खेल खत्म, इंग्लैंड को पहली पारी में 250 रनों की बढ़त

इंडिया Vs इंग्लैंड लाइव अपडेट

googleNewsNext

लंदन, 11 अगस्त। भारत और इंग्लैंड के बीच लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खराब रौशनी के कारण अंपायरों ने दिन का खेल समय से पहले घोषित कर दिया। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में छह विकेट खोकर 357 रन बना लिए थे और भारत पर 250 रनों की बढ़त ले ली है। दूसरे दिन इंग्लैंड ने टॉस जीतकर भारत को 107 रनों पर ढेर कर दिया था, जबकि पहले दिन का खेल बारिश की भेंट चढ़ गया था और बिना एक भी गेंद फेंके रद्द कर दिया गया था।

Ind vs Eng, 2nd Test, 3rd Day LIVE: लाइव अपडेट और लाइव स्कोर -

- खराब रौशनी के कारण खेल रोके जाने के बाद अंपायरों ने निरीक्षण किया और तीसरे दिन का खेल खत्म करने का फैसला किया। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने इंग्लैंड ने छह विकेट के नुकसान पर 357 रन बना लिए थे। क्रिस वोक्स 120 और सैम कर्रन 22 रन बनाकर क्रीज नाबाद थे।


- 81 ओवर का खेल होने के बाद खराब रौशनी के कारण अंपायरो नें खेल रोक दिया है। खेल रोके जाने तक इंग्लैंड ने छह विकेट के नुकसान पर 357 रन बना लिए थे। क्रिस वोक्स 120 और सैम कर्रन 22 रन बनाकर क्रीज नाबाद थे। भारतीय टीम पहली पारी 107 रनों पर ऑल आउट हो गई थी। इस आधार पर  इंग्लैंड को पहली पारी में 250 रनों की बढ़त मिल गई है।


- 76 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर छह विकेट के नुकसान पर 329 रन, क्रीज पर क्रिस वोक्स (106) और सैम कर्रन (9) मौजूद। 

- 75वें ओवर की चौथी गेंद पर हार्दिक पंड्या ने जॉनी बेयरेस्टो को आउट कर इंग्लैंड को दिया छठा झटका। जॉनी बेयरेस्टो 144 गेंदों में 12 चौके की मदद से 93 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

- 74 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर पांच विकेट के नुकसान पर 315 रन, क्रीज पर जॉनी बेयरेस्टो (93) और क्रिस वोक्स (105) मौजूद। 

- 71वें ओवर की आखिरी गेंद पर क्रिस वोक्स ने तीन रन लेकर 129 गेंदों में पूरा किया अपना टेस्ट शतक।

- 65 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर पांच विकेट के नुकसान पर 272 रन, क्रीज पर जॉनी बेयरेस्टो (79) और क्रिस वोक्स (80) मौजूद।

- 70 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर पांच विकेट के नुकसान पर 299 रन, क्रीज पर जॉनी बेयरेस्टो (90) और क्रिस वोक्स (96) मौजूद।

- 65 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर पांच विकेट के नुकसान पर 272 रन, क्रीज पर जॉनी बेयरेस्टो (79) और क्रिस वोक्स (80) मौजूद।

- 60 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर पांच विकेट के नुकसान पर 242 रन, क्रीज पर जॉनी बेयरेस्टो (72) और क्रिस वोक्स (57) मौजूद।

- 55 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर पांच विकेट के नुकसान पर 230 रन, क्रीज पर जॉनी बेयरेस्टो (62) और क्रिस वोक्स (55) मौजूद।

-54वें ओवर की चौथी गेंद पर क्रिस वोक्स ने चौका लगाकर 71 गेंदों में पूरा किया अर्धशतक।

- 50 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर पांच विकेट के नुकसान पर 205 रन, क्रीज पर जॉनी बेयरेस्टो (55) और क्रिस वोक्स (37) मौजूद।

- 46वें ओवर की आखिरी गेंद पर जॉनी बेयरेस्टो ने चौका लगाकर 76 गेंदों में पूरा किया अर्धशतक। 

- 45 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर पांच विकेट के नुकसान पर 179 रन, क्रीज पर जॉनी बेयरेस्टो (43) और क्रिस वोक्स (23) मौजूद।

- 40 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर पांच विकेट के नुकसान पर 160 रन, क्रीज पर जॉनी बेयरेस्टो (30) और क्रिस वोक्स (18) मौजूद।

- 35 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर पांच विकेट के नुकसान पर 142 रन, क्रीज पर जॉनी बेयरेस्टो (25) और क्रिस वोक्स (6) मौजूद।

- 32 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर पांच विकेट के नुकसान पर 135 रन, क्रीज पर जॉनी बेयरेस्टो (20) और क्रिस वोक्स (4) मौजूद।

