Highlightsभारतीय महिला टीम ने न्यूजीलैंड पर 4 रनों की रोमांचक जीत दर्ज की।ऑस्ट्रेलिया टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ 86 रनों की बड़ी जीत हासिल की।
आईसीसी महिला टी20 विश्व कप में गुरुवार यानि 27 फरवरी को दो मैच खेले गए। पहले मैच में भारतीय महिला टीम ने न्यूजीलैंड पर 4 रनों की रोमांचक जीत दर्ज की, जबकि दूसरे मैच में मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ 86 रनों की बड़ी जीत हासिल की।
न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत के साथ ही ग्रुप-ए में मौजूद भारतीय महिला टीम आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई, जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम ने ग्रुप ए में सेमीफाइनल के लिए अपना दावा मजबूत कर लिया।
इस साल टूर्नामेंट में 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम को इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और श्रीलंका के साथ ग्रुप-ए में रखा गया है। वहीं ग्रुप-बी में पाकिस्तान, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और थाईलैंड की टीमें शामिल हैं।
कैसी है महिला टी20 वर्ल्ड कप की अंक तालिका
ग्रुप- ए
| टीम | मैच | जीत | हार | टाई | नॉट रिजल्ट | प्वाइंट्स | नेट रन रेट |
---|
1 | भारत | 3 | 3 | 0 | 0 | 0 | 6 | 0.633 |
2 | ऑस्ट्रेलिया | 3 | 2 | 1 | 0 | 0 | 4 | 1.226 |
3 | न्यूजीलैंड | 2 | 1 | 1 | 0 | 0 | 2 | 0.429 |
4 | श्रीलंका | 2 | 0 | 2 | 0 | 0 | 0 | -0.609 |
5 | बांग्लादेश | 2 | 0 | 2 | 0 | 0 | 0 | -2.6 |
ग्रुप- बी
| टीम | मैच | जीत | हार | टाई | नॉट रिजल्ट | प्वाइंट्स | नेट रन रेट |
---|
1 | इंग्लैंड | 2 | 1 | 1 | 0 | 0 | 2 | 2.383 |
2 | पाकिस्तान | 1 | 1 | 0 | 0 | 0 | 2 | 0.727 |
3 | वेस्टइंडीज | 2 | 1 | 1 | 0 | 0 | 2 | 0.216 |
4 | साउथ अफ्रीका | 1 | 1 | 0 | 0 | 0 | 2 | 0.155 |
5 | थाइलैंड | 2 | 0 | 2 | 0 | 0 | 0 | -3.082 |