ICC World Cup 2019, IND vs AUS: भारत ने रोका ऑस्ट्रेलिया का विजयरथ, दर्ज की 36 रन से जीत

ICC World Cup 2019, India vs Australia: टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए शिखर धवन (117) और कप्तान विराट कोहली (82) के दम 5 विकेट खोकर 352 रन बनाए।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 9, 2019 11:22 PM2019-06-09T23:22:59+5:302019-06-09T23:29:24+5:30

ICC World Cup 2019, India vs Australia: India won by 36 runs | ICC World Cup 2019, IND vs AUS: भारत ने रोका ऑस्ट्रेलिया का विजयरथ, दर्ज की 36 रन से जीत

ICC World Cup 2019, IND vs AUS: भारत ने रोका ऑस्ट्रेलिया का विजयरथ, दर्ज की 36 रन से जीत

googleNewsNext

भारत ने वर्ल्ड कप 2019 के 14वें मैच में ऑस्ट्रेलिया को लंदन के केनिंग्टन ओवल में 36 रन से मात दी। मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 5 विकेट के नुकसान पर 352 रन बनाए। टारगेट का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया 316 रन पर सिमट गया।

भारत ने बनाया चौथा बड़ा स्कोर: भारत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए विश्व कप का अपना चौथा सबसे बड़ा स्कोर बनाया। टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए शिखर धवन (117) और कप्तान विराट कोहली (82) के दम 5 विकेट खोकर 352 रन बनाए।

धवन ने जड़ा शतक: शिखर धवन ने 109 गेंदों पर 16 चौके लगाए। वनडे में धवन का यह 17वां जबकि विश्व कप मुकाबलों में तीसरा शतक है। कोहली ने 77 गेंदों पर 82 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और दो छक्के जड़े। इनके अलावा, रोहित शर्मा (57), हार्दिक पांड्या (48), महेंद्र सिंह धोनी (27) ने अहम योगदान दिए। 

स्टोइनिस को 2 विकेट: ऑस्ट्रेलिया की ओर से मार्कस स्टोइनिस ने 62 रन देकर दो विकेट चटकाए, जबकि पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और नाथन कुल्टर नाइल को 1-1 सफलता हाथ लगी।

वॉर्नर की शानदार पारी: टारगेट का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत शानदार रही। ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत शानदार रही। डेविड वॉर्नर और आरोन फिंच (36) ने पहले विकेट के लिए 61 रन जोड़े। इसके बाद वॉर्नर ने स्टीव स्मिथ के साथ मिलकर पारी को संभालने की कोशिश की। वॉर्नर 84 गेंदों में 56 रन बनाकर आउट हुए। वहीं स्मिथ ने 69 रन की पारी खेली।

हालांकि इसके बाद एलेक्स कैरी ने 55 और ग्लेन मैक्सवेल ने 28 रन जरूर बनाए, लेकिन टीम को हार से बचा नहीं सके। भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह को 3-3 सफलता हाथ लगी। वहीं युजवेंद्र चहल ने 2 विकेट झटके।

Open in app