- 32वें ओवर की पहली गेंद पर मोहम्मद शमी ने जोस बटलर को आउट कर इंग्लैंड को दिया पांचवां झटका। जोस बटलर 22 गेंदों में 4 चौके की मदद से 24 रन बनाकर पवेलियन लौटे।


- 28 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 110 रन, क्रीज पर जॉनी बेयरेस्टो (11) और जोस बटलर (12) मौजूद।

- जो रूट के आउट होने के बाद अंपायरों ने किया लंच ब्रेक का फैसला। लंच तक हुए 24.4 ओवर के खेल के बाद इंग्लैंड का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 77 रन, क्रीज पर जॉनी बेयरेस्टो (4) मौजूद।

- 25वें ओवर की चौथी गेंद पर मोहम्मद शमी ने इंग्लैंड के कप्तान जो रूट को आउट कर भारत को दिलाई चौथी सफलता। रूट 53 गेंदों में 2 चौके की मदद से 19 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

- 22 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 77 रन, क्रीज पर जो रूट (11) और जॉनी बेयरेस्टो (0) मौजूद। 

- 22वें ओवर की दूसरी गेंद पर हार्दिक पंड्या ने ओली पोप को आउट कर इंग्लैंड को दिया तीसरा झटका। ओली पोप 38 गेंदों में 3 चौके की मदद से 28 रन बनाकर पवेलियन लौटे।


- 20 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 70 रन, क्रीज पर जो रूट (11) और ओली पोप (21) मौजूद।

- 15 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 57 रन, क्रीज पर जो रूट (7) और ओली पोप (12) मौजूद।

- 13 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 49 रन, क्रीज पर जो रूट (5) और ओली पोप (6) मौजूद।

- 9 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 36 रन, क्रीज पर जो रूट (0) और ओली पोप (4) मौजूद।

- कुक के आउट होने के बाद अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे ओली पोप क्रीज पर आए और चौके के साथ अपना खाता खोला।

- नौवें ओवर की दूसरी गेंद पर इशांत शर्मा ने एलेस्टेयर कुक को विकेट के पीछे दिनेश कार्तिक के हाथों कैच कराकर इंग्लैंड को दिया दूसरा झटका। कुक 25 गेंदों में 4 चौके की मदद से 21 रन बनाकर पवेलियन लौटे।


- 8 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 28 रन, क्रीज पर एलेस्टेयर कुक और जो रूट मौजूद।

- आठवें ओवर की तीसरी गेंद पर मोहम्मद शमी ने कीटोन जेनिंग्स को आउट कर इंग्लैंड को दिया पहला झटका। कीटोन जेनिंग्स 22 गेंदों में 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

- तीन ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर बिना किसी नुकसान के 14 रन, क्रीज पर एलेस्टेयर कुक और कीटोन जेनिंग्स मौजूद।

- इंग्लैंड की ओर से एलेस्टेयर कुक और कीटोन जेनिंग्स ने शुरू की पारी। भारत की ओर से इशांत शर्मा ने की गेंदबाजी की शुरुआत।


- पहले दिन भारतीय टीम को 107 के स्कोर पर समेटने के बाद अब इंग्लैंड की टीम बड़ा स्कोर करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

- भारत की तरफ से रविचंद्रन अश्विन ने सबसे ज्यादा 29 रन बनाए। जबकि पिछले मैच में 149 और 51 रनों की पारी खेलने वाले कप्तान विराट कोहली सिर्फ 57 गेंदों में दो चौकों की मदद से 23 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 

- इंग्लैंड की ओर से एंडरसन ने 20 रन देकर पांच विकेट लिए। क्रिस वोक्स को दो सफलताएं मिलीं। स्टुअर्ट ब्रॉड और सैम कुरैन को एक-एक विकेट मिला।

- दूसरे दिन जब खेल शुरू हुआ तब बारिश ने कई बार खेल रोकना पड़ा।

- पहले दिन का खेल बारिश की भेंट चढ़ गया था और बिना एक भी गेंद फेंके रद्द कर दिया गया था। यहां तक कि बारिश के कारण पहले दिन टॉस भी नहीं हो पाया था।

- भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 35.2 ओवरों में 107 बनाकर ऑल आउट हो गई।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं: 

भारत: मुरली विजय, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा।

इंग्लैंड: जो रूट (कप्तान), एलेस्टेयर कुक, कीटोन जेनिंग्स, ओली पोप, जॉनी बेयरेस्टो, जोस बटलर, क्रिस वोक्स, सैम कर्रन, आदिल राशिद, स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन।

खेल जगत से जुड़ी हिंदी खबरों और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें। यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

Open in app