Highlightsआईसीसी वर्ल्ड कप 2019 में 10 जून तक 15 मुकाबले खेले जा चुके हैं।15वें मैच में साउथ अफ्रीका का खाता खुला, जो अपने शुरुआती तीन मैच हार चुकी है।बारिश के कारण साउथ अफ्रीका-वेस्टइंडीज के बीच खेला गया मैच रद्द हो गया था।
आईसीसी विश्व कप-2019 का 15वां मैच दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच सोमवार को खेला गया, लेकिन बारिश के कारण मैच रद्द करना पड़ा और दोनों टीमों को एक-एक अंक बांटना पड़ा। इस मैच में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया और साउथ अफ्रीका ने बैटिंग शुरू की।
कैरेबियाई गेंदबाजों ने साउथ अफ्रीकी ओपनर्स को खूब परेशान किया और हाशिम अमला सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए एडेन मार्कराम भी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिके और सिर्फ 5 रन बनाकर चलते बने। दोनों बल्लेबाजों को शेल्डन कॉट्रेल ने आउट किया और विंडीज को शानदार शुरुआत दिलाई।
हालांकि वेस्टइंडीज की शानदार शुरुआत पर बारिश ने पानी फेर दिया और अभी सिर्फ 7.3 ओवर का मैच हुआ था तभी बारिश के कारण मैच रोकना पड़ा। इसके बाद लगातार बारिश होने के कारण खेलने लायक स्थिति न बनता देख अंपायरों ने मैच रद्द करने का फैसला किया।
साउथ अफ्रीकी टीम का खाता खुला
अगर प्वाइंट टेबल की बात करें तो मैच रद्द होने के बाद साउथ अफ्रीकी टीम का खाता खुला और उसे एक अंक मिला। साउथ अफ्रीकी टीम तीन हार और एक मैच रद्द होने के बाद अंक तालिका में सातवें नंबर पर मौजूद है। वहीं विंडीज टीम तीन मैचों में एक जीत, एक हार और एक रद्द मैच के साथ तीन अंक हासिल किए हैं और पांचवें नंबर पर मौजूद है।
न्यूजीलैंड तीन लगातार जीत के साथ टॉप पर
न्यूजीलैंड की टीम अपने तीनों मैच जीतकर अंकतालिका में 6 अंकों के साथ शीर्ष पर बनी हुई है। जबकि इंग्लैंड, भारत और ऑस्ट्रेलिया के चार-चार अंक है, लेकिन नेट रन रेट के आधार पर इंग्लैंड दूसरे, भारत तीसरे और ऑस्ट्रेलिया चौथे स्थान पर मौजूद है।
ICC World Cup 2019: जानिए पॉइंट्स टेबल में कौन है कहां
टीम | मैच खेले | जीते | हारे | ड्रॉ/रद्द | नेट रन रेट | प्वाइंट्स |
---|
न्यूजीलैंड | 3 | 3 | 0 | 0 | +2.163 | 6 |
इंग्लैंड | 3 | 2 | 1 | 0 | +1.307 | 4 |
भारत | 2 | 2 | 0 | 0 | +0.539 | 4 |
ऑस्ट्रेलिया | 3 | 2 | 1 | 0 | +0.483 | 4 |
वेस्टइंडीज | 3 | 1 | 1 | 1 | +2.054 | 3 |
श्रीलंका | 3 | 1 | 1 | 1 | -1.517 | 3 |
पाकिस्तान | 3 | 1 | 1 | 1 | -2.412 | 3 |
बांग्लादेश | 3 | 1 | 2 | 0 | -0.714 | 2 |
दक्षिण अफ्रीका | 4 | 0 | 3 | 1 | -0.950 | 1 |
अफगानिस्तान | 3 | 0 | 3 | 0 | -1.493 | 0 |
सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में शाकिब टॉप पर
इंग्लैंड के खिलाफ शतक जड़ने वाले बांग्लादेशी खिलाड़ी शाकिब अल हसन टॉप पर बने हुए हैं, जिन्होंने इस वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 260 रन बनाए हैं। दूसरे स्थान पर इंग्लैंड के जेसन रॉय हैं जिन्होंने अब तक तीन मैचों में 215 बनाए हैं। वहीं इंग्लैंड के ही जोस बटलर (185) तीसरे स्थान पर हैं।
सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट
शाकिब अल हसन (बांग्लादेश) - 260 रन
जेसन रॉय (इंग्लैंड) - 215 रन
जोस बटलर (इंग्लैंड) - 185 रन
रोहित शर्मा (भारत) - 179 रन
जो रूट (इंग्लैंड) - 179 रन
सबसे कामयाब गेंदबाजों की लिस्ट में लॉकी फर्ग्युसन का जलवा
अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में 4 विकेट झटकने वाले न्यूजीलैंड के गेंदबाज लॉकी फर्ग्युसन टूर्नामेंट के सबसे सफल गेंदबाज हैं और उन्होंने 8 विकेट लिए हैं। सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में किवी गेंदबाजी मैट हेनरी हैं, जिनके खाते में 7 विकेट हैं। वहीं तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज मिशेल स्टार्क हैं, जिन्होंने टूर्नामेंट में खेले तीन मैचों में सात विकेट अपने नाम किए हैं।
सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले वाले टॉप-5 गेंदबाजों की लिस्ट
लॉकी फर्ग्युसन (न्यूजीलैंड) - 8 विकेट
मैट हेनरी (न्यूजीलैंड) - 7 विकेट
मिशेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया) - 7 विकेट
जिमी नीशम (न्यूजीलैंड)-6 विकेट
ओशाने थॉमस (वेस्टइंडीज) - 6 विकेट