Highlightsइंग्लैंड-पाकिस्तान के बीच दूसरा टेस्ट ड्रॉ।आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अंतर्गत इंग्लैंड जीत चुका सर्वाधिक 8 टेस्ट।दूसरे पायदान पर काबिज ऑस्ट्रेलिया को खतरा।
ICC World Test Championship Points Table: इंग्लैंड-पाकिस्तान के बीच साउथम्पटन में खेला गया दूसरा टेस्ट मैच ड्रॉ रहा। इस मुकाबले में बारिश ने बार-बार दखल दी और सिर्फ 134.3 ओवरों का ही खेल हो सका। मैच के चौथे दिन पाकिस्तान 236 रन पर ऑलआउट हो गया। इसके जवाब में पांचवें दिन की समाप्ति तक इंग्लैंड पहली पारी में 4 विकेट खोकर 110 रन बना सका। इंग्लैंड ने 3 मैचों की सीरीज में 1-0 से लीड बना रखी है। आखिरी मुकाबला 21 अगस्त से खेला जाना है।
टॉप पर काबिज टीम इंडिया
आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अंतर्गत इंग्लैंड ने 14 में से सर्वाधिक 8 टेस्ट जीते हैं, लेकिन नंबर-1 पर अभी भी भारत का ही कब्जा है, जिसके पीछे की वजह दोनों के बीच 81 प्वाइंट्स का अंतर है।
ICC World Test Championship Points Table (2019-2021)
टीम | मैच | जीत | हार | टाई | ड्रॉ | रद्द | अंक |
भारत | 9 | 7 | 2 | 0 | 0 | 0 | 360 |
ऑस्ट्रेलिया | 10 | 7 | 2 | 0 | 1 | 0 | 296 |
इंग्लैंड | 14 | 8 | 4 | 0 | 2 | 0 | 279 |
न्यूजीलैंड | 7 | 3 | 4 | 0 | 0 | 0 | 180 |
पाकिस्तान | 7 | 2 | 3 | 0 | 2 | 0 | 153 |
श्रीलंका | 4 | 1 | 2 | 0 | 1 | 0 | 80 |
वेस्टइंडीज | 5 | 1 | 4 | 0 | 0 | 0 | 40 |
साउथ अफ्रीका | 7 | 1 | 6 | 0 | 0 | 0 | 30 |
बांग्लादेश | 3 | 0 | 3 | 0 | 0 | 0 | 0 |
भारत शीर्ष पर कायम
भारत प्वाइंट्स टेबल में 360 अंकों के साथ शीर्ष पर है। टीम इंडिया ने 9 में से 7 मैच अपने नाम किए हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया 296 अंक लेकर दूसरे पायदान पर पर है, जिसने 10 में से 2 मुकाबले जीते।
ऑस्ट्रेलिया के लिए खतरा
इंग्लैंड ने 79 अंकों के साथ तीसरा स्थान मजबूत बना रखा है। इस टीम ने 4 मैचों में हार का सामना किया है। ऑस्ट्रेलिया इस टीम से महज 17 अंक ही आगे है। इनके अलावा न्यूजीलैंड ने 170 अंकों के साथ चौथा पायदान कब्जा रखा है।
5वें स्थान पर पाकिस्तान, अभी तक जीत सका सिर्फ 2 मैच
पाकिस्तान ने सीरीज का पहला मुकाबला गंवाया, जबकि दूसरा टेस्ट ड्रॉ रहा। ये टीम अब तक 7 में से सिर्फ 2 ही मैच जीत सकी है और पांचवें स्थान पर है, जबकि श्रीलंका 4 में से 2 मैच गंवाकर छठे पायदान पर है। इनके अलावा वेस्टइंडीज 5 में से सिर्फ 1 मुकाबला जीतकर सातवें स्थान पर है।
बांग्लादेश की झोली खाली
बात अगर निचले क्रम की टीमों की करें, तो साउथ अफ्रीका 7 में से 6 मैच हारकर 8वें, जबकि बांगलादेश 9वें पायदान पर है। बांग्लादेश ने आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अंतर्गत अब तक एक भी मैच नहीं जीता है।