WC 2019, NZ vs ENG, Final: केन विलियम्सन ने रचा इतिहास, इन्हें पछाड़कर बने विश्व कप टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज

WC 2019, NZ vs ENG, Final: विलियम्सन किसी एक विश्व कप टूर्नामेंट में बतौर कप्तान सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: July 14, 2019 05:19 PM2019-07-14T17:19:05+5:302019-07-14T17:19:05+5:30

ICC World Cup 2019, New Zealand vs England, Final: Most runs in a World Cup as captain: Kane Williamson | WC 2019, NZ vs ENG, Final: केन विलियम्सन ने रचा इतिहास, इन्हें पछाड़कर बने विश्व कप टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज

WC 2019, NZ vs ENG, Final: केन विलियम्सन ने रचा इतिहास, इन्हें पछाड़कर बने विश्व कप टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज

googleNewsNext

इंग्लैंड के खिलाफ 14 जुलाई को विश्व कप-2019 के फाइनल मुकाबले में केन विलियम्सन ने इतिहास रच दिया। विलियम्सन किसी एक विश्व कप टूर्नामेंट में बतौर कप्तान सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ खिताबी मुकाबले में विलियम्सन ने 53 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 30 रन की पारी खेली। विलियम्सन ने इस टूर्नामेंट 578 रन बनाए हैं। उन्होंने श्रीलंका के पूर्व कप्तान माहेला जयवर्धने को इस मामले में पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने साल 2007 में अपनी टीम के लिए बतौर कप्तान 548 रन बनाए थे।

किसी एक विश्व कप टूर्नामेंट में बतौर कप्तान सर्वाधिक रन:
578 केन विलियम्सन (2019)
548 माहेला जयवर्धने (2007)
539 रिकी पोंटिंग (2007)
507 एरॉन फिंच (2019)

Open in app