CWC 2019: भारत की हार का पाकिस्तानी मंत्री ने मनाया 'जश्न', भारतीय फैंस ने ट्रोल करते हुए लगा दी क्लास!

India world cup Exit: भारतीय टीम के वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद पाकिस्तानी मंत्री ने उड़ाया मजाक, तो भारतीय फैंस ने जोरदार जवाब देते हुए लगा दी क्लास

By अभिषेक पाण्डेय | Published: July 11, 2019 05:24 PM2019-07-11T17:24:16+5:302019-07-11T17:24:16+5:30

ICC World Cup 2019: Pakistan Minister taunts on India world cup Exit, indian fans give him A befitting reply | CWC 2019: भारत की हार का पाकिस्तानी मंत्री ने मनाया 'जश्न', भारतीय फैंस ने ट्रोल करते हुए लगा दी क्लास!

भारतीय टीम सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से 18 रन से हार गई

googleNewsNext

वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों 10 जुलाई को मैनचेस्टर में मिली 18 रन से हार के बाद टूर्नामेंट में भारतीय टीम का सफर खत्म हो गया। 

इस हार के बावजूद टीम इंडिया को भारतीय फैंस का जबर्दस्त समर्थन मिला है। सोशल मीडिया में लोगों ने भारतीय टीम की इस हार के बाद पूरे टूर्नामेंट में उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उनका समर्थन किया है।

पाकिस्तानी मंत्री ने उड़ाया भारत की जीत का मजाक!

लेकिन भारत की हार से पड़ोसी देश पाकिस्तान सरकार के मंत्री ने खुशी जताकर मुसीबत मोल ली। भारत के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद पाकिस्तान की इमरान खान सरकार में विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री फवाद हुसैन ने भारत की हार के बाद ट्वीट किया, 'पाकिस्तानियों की नई मोहब्बत न्यूजीलैंड।'


भारतीय फैंस ने दिया जोरदार जवाब

भारतीय फैंस ने फवाद हुसैन के इस कमेंट के बाद उनको जोरदार जवाब देने में देर नहीं लगाई और ये भी याद दिलाया कि पाकिस्तानी टीम ग्रुप चरण से आगे नहीं बढ़ पाई और भारत से वर्ल्ड कप में कभी न जीत पाने का सिलसिला इस बार भी जारी रहा। 






पाकिस्तान को 89 रन से हराते हुए भारत ने वर्ल्ड कप में उससे कभी न हारने का रिकॉर्ड बरकरार रखा और इस मेगा इवेंट में पाकिस्तान को लगातार सातवीं बार हराया। पाकिस्तानी टीम इस वर्ल्ड कप में 9 में से 5 मैच जीतते हुए सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सकी थी।

Open in app