IND vs NZ: क्या धोनी की आंखों में थे 'आंसू', ट्विटर पर फैंस ने की माही की तारीफ, ट्रेंड हुआ LoveYouDhoni

ThankYouMSD: सोशल मीडिया में फैंस ने भारत की सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों हार के बाद एमएस धोनी के योगदानों की जमकर तारीफ की, ट्रेंड हुआ LoveYouDhoni

By अभिषेक पाण्डेय | Published: July 11, 2019 12:50 PM2019-07-11T12:50:11+5:302019-07-11T13:09:27+5:30

ICC World Cup, IND vs NZ: Did MS Dhoni cry in semifinal against New Zealand, LoveYouDhoni, ThankYouMSD trends | IND vs NZ: क्या धोनी की आंखों में थे 'आंसू', ट्विटर पर फैंस ने की माही की तारीफ, ट्रेंड हुआ LoveYouDhoni

सेमीफाइनल में रन आउट होने के बाद रो पड़े थे धोनी?

googleNewsNext

टीम इंडिया बुधवार को आईसीसी वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों 18 रन से हार गई। भारतीय टीम की इस हार ने करोड़ों फैंस को मायूस कर दिया।
 
फैंस को सबसे ज्यादा दुख स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी के आखिरी पलों में रन आउट होने से हुआ। कहा जा रहा है कि टीम इंडिया से हार के बाद धोनी के आंखों में आंसू थे। 

धोनी ने इस मैच में 50 रन की पारी खेली और 49वें ओवर में एक शानदार थ्रो पर रन आउट होने के बाद उन्हें बेहद निराशा के साथ पविलियन लौटते देखा गया। 

फैंस ने की धोनी के योगदानों की तारीफ, कहा ThankYouMSD

फैंस ने ट्विटर पर एमएस धोनी की भारतीय क्रिकेट की लंबे समय तक सेवा और उनके योगदानों के लिए उनकी तारीफ की और सेमीफाइनल में आखिरी क्षणों तक भारत को जीत दिलाने के लिए उनके संघर्ष को जमकर सराहा। 

ट्विटर पर #LoveYouDhoni और #ThankYouMSD ट्रेंड में आ गया और फैंस ने माही की उपलब्धियों को लेकर इस महान खिलाड़ी के प्रति आभार व्यक्त किया। 









240 रन के लक्ष्य के जवाब में फ्लॉप रही भारतीय बैटिंग

इस वर्ल्ड कप में धोनी की बैटिंग अप्रोच की काफी आलोचना हुई थी। खासतौर पर इंग्लैंड और अफगानिस्तान के खिलाफ मैचों में उनकी धीमी बैटिंग पर सवाल उठाए गए थे। माना जा रहा है कि 38 वर्षीय धोनी का ये आखिरी वर्ल्ड कप होगा। 

न्यूजीलैंड से मिले 240 रन के लक्ष्य के जवाब में मैट हेनरी और ट्रेंट बोल्ट ने 5 रन के स्कोर पर रोहित, राहुल और कोहली को लौटाते हुए भारतीय टॉप ऑर्डर को ढहा दिया। 

इसके बाद हालांकि रवींद्र जडेजा (77) और एमएस धोनी (50) ने सातवें विकेट के लिए 116 रन की साझेदारी करते हुए भारत के लिए उम्मीदें जगाई थीं, लेकिन अंत में टीम इंडिया 221 रन पर सिमटते हुए लक्ष्य से 18 रन दूर रह गई।

Open in app