ICC World Cup 2019: 17 छक्के लगा रचा इतिहास, मोर्गन बोले- मैंने ऐसा कभी सोचा भी नहीं था

ICC World Cup 2019: अफगानिस्तान के साथ मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने विश्व कप-2019 में अफगानिस्तान के खिलाफ खेलते हुए इतिहास रच दिया। मोर्गन ने 71 गेंदों में 17 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 148 रन बनाए।

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: June 19, 2019 05:47 PM2019-06-19T17:47:55+5:302019-06-19T17:47:55+5:30

ICC World Cup 2019: Eoin Morgan describes the feeling while hitting 17 sixes | ICC World Cup 2019: 17 छक्के लगा रचा इतिहास, मोर्गन बोले- मैंने ऐसा कभी सोचा भी नहीं था

ICC World Cup 2019: 17 छक्के लगा रचा इतिहास, मोर्गन बोले- मैंने ऐसा कभी सोचा भी नहीं था

googleNewsNext

इंग्लैंड-अफगानिस्तान के बीच 18 जून को विश्व कप-2019 का 24वां मैच मैनचेस्टर में खेला गया, जिसमें इंग्लैंड ने 150 रन से जीत दर्ज की। मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 6 विकेट खोकर 397 रन बनाए। टारगेट का पीछा करते हुए अफगानिस्तान 8 विकेट खोकर 247 रन ही बना सका।

इस मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने विश्व कप-2019 में अफगानिस्तान के खिलाफ खेलते हुए इतिहास रच दिया। मोर्गन वनडे मैच की एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं। 

मोर्गन ने 71 गेंदों में 17 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 148 रन बनाए। इससे पहले ये संयुक्त रूप से रिकॉर्ड रोहित शर्मा, एबी डिविलियर्स और क्रिस गेल के नाम था, जिन्होंने एक इनिंग में 16-16 छक्के जड़े थे।

इस पारी के बाद मोर्गन ने कहा, ‘‘मैंने कभी नहीं सोचा था कि इस तरह से एक पारी खेल सकता हूं, लेकिन मुझे खुशी है कि मैंने ऐसा किया। यह अजीब है। छक्के का रिकॉर्ड बनाना भी अजीब-सा है। मैंने ऐसा करनामा करने के बारे में सोचा नहीं था लेकिन ऐसा करना अच्छा है।’’ 32 साल के इस खिलाड़ी ने कहा, ‘‘पिछले चार सालों में शायद मैंने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेला है लेकिन कभी 50 या 60 गेंद में शतक नहीं लगाया है।’’

Open in app