ऑस्ट्रेलिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शनिवार को खेले गए आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 के मैच में श्रीलंका को 87 रन से हराते हुए इस वर्ल्ड कप में अपनी चौथी जीत दर्ज की।
इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार पॉइंट्स टेबल में अपनी धाक जमा ली है। वहीं 5 मैचों में अपनी दूसरी हार और अब तक सिर्फ एक जीत के साथ श्रीलंका की राह और मुश्किल हो गई है।
श्रीलंका के खिलाफ मैच में ऑस्ट्रेलिया ने कप्तान एरॉन फिंच की 153 रन और स्टीव स्मिथ की 76 रन की जोरदार पारियों की मदद से 50 ओवर में 7 विकेट पर 334 रन बनाए, जिसके जवाब में श्रीलंकाई टीम मिशेल स्टार्क (55/4) की कहर बरपाती गेंदबाजी के आगे 45.5 ओवर में 247 रन पर सिमट गई। श्रीलंका के लिए कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ने सर्वाधिक 97 रन की पारी खेली जबकि कुसल परेरा ने 52 रन बनाए।
वहीं शनिवार को खेले गए दूसरे मैच में अफगानिस्तान को 9 विकेट से हारते हुए दक्षिण अफ्रीका ने इस वर्ल्ड कप में अपनी पहली जीत दर्ज की। इस जीत से दक्षिण अफ्रीकी टीम को एक स्थान का फायदा हुआ और वह अब सातवें स्थान पर है।
ICC World Cup 2019: Points Table में कौन है कहां
श्रीलंका के खिलाफ जोरदार जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलियाई टीम 5 मैचों में 4 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गई है। दूसरे नंबर पर 4 मैचों में 3 जीत के साथ न्यूजीलैंड है।
वहीं इतनी ही जीत के साथ इंग्लैंड तीसरे, भारत दो जीत के साथ चौथे, श्रीलंका, वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका एक-एक जीत के साथ क्रमश: पांचवें, छठे और सातवें स्थान पर हैं। इसके बाद एक-एक मैच जीतने वाले बांग्लादेश और पाकिस्तान का नंबर है, अफगानिस्तान की टीम आखिरी पायदान पर है।
ICC World Cup 2019: पॉइंट्स टेबलटीम | मैच | जीत | हार | टाई | कोई परिणाम नहीं | अंक | नेट रन रेट |
ऑस्ट्रेलिया | 4 | 4 | 1 | 0 | 0 | 8 | +0.812 |
न्यूजीलैंड | 4 | 3 | 0 | 0 | 1 | 7 | +2.163 |
इंग्लैंड | 4 | 3 | 1 | 0 | 0 | 6 | +1.557 |
भारत | 3 | 2 | 0 | 0 | 1 | 5 | +0.539 |
श्रीलंका | 5 | 1 | 2 | 0 | 2 | 4 | -1.778 |
वेस्टइंडीज | 4 | 1 | 2 | 0 | 1 | 3 | +0.666 |
दक्षिण अफ्रीका | 5 | 1 | 3 | 0 | 1 | 3 | -0.210 |
बांग्लादेश | 4 | 1 | 2 | 0 | 1 | 3 | -1.714 |
पाकिस्तान | 4 | 1 | 2 | 0 | 1 | 3 | -1.796 |
अफगानिस्तान | 4 | 0 | 4 | 0 | 0 | 0 | -1.640 |
ICC World Cup 2019: टॉप-5 बल्लेबाज
1.एरॉन फिंच (ऑस्ट्रेलिया)-5 पारियां-343 रन
2.डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया)-5 पारियां-281 रन
3.जो रूट (इंग्लैंड)-4 पारियां-279 रन
4.शाकिब अल हसन (बांग्लादेश)-3 पारियां-260 रन
5.स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया)-5 पारियां 243 रन
ICC World Cup 2019: टॉप-5 गेंदबाज
1.मिशेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया)-5 मैच-13 विकेट
2.पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया)-5 मैच-11 विकेट
3.मोहम्मद आमिर (पाकिस्तान)-3 मैच-10 विकेट
4.जोफ्रा आर्चर (इंग्लैंड)-4 मैच-9 विकेट
5.लोकी फर्ग्युसन (न्यूजीलैंड)-3 मैच-8 विकेट