इंग्लैंड ने दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मंगलवार को खेले गए आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 के 25वें मैच में अफगानिस्तान को 150 रन से हराकर पांच मैचों में अपनी चौथी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने पॉइंट्स टेबल में अपनी धाक जमा दी है।
खिताब जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही इंग्लैंड की टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ कप्तान इयोन मोर्गन की 17 छक्कों से सजी 71 गेंदों में 148 रन की जोरदार पारी की बदौलत 50 ओवर में 397/6 का स्कोर खड़ा किया और जवाब में अफगानिस्तान को हशमतुल्लाह शहीदी की 76 रन की पारी के बावजूद 50 ओवर में 247/8 के स्कोर पर रोक दिया।
ICC World Cup 2019: पॉइंट्स टेबल में कौन सी टीम है कहां
अफगानिस्तान पर जोरदार जीत के साथ ही इंग्लैंड की टीम ने पॉइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। इंग्लैंड की टीम अब 5 मैचों में 4 जीत के साथ पहले स्थान पर पहुंच गई है। इतनी ही जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया दूसरे नंबर पर है। वहीं 3-3 जीत के साथ क्रमश: न्यूजीलैंड और भारत का नंबर है।
बांग्लादेश की टीम 2 जीत के साथ पांचवें, श्रीलंका, वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका एक-एक जीत के साथ क्रमश: छठे, सातवें और आठवें स्थान पर हैं। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान और अफगानिस्तान का नंबर है। दक्षिण अफ्रीका अफ्रीका और पाकिस्तान ने एक-एक मैच जीते हैं जबकि अफगानिस्तान की टीम अब तक अपने पांचों मैच गंवा चुकी है।
ICC World Cup 2019: पॉइंट्स टेबलटीम | मैच | जीत | हार | टाई | कोई परिणाम नहीं | अंक | नेट रन रेट |
इंग्लैंड | 5 | 4 | 0 | 0 | 0 | 8 | +1.862 |
ऑस्ट्रेलिया | 5 | 4 | 1 | 0 | 0 | 8 | +0.812 |
न्यूजीलैंड | 4 | 3 | 0 | 0 | 1 | 7 | +2.163 |
भारत | 4 | 3 | 0 | 0 | 1 | 7 | +1.029 |
बांग्लादेश | 5 | 2 | 2 | 0 | 1 | 5 | -0.270 |
श्रीलंका | 5 | 1 | 2 | 0 | 2 | 4 | -1.778 |
वेस्टइंडीज | 5 | 1 | 3 | 0 | 1 | 3 | +0.272 |
दक्षिण अफ्रीका | 5 | 1 | 3 | 0 | 1 | 3 | -0.208 |
पाकिस्तान | 5 | 1 | 3 | 0 | 1 | 3 | -1.933 |
अफगानिस्तान | 5 | 0 | 5 | 0 | 0 | 0 | -2.089 |
ICC World Cup 2019: टॉप-5 बल्लेबाज
1.शाकिब अल हसन (बांग्लादेश)-384 रन
2.जो रूट (इंग्लैंड)-367 रन
3.एरॉन फिंच (ऑस्ट्रेलिया)-343 रन
4.रोहित शर्मा (भारत)-319 रन
5.डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया)-281 रन
ICC World Cup 2019: टॉप-5 गेंदबाज
1.मोहम्मद आमिर (पाकिस्तान)-13 विकेट
2.मिशेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया)-13 विकेट
3.जोफ्रा आर्चर (इंग्लैंड)-12 विकेट
4.पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया)-11 विकेट
5.मार्क वुड (इंग्लैंड)-9 विकेट