Women's T20 World cup, IND vs AUS: फाइनल में शर्मनाक रहा भारत का प्रदर्शन, 8 बल्लेबाज ना छू सके दहाई का आंकड़ा

ICC Women's T20 world cup final, India Vs Australia: मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाए। टारगेट का पीछा करते हुए भारत 19.1 ओवर में 99 रन पर ही सिमट गया।

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: March 8, 2020 06:14 PM2020-03-08T18:14:41+5:302020-03-08T18:16:18+5:30

ICC Women's T20 world cup final, India Vs Australia: Australia Women won by 85 runs, 8 indian udeer 10 runs | Women's T20 World cup, IND vs AUS: फाइनल में शर्मनाक रहा भारत का प्रदर्शन, 8 बल्लेबाज ना छू सके दहाई का आंकड़ा

Women's T20 World cup, IND vs AUS: फाइनल में शर्मनाक रहा भारत का प्रदर्शन, 8 बल्लेबाज ना छू सके दहाई का आंकड़ा

googleNewsNext

महिला टी20 विश्व कप 2020 में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में फाइनल मैच खेला गया, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 85 रन से जीत दर्ज कर पांचवीं बार खिताब अपने नाम कर लिया।

भारत की ओर से स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा, रिचा घोष और वेदा कृष्णामूर्ति ही दहाई के आंकड़े को छूने में सफल रहीं। वहीं 8 बल्लेबाज पांच रन तक भी ना बना सकीं। 

विकेटकीपर-बल्लेबाज तानिया भाटिया (2) बैटिंग के दौरान चोटिल हो गईं, जिसके चलते बतौर कन्कशन सब्सिट्यूट रिचा घोष ने उनके स्थान पर बल्लेबाजी की।

दरअसल भारतीय पारी के दूसरे ओवर में तानिया ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर जेस जोनासेन की गेंद पर स्वीप खेलने का प्रयास कर रही थीं और बॉल सीधे उनके हेलमेट से टकरा गई। इसके बाद तानिया काफी असहज महसूस करने लगीं और डॉक्टर और फिजियो को तुरंत मैदान पर बुलाया गया, जिसके बाद उनकी जांच की गई और उन्हें मैदान से बाहर लाया गया।

इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाए। टारगेट का पीछा करते हुए भारत 19.1 ओवर में 99 रन पर ही सिमट गया।

ऑस्ट्रेलिया के लिए बेथ मूनी ने 54 गेंदों पर 10 चौकों के सहारे नाबाद 78 रन, जबकि एलिसा हिली ने 39 गेंदों पर सात चौके और पांच छक्कों की मदद से 75 रनों की पारी खेली।

उनके अलावा कप्तान मेग लेनिंग ने 15 गेंदों पर दो चौकों की बदौलत 16, एश्लेग गार्डनर ने दो, रचेल हायेनेस ने चार और निकोला कैरी ने नाबाद पांच रन बनाए। इन खिलाड़ियों के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाए। भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने दो और राधा यादव तथा पूनम यादव ने एक-एक विकेट झटके।

टारगेट का पीछा करते हुए भारत पांच गेंद शेष रहते 99 रन पर ही सिमट गया। टीम इंडिया की ओर से दीप्ति शर्मा ने सर्वाधिक 33 रन बनाए। उनके अलावा वेदा कृष्णामूर्ति ने 19 और रिचा घोष ने 18 जबकि स्मृति मंधाना ने 11 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मेगन शट ने चार और जेस नोनासन ने तीन जबकि सोफी मोलिन्यूक्स, डेलिसा किमिंस और निकोला कैरी ने एक-एक विकेट लिया।

Open in app