ऑस्ट्रेलिया की इंग्लैंड के खिलाफ मंगलवार को आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 के मैच में 64 रन से जीत ने पॉइंट्स टेबल में निचले क्रम की टीमों के लिए सेमीफाइनल की उम्मीदें जगा दी हैं। वहीं इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया इस वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में पहुंचने वाला पहला देश बन गया है।
इंग्लैंड की हार के बाद पॉइंट्स टेबल की तस्वीर रोचक हो गई है और इससे निचले स्थान पर काबिज टीमों के लिए अंतिम-4 की रेस खुल गई है।
ICC World Cup 2019: पॉइंट्स टेबल में कौन सी टीम है कहां
ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड के खिलाफ जीत के बाद 7 मैचों में 6 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर है और सेमीफाइनल में पहुंच चुका है। वहीं न्यूजीलैंड की टीम 6 मैचों में 5 जीत और भारत 5 मैचों में 4 जीत के साथ क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। इंग्लैंड की टीम 7 मैचों में 4 जीत के साथ चौथे नंबर पर है।
इसके बाद बांग्लादेश 7 मैचों में 3 जीत के साथ पांचवें, श्रीलंका 6 मैचों में 2 जीत के साथ छठे, पाकिस्तान 6 मैचों में 2 जीत के साथ सातवें और वेस्टइंडीज 6 मैचों में एक जीत के साथ आठवें स्थान पर है। 7 मैचों में एक जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका और सातों मैच गंवाने वाले अफगानिस्तान आखिरी दो पायदानों पर हैं और सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुके हैं।
ICC World Cup 2019: पॉइंट्स टेबलटीम | मैच | जीत | हार | टाई | कोई परिणाम नहीं | अंक | नेट रन रेट |
ऑस्ट्रेलिया | 7 | 6 | 1 | 0 | 0 | 12 | +0.906 |
न्यूजीलैंड | 6 | 5 | 0 | 0 | 1 | 11 | +1.306 |
भारत | 5 | 4 | 0 | 0 | 1 | 9 | +0.809 |
इंग्लैंड | 7 | 4 | 3 | 0 | 0 | 8 | +1.051 |
बांग्लादेश | 7 | 3 | 3 | 0 | 1 | 7 | -0.133 |
श्रीलंका | 6 | 2 | 2 | 0 | 2 | 6 | -1.119 |
पाकिस्तान | 6 | 2 | 3 | 0 | 1 | 5 | +1.265 |
वेस्टइंडीज | 6 | 1 | 4 | 0 | 1 | 3 | +0.190 |
दक्षिण अफ्रीका | 7 | 1 | 5 | 0 | 1 | 3 | -0.324 |
अफगानिस्तान | 7 | 0 | 7 | 0 | 0 | 0 | -1.634 |
ICC World Cup 2019: टॉप-10 बल्लेबाज
1.डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया)-500 रन
2.एरॉन फिंच (ऑस्ट्रेलिया)-496 रन
2.शाकिब अल हसन (बांग्लादेश)-476 रन
3.जो रूट (इंग्लैंड)-432 रन
5.केन विलियम्सन (न्यूजीलैंड)-373 रन
6.मुशफिकुर रहीम (बांग्लादेश)-327 रन
7.रोहित शर्मा (भारत)-320 रन
8.बेन स्टोक्स (इंग्लैंड)-291
9.स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया)-282 रन
10.इयोन मोर्गन (इंग्लैंड)-274 रन
ICC World Cup 2019: टॉप-10 गेंदबाज
1.मिशेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया)-19 विकेट
2.जोफ्रा आर्चर (इंग्लैंड)-16 विकेट
3.मोहम्मद आमिर (पाकिस्तान)-15 विकेट
4.लोकी फर्ग्युसन (न्यूजीलैंड)-14 विकेट
5.मार्क वुड (इंग्लैंड)-13 विकेट
6.पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया)-11 विकेट
7.इमरान ताहिर (दक्षिण अफ्रीका)-10 विकेट
8.शाकिब अल हसन (बांग्लादेश)-10 विकेट
9.मोहम्मद सैफुद्दीन (बांग्लादेश)-10 विकेट
10.मुस्तफिजुर रहमान (बांग्लादेश)-10 विकेट