ICC World Cup 2019: छक्के से चोटिल हुई फैन, मैच खत्म होते ही मिलने पहुंचे रोहित शर्मा

ICC World Cup 2019: रोहित अपनी पारी के दौरान इससे अनजान थे। जब उन्हें पता चला, तो उन्होंने मैच खत्म होते ही इस फैन से मुलाकात की। रोहित

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: July 3, 2019 02:18 PM2019-07-03T14:18:40+5:302019-07-03T14:18:40+5:30

ICC World Cup 2019, IND vs BAN: Rohit Shamra hits six, injured a indian woman, after match | ICC World Cup 2019: छक्के से चोटिल हुई फैन, मैच खत्म होते ही मिलने पहुंचे रोहित शर्मा

ICC World Cup 2019: छक्के से चोटिल हुई फैन, मैच खत्म होते ही मिलने पहुंचे रोहित शर्मा

googleNewsNext

बांग्लादेश के खिलाफ भारत ने विश्व कप-2019 के 40वें मैच में जीत दर्ज की। भारत की ओर से रोहित शर्मा ने 5 छक्कों और 7 चौकों की मदद से 104 रन की पारी खेली। इस दौरान रोहित के एक छक्के से एजबेस्टन स्टेडियम में मौजूद एक महिला फैन भी चोटिल हो गईं।

रोहित अपनी पारी के दौरान इससे अनजान थे। जब उन्हें पता चला, तो उन्होंने मैच खत्म होते ही इस फैन से मुलाकात की। रोहित ने उन्हें ऑटोग्राफ कैप गिफ्ट की, जिसके तस्वीर बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से शेयर की।


रोहित इस पारी के साथ ही टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं। साथ ही उन्होंने वनडे में सर्वाधिक छक्के लगाने का भारतीय रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।

बता दें कि भारत-बांग्लादेश के बीच बर्मिंघम में खेले गए मैच में 28 रन से जीत दर्ज कर टीम इंडिया सेमीफाइल में पहुंच गई। मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 9 विकेट खोकर 314 रन बनाए। टारगेट का पीछा करते हुए बांग्लादेश की टीम 48 ओवर में 286 रन पर ही सिमट गई।

Open in app