Highlightsन्यूजीलैंड की टीम ने 6 में से 5 मुकाबले जीते हैं।ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 6 मैचों में से 5 मैच जीते हैं।टीम इंडिया ने अब तक खेले 5 मैचों में चार जीते हैं।
आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 के 30वें मुकाबले में पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका को 49 रनों से हराकर सेमीफाइनल में जाने की अपनी उम्मीद बरकरार रखी। हालांकि इस हार के बाद साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई। इससे पहले अफगानिस्तान क्रिकेट टीम सेमीफाइनल के दौर से बाहर हो चुकी है, जो अपने शुरुआती 6 मुकाबले हार गई है।
आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 में अब तक 30 मुकाबले खेले जा चुके हैं और अब तक किसी टीम की जगह सेमीफाइनल के लिए पक्की नहीं हुई है। हालांकि न्यूजीलैंड की टीम ने 6 में से 5 मुकाबले जीते हैं और 11 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर है। न्यूजीलैंड का एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। वहीं, दूसरे नंबर पर 10 अंकों के साथ ऑस्ट्रेलिया है, जिसने 6 मैचों में से 5 मैच जीते हैं और एक हारी है। टीम इंडिया 9 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है और उसने अब तक खेले 5 मैचों में चार जीते हैं, जबकि उसका एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। वहीं वर्ल्ड कप 2019 की मेजबान टीम इंग्लैंड 8 अंकों के साथ चौथे पायदान पर मौजूद है।
ICC World Cup 2019: जानिए पॉइंट्स टेबल में कौन है कहां
टीम | मैच खेले | जीते | हारे | टाई/नॉट रिजल्ट | नेट रन रेट | प्वाइंट्स |
---|
न्यूजीलैंड | 6 | 5 | 0 | 1 | +0.118 | 11 |
ऑस्ट्रेलिया | 6 | 5 | 1 | 0 | +0.849 | 10 |
भारत | 5 | 4 | 0 | 1 | +0.809 | 9 |
इंग्लैंड | 6 | 4 | 2 | 0 | +1.457 | 8 |
श्रीलंका | 6 | 2 | 2 | 2 | -1.119 | 6 |
बांग्लादेश | 6 | 2 | 3 | 1 | -0.407 | 5 |
पाकिस्तान | 6 | 2 | 3 | 1 | -1.128 | 5 |
वेस्टइंडीज | 6 | 1 | 4 | 1 | +0.190 | 3 |
दक्षिण अफ्रीका | 7 | 1 | 5 | 1 | -0.324 | 3 |
अफगानिस्तान | 6 | 0 | 6 | 0 | -1.712 | 0 |
सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में डेविड वॉर्नर टॉप पर
शानदार फॉर्म में चल रहे ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर टॉप पर चल रहे हैं और उन्होंने अब तक खेले 6 मैचों में 447 रन बनाए हैं। सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में बांग्लादेश के शाकिब अल हसन ने 5 मैचों में 425 रन बनाए हैं, जबकि तीसरे नंबर पर इंग्लैंड के जो रूट हैं, जिन्होंने 6 मैचों में 424 रन बनाए हैं।
सबसे कामयाब गेंदबाजों में मोहम्मद आमिर का जलवा
पाकिस्तान की टीम भले ही खराब फॉर्म में चल रही है, लेकिन उसके तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं। आमिर ने अब तक खेले 5 मैचों में 15 विकेट अपने नाम किए है। सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर दूसरे नंबर पर हैं और तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज मिशेल स्टार्क हैं। इन दोनों गेंदबाजों ने 6 मैचों में 15-15 विकेट लिए हैं।