ICC World Cup 2019: स्टीव वॉ इंग्लैंड को नहीं मानते जीत का दावेदार, इन चार टीमों को बताया रेस में आगे

ICC World Cup 2019: इंग्लैंड 5 में से 4 मैच जीतकर इस वक्त अंकतालिका में नंबर-1 पर है। वहीं ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और भारत क्रमश: दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर।

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: June 19, 2019 02:21 PM2019-06-19T14:21:25+5:302019-06-19T16:32:30+5:30

ICC World Cup 2019: Steve waugh predicts world cup semi finalists | ICC World Cup 2019: स्टीव वॉ इंग्लैंड को नहीं मानते जीत का दावेदार, इन चार टीमों को बताया रेस में आगे

ICC World Cup 2019: स्टीव वॉ इंग्लैंड को नहीं मानते जीत का दावेदार, इन चार टीमों को बताया रेस में आगे

googleNewsNext

ऑस्ट्रेलिया को 1999 विश्व कप जिताने वाले स्टीव वॉ ने 2019 विश्व कप की अपनी चार सेमीफाइनलिस्ट टीमों में इंग्लैंड को न चुन कर सभी को चौंका दिया है। उनके मुताबिक ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, भारत और श्रीलंका इस टूर्नामेंट को जीतने के प्रबल दावेदार हैं। वॉ ने कहा, "इनमें से प्रत्येक टीमें विश्व कप के अंतिम सप्ताह से पहले काफी कुछ कर दिखाएंगी।"

वॉ के मुताबिक, "श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरुआती 35 ओवर में शानदार खेला था। आखिरी 15 ओवर में ही ऑस्ट्रेलिया ने वापसी की थी। उन्होंने बेहतरीन और सकारात्मक खेला दिखाया। इसीलिए उनका, भारत, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड के साथ सेमीफाइनल में शामिल होना तय है।"

इंग्लैंड 5 में से 4 मैच जीतकर इस वक्त अंकतालिका में नंबर-1 पर है। वहीं ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और भारत क्रमश: दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर। बात अगर श्रीलंका की करें, तो महज 1 जीत के साथ ये टीम छठे पायदान पर मौजूद है।

स्टीव वॉ के मुताबिक आरोन फिंच टूर्नामेंट से बेस्ट बैट्समैन होंगे। वॉ ने कहा, "मैदान फिंच काफी शांत और सुलझे हुए नज़र आते हैं। मीडिया से बात करते हुए भी फिंच का कोई जवाब नहीं हैं। वह इस टूर्नामेंट के प्रमुख बल्लेबाज हैं। श्रीलंका के खिलाफ मैच में वह पहली गेंद से ही बड़ी पारी खेलने के लिए बेताब थे। वह अच्छे विकेट पर किसी भी टीम के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाज़ी कर सकते हैं।"

Open in